Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली में सिर उठा रहा एक और घोटाला, पकड़ी गईं गड़बड़ियां

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 5, 2023
in दिल्ली
A A
घोटाला
15
SHARES
487
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: शराब घोटाले में फंसी दिल्ली सरकार की मुसीबतें और बढ़ सकती है। दरअसल दिल्ली में एक और घोटाले सामने आ रहा है। यह घोटाला गेस्ट टीचरों की नियुक्ति से जुड़ा हुआ है। नियुक्ति में कई तरह की गड़बड़ियां सामने आ रही है। इन गलतियों के आधार पर पूरे मामले की सख्ती जांच शुरू हो सकती है। कुछ समय पहले दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली सरकार के स्कूलों में अनुपस्थित गेस्ट टीचरों के वेतन के भुगतान में हो रही गड़बड़ियों के को लेकर इंटरनल जांच के आदेश दिए थे। इस जांच को लेकर दिल्ली शिक्षा अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट एलजी को दी है। रिपोर्ट में अधिकारियों ने ऐसे गेस्ट टीचरों की सूची एलजी को दी है, जो अधिकांश समय स्कूल से लापता रहते हैं, साथ ही गलत जाति प्रमाण पत्र के जरिए नौकरी पर लगे हुए हैं।

क्या है मामला
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कार्यरत गेस्ट टीचरों की नियुक्ति और वेतन के मामले को लेकर पिछले साल सितंबर में एलजी ने शिक्षा निदेशालय को जांच करने और 30 दिन के अंदर रिपोर्ट देने को कहा था। जिला शिक्षा अधिकारियों की ओर से अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने में काफी देरी की। आज भी पूर्वोत्तर जिले के जोन 6 के अधिकारी की ओर से अभी तक रिपोर्ट नहीं दी गई है।

इन्हें भी पढ़े

Delhi Traffic

दिल्ली की मंडियों को मिलेगी जाम और बेतरतीब ट्रैफिक से मुक्ति, MCD ने राहत देने बनाया यह धांसू प्लान

June 27, 2026
cm rekha gupta

दिल्ली की महिलाओं को ‘सुरक्षा कवच’ देने जा रही रेखा सरकार!

June 27, 2026
Delhi University

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 67 कॉलेज और 73 कोर्स में होगा दाखिला

June 27, 2026
ev charging

दिल्ली : MCD पार्किंग में बनेंगे बड़े EV चार्जिंग हब, मिलेगी बैटरी बदलने की भी सुविधा

June 25, 2026
Load More

ये गड़बड़ियां आई सामने
दिल्ली के पश्चिम जिले ए ने गेस्ट टीचरों को दिए जाने वाले वेतन में अनियमितताओं के 16 मामलों का खुलासा किया है। ऐसे भी कुछ माले हैं, जिनमें टीचरों को नियुक्ति पत्र तक नहीं दिए गए हैं। दक्षिण जिले में भी 24 मामले ऐसे सामने आए हैं, जहां गेस्ट टीचरों को जॉब से जुड़ा कोई नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया था। नॉर्थवेस्ट बी जिले में भी टीचरों के अधिक और कम वेतन के कुछ माले सामने आए हैं। साथ ही मातृत्व अवकाश के दौरान मिलने वाले वेतन के भुगतान को लेकर कुछ गड़बड़ियां सामने आई हैं। कई मामले ऐसे भी सामने आए हैं, जहां टीचरों के पास वैध ओबीसी प्रमाण पत्र भी नहीं पाए गए और वह बिना ओबीसी प्रमाण पत्र के बिना अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के तहत काम कर रहे हैं। अधिकारियों ने उन मामलों की भी सूचना दी है जहां कुछ शिक्षकों के लिए पात्रता मानदंडों में ढील दी गई थी।

नियुक्ति में इतनी बड़ी धांधली
एक मामले में महिला टीचर ने पर्यावरण विज्ञान में एमएससी की डिग्री को अपनी योग्यता के रूप में सूचीबद्ध किया था, लेकिन उसे जीव विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षक के रूप में नियुक्त किया गया। एक अन्य मामले में एक गेस्ट टीचर को विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री के बिना गृह विज्ञान पढ़ाने के लिए नियुक्त किया गया था। ऑडिट आपत्ति के बावजूद कुछ शिक्षकों को काम पर रखा गया। वहीं एक गेस्ट टीचर भर्ती नियमों का उल्लंघन करता पाया गया। पूर्वोत्तर दिल्ली के एक स्कूल में एक शिक्षक को डिग्री स्तर पर विषय का अध्ययन किए बिना गणित में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक के रूप में नियुक्त किया गया था। विभिन्न जिलों में 109 मामले को लिस्टिड किया गया है।

टीचरों को बिना नियुक्ति दिए गए 4.2 लाख रुपये
बीते साल सितंबर महीने में दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने एक स्कूल में अनुपस्थित टीचर को वेतन देने के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को दो कार्यरत और दो रिटायर्ड उप-प्रधानाचार्यों के खिलाफ जांच करने की अनुमति दी थी। आरोपियों ने कथित तौर पर अप्रैल 2016 और मार्च 2018 के बीच पूर्वोत्तर दिल्ली के मानसरोवर पार्क में गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के तीन गेस्ट टीचरों को 4.2 लाख रुपये से अधिक का भुगतान किया, जबकि वास्तव में उनमें से किसी की नियुक्ति नहीं हुई थी। एलजी के सचिवालय ने इस तरह की गतिविधियों पर गंभीर चिंता व्यक्त की थी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
अंतिम संस्कार

समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का अंतिम संस्कार भी हुआ अतिक्रमण का शिकार!

September 20, 2025
Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में मां के तृतीय स्वरूप माँ चंद्रघंटा की हुई पूजा-अर्चना एवं श्रृंगार

March 21, 2026
महिला कुश्ती खिलाडियों यौन शोषण

यौन शोषण आरोप: पुलिस कमिश्नर लखनऊ से FIR की मांग

January 21, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सोना-चांदी की कीमतों पर संकट? US-ईरान तनाव से बढ़ेगा दबाव
  • केतन की हत्या के लिए चेतन ने बनाई थी 10 घंटे की घोस्ट स्ट्रेटेजी, तीन गलतियों ने कर दिया भंडाफोड़
  • दिल्ली की मंडियों को मिलेगी जाम और बेतरतीब ट्रैफिक से मुक्ति, MCD ने राहत देने बनाया यह धांसू प्लान

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.