Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

एक और पाकिस्तानी लड़की का भारतीय प्रेमी पर आया दिल, फिर…

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 5, 2023
in विश्व
A A
कराची की रहने वाली जावेरिया खानम
19
SHARES
623
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर के बाद अब एक और पाकिस्तानी महिला अपने मन के मीत को जीवनसाथी बनाने के लिए भारत पहुंची है. कराची की रहने वाली जावेरिया खानम ने अटारी बॉर्डर के जरिए पैदल ही भारत में प्रवेश किया. वहां पर उसके भारतीय मंगेतर समीर खान और उनके परिवार के कुछ लोगों ने ढोल की थाप पर उनका स्वागत किया. समीर खान कोलकाता के रहने वाले हैं. दोनों की शादी अगले साल जनवरी में तय हुई है.

वर्ष 2018 में शुरू हुई लव स्टोरी
दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई, इस पर समीर खान ने बताया, ‘यह लव स्टोरी मई 2018 में शुरू हुई. उस समय मैं पढ़ाई कर रहा था और बीच में ब्रेक लेकर कोलकाता में अपने घर आया था. मैंने अपनी मां के फोन पर जावेरिया खानम की तस्वीर देखी और उसमें अपनी दिलचस्पी जाहिर की. मैंने अपनी मां से कहा कि मैं जावेरिया से शादी करना चाहता हूं. यह सुनकर मेरी मां खुश हो गई और पाकिस्तान में जावेरिया के परिवार वालों से शादी की बात चलाई. वे भी इस रिश्ते के लिए राजी हो गए.’

इन्हें भी पढ़े

दवा उद्योग

अमेरिका ने कुछ खास भारतीय दवाओं पर जीरो टैरिफ का किया ऐलान!

September 28, 2026
Petal Gehlot

कौन हैं पेटल गहलोत, जिन्होंने UNGA में पाकिस्तान को धो डाला!

September 26, 2026
Netanyahu

3 देशों पर नेतन्याहू की नजरें टेढ़ीं…तुर्की, ब्रिटेन और फ्रांस से क्यों चिढ़ा इजराइल?

September 25, 2026
AI

AI की अगली महाशक्ति कौन?

September 25, 2026
Load More

2 बार खारिज हुआ जावेरिया का वीजा

खान बताते हैं, ‘हम दोनों उसी दौरान शादी करना चाहते थे. लेकिन जावेरिया का वीजा 2 बार खारिज हो गया. इसी बीच कोविड महामारी भी आ गई, जिसकी वजह से लोगों का आवागमन लगभग पूरी तरह बंद हो गया. लेकिन वे हिम्मत नहीं हारे और हालात सुधरते ही फिर से भारत सरकार के सामने वीजा की अर्जी लगाई.’

भारत सरकार का जताया आभार

अपनी सपनों की रानी के मिलने से खुश समीर खान कहते हैं कि 2 बार के रिजेक्शन के बाद आखिरकार जावेरिया खानम को इस बार वीजा मिल गया है. यह वीजा 45 दिनों के लिए जारी किया गया है. इसके लिए वे भारत सरकार के आभारी हैं.

अगले महीने होगी शादी

समीर खान ने बताया कि जावेरिया को वीजा मिलने की खबर से उनकी मां बहुत खुश है. उनकी शादी अगले महीने जनवरी में होगी, जिसमें अफ्रीका, स्पेन, संयुक्त राज्य अमेरिका और दूसरे देशों में रहने वाले दोस्त भी शामिल हो सकते हैं.

‘मुझे भारत में मिल रहा प्यार’

भारत आने और अपने मन के मीत मिलने से बेहद खुश जावेरिया खानम ने कहा, ‘मैं यहां आकर बहुत खुश हूं. मुझे 45 दिनों का वीजा दिया गया है. यहां आते ही मुझे पहले से ही बहुत प्यार मिल रहा है. मैंने दो बार वीजा पाने की कोशिश की थी लेकिन दोनों बार आवेदन रिजेक्ट हो गया. इस बार मैं खुशकिस्मत रही और मुझे वीजा मिल गया.’

‘परिवार के लोग बहुत खुश’

जावेरिया खानम ने कहा, ‘मुझे भारत का वीजा मिलने की खबर मिलने पर उनके परिवार में सभी लोग बहुत खुश थे. उन्हें भरोसा ही नहीं हो रहा था कि 5 साल के इंतजार के बाद आखिरकार मैं भारत जा रही हूं. उन्होंने कहा कि जनवरी के पहले हफ्ते में उन दोनों की शादी होगी. यह एक सुखद अंत और एक सुखद शुरुआत है.’

इससे पहले बच्चों समेत आई थी सीमा हैदर

बताते चलें कि इससे पहले सीमा हैदर पाकिस्तान से भारत आई थी, जिनकी पबजी गेम खेलने के दौरान ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा से दोस्ती हो गई थी. इसके बाद वे अपने गुलाम हैदर को पाकिस्तान में छोड़कर 4 बच्चों को साथ लेकर भारत आ गई थीं. अब यह जोड़ा ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में आराम से रह रहा है. वहीं भारत की एक महिला अंजू थॉमस भी अपने 2 बच्चों और पति को अलवर में छोड़कर पाकिस्तान चली गई थी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Cm dhami

सीएम धामी बोले–उत्तराखण्ड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने सभी विभाग करें विजिलेंस को सहयोग

March 28, 2025
Republic Day parade

गणतंत्र दिवस परेड में कर्त्तव्य पथ पर दिखेगी ‘सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल’ पर आधारित उत्तराखंड की झांकी

January 23, 2025
US attacks on Iran

ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका के हमले… अब तक क्या-क्या हुआ !

June 22, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • CM रेखा गुप्ता ने भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद से मिलाया हाथ, दिल्ली के कलाकारों को मिलेंगे अंतरराष्ट्रीय अवसर
  • गया जी में ही क्यों होता है पिंडदान! गयासुर से जुड़ा है विष्णुपद मंदिर का ये रहस्य
  • CM रेखा गुप्ता ने ऑनलाइन लाइसेंस, एनओसी के लिए ‘दिल्ली उद्योग मित्र’ पोर्टल शुरू किया

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.