Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

(बर्मिंघम)मिश्रित बैडमिंटन प्रतियोगिता में भारत को मिला रजत

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 4, 2022
in खेल
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

बर्मिंघम, 03 अगस्त। भारतीय मिश्रित बैडमिंटन टीम ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 के फाइनल में मलेशिया से हारने के बाद रजत पदक से संतोष किया। मलेशिया ने मंगलवार को खेले गये स्वर्ण पदक मैच में भारत को 3-1 से मात दी। फाइनल में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं हुई। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को पहले मैच में टेंग फोंग और वूई सोह के हाथों 18-21, 15-21 से हार मिली। पहले गेम में भारतीय जोड़ी 18-15 से आगे चल रही थी मगर मलेशियाई जोड़ी ने लगातार छह पॉइंट जडक़र मैच में 1-0 की बढ़त ली और फिर सीधे गेमों में भारत को हराया।

इसके बाद महिला एकल मैच में पुसरला वेंकट सिंधु का सामना गोह जिन वेई से हुआ जहां सिंधु ने 22-20, 21-17 से जीत दर्ज की। मलेशियाई खिलाड़ी ने पहले गेम के शुरुआती हिस्से में पिछडऩे के बाद सिंधु को कड़ी टक्कर दी, लेकिन दो बार की ओलंपिक पदक विजेता ने संयम बरतते हुए टाई को 1-1 की बराबरी पर पहुंचाया। पुरुष एकल मैच में किदांबी श्रीकांत की करीबी मैच में हार के बाद भारत 1-2 से पिछड़ गया। किदांबी ने एनजी ट्ज़ो योंग को कड़ी टक्कर दी, लेकिन पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा ले रहे योंग ने तीन गेमों के मैच में किदांबी को 21-19, 6-21, 21-16 से मात दी।

इन्हें भी पढ़े

Rohit Sharma

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड खतरे में, हेटमायर और पॉवेल नंबर-1 के दावेदार!

October 5, 2026
india

इन 3 खिलाड़ियों का दोबारा वनडे फॉर्मेट खेलना हुआ मुश्किल!

October 4, 2026
सुजीत कलकल पहलवान

पिता से ली कोचिंग, ओलंपिक चैंपियन को किया चित, अब आखिरी 15 सेकेंड में ऐसे जीता गोल्ड

October 2, 2026
Indian women's hockey

एशियन गेम्स 2026: चीन को हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड

October 2, 2026
Load More

अब त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद को महिला युगल मैच में कूंग ली परली और मुरलीधरन थिनाह का सामना करना था, और टाई में बरकरार रहने के लिये भारत को यह मैच जीतना जरूरी थी। दुर्भाग्यवश, जॉली और गोपीचंद की जोड़ी ऐसा न कर सकी और सीधे गेमों में उन्हें 21-18, 21-17 से हार मिली। सिंगापुर ने 3-1 की जीत के साथ बर्मिंघम 2022 की मिश्रित बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। गोल्डकोस्ट राष्ट्रमंडल खेल 2018 में मलेशिया को भारत से हारकर रजत से संतोष करना पड़ा था, लेकिन बर्मिंघम 2022 में उन्होंने अंतत: भारत पर जीत दर्ज की। दूसरी ओर, भारत अब तक राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पांच स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य 13 पदक जीत चुका है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक

मार्च में वैदिकजी का मार्च

March 31, 2023
water

लोकसभा चुनाव में जल संकट का मुद्दा

May 19, 2024
Indian AI

देसी भाषाओं और संस्कृति का ज्ञान रखेगा ‘भारतीय एआई’

December 20, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • द‍िल्‍ली में ब‍िजली सब्‍स‍िडी के ल‍िए बदले न‍ियम, अब आधार हुआ अन‍िवार्य
  • दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने आईसीसीसी का किया निरीक्षण
  • भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.