Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर : हिलने वाली है अर्थव्यवस्था की रीढ़, पूरी दुनिया पर दिखेगा असर

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 13, 2025
in विश्व, व्यापार
A A
17
SHARES
577
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने चीन पर 100% टैरिफ लगाने की घोषणा की है। नया टैरिफ 1 नवंबर से लागू होगा। चीन से अमेरिका आने वाले सामानों पर पहले से 30% टैरिफ लग रहा है। ऐसे में चीन पर कुल 130% टैरिफ लगेगा। यानी एक बार फिर अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर छिड़ने वाला है, जिसका असर दुनियाभर में देखने को मिलेगा।

इसबार चीन पर क्यों भड़का अमेरिका?

इन्हें भी पढ़े

bank money

इस सरकारी योजना से पा सकते हैं  50,000 रुपये की मंथली पेंशन, जानें कितना करना होगा निवेश ?

August 11, 2026
lithium

सफेद सोने के खजाने तक पहुंचा भारत, चिली के साथ महाडील जल्द

August 10, 2026
pm modi-trump

PM मोदी की कूटनीति का मुरीद हुआ अमेरिका!

August 10, 2026
blood pressure

बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया

August 10, 2026
Load More

ट्रंप का यह फैसला चीन की नई निर्यात नीति के जवाब में आया है। 9 अक्टूबर को चीन ने अपने दुर्लभ खनिजों (Rare Earth Materials) के निर्यात पर नियम और सख्त कर दिए। ये खनिज दुनिया की तकनीकी अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाते हैं, इनका इस्तेमाल स्मार्टफोन, इलेक्ट्रिक वीकल्स, मिसाइल गाइडेंस सिस्टम, रडार, सोलर पैनल और चिप निर्माण तक में होता है।

रेयर अर्थ पर क्या नियम बनाया चीन ने?

चीन के पास दुनिया के 17 प्रमुख रेयर अर्थ खनिज है। पहले वह इनमें से 7 पर नियंत्रण रखता था, उसने 5 और पर निर्यात प्रतिबंध लगा दिए। अब चीन का नियंत्रण 17 में से 12 पर हो गया है। अब कोई विदेशी कंपनी अगर इन खनिजों का इस्तेमाल करेगी, तो उसे चीनी सरकार से लाइसेंस लेना होगा। यह लाइसेंस विदेशी सेना से जुड़ी कंपनियों को नहीं दिया जाएगा।

ट्रंप ने चीन पर क्या वार किया?

ट्रंप ने 100% टैरिफ के साथ यह भी कहा कि 1 नवंबर से चीन के लिए अहम सॉफ्टवेयर निर्यात पर भी कंट्रोल लागू किया जाएगा। यानी चीन को कुछ अमेरिकी सॉफ्टवेयर नहीं मिलेंगे। इससे पहले ट्रंप ने चीन पर 145% टैरिफ लगाया था, तब चीन ने भी अमेरिका पर 125% टैक्स लगाया था। बातचीत के बाद US ने टैरिफ 30% और चीन ने 10% कर दिया था, अब कुछ समय की शांति के बाद दोनों मुल्क फिर से ट्रेड वॉर की कगार पर आ खड़े हुए हैं।

तो क्या शी से नहीं मिलेंगे ट्रंप?

ट्रंप APEC समिट में शामिल होने दक्षिण कोरिया जाने वाले थे। जहां चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग (Xi Jinping) और ट्रंप की मुलाकात होनी थी। अब ट्रंप ने कहा है, चीन बहुत आक्रामक हो रहा है। कई देश इस व्यापारिक विरोध पर नाराज है। शी से मिलने की अब कोई वजह नही है।

दुनिया पर क्या असर होगा ?

इस टकराव का असर पूरी दुनिया की सप्लाई चेन पर पड़ेगा। चीन का दुनिया की 70% रेयर अर्थ सप्लाई और 90% प्रोसेसिंग पर नियंत्रण है। ऐसे में अमेरिका या यूरोप के किसी देश के लिए इन खनिजों के बिना तकनीकी उत्पादन जारी रखना लगभग असंभव है। ट्रंप के 130% टैरिफ से अमेरिकी टेक कंपनियों, ऑटोमेकर्स और डिफेंस सेक्टर की लागत कई गुना बढ़ सकती है।

क्या भारत को फायदा होगा?

भारतीय निर्यातकों को बड़ा फायदा हो सकता है। चीन से जाने वाला सामान अमेरिका में महंगा होगा। एक्सपर्ट का कहना है कि अब अमेरिकी बाजार में चीन की जगह भारत ले सकता है। कपड़ा, खिलौना और इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे सेक्टरों में भारत का निर्यात बढ़ने की संभावना है। फिलहाल भारत से अमेरिका को 86 अरब डॉलर का निर्यात होता है, जो आने वाले महीनों में तेजी से बढ़ सकता है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
transfer

उत्तराखंड में आईपीएस/पीएस अधिकारियों के हुए तबादले

January 5, 2024
PM Modi

देश में मोदी की गारंटी, विपक्षी परेशान!

December 19, 2023
pm modi

नेहरू की नीति अपनाकर मोदी सरकार ने किया भारत को मालामाल!

June 23, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 15 अगस्त पर लाल किले में दिखेगा नया इतिहास! जश्न में पहली बार दो ऐतिहासिक पल
  • संसद परिसर में NDA सांसदों ने निकाला मार्च, निशाने पर राहुल गांधी
  • धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर हमला, बोले- वो छात्रों को लेकर झूठ फैला रहे हैं

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.