Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

सीमा पार ISI और पाकिस्तानी सेना की बड़ी साजिश का हुआ पर्दाफाश!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 17, 2024
in विश्व
A A
muslim militants

muslim militants

16
SHARES
532
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ की घटनाओं के बीच पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और पाकिस्तानी सेना की बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है. खुफिया एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक एक खुफिया रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें इस आतंकी साजिश के बारे में बताया गया है.

सूत्रों ने बताया है कि पाकिस्तान की आर्मी ने POK के 24 से अधिक लॉन्चिंग पैड पर बड़ी संख्या में आतंकियों का जमावड़ा किया है. इन आतंकियों की मदद पाकिस्तानी सेना भी कर रही है. भले ही सीजफायर है पर आतंकियों को LOC पार से भेजने में पाक आर्मी और रेंजर्स लगे हुए हैं. पाक सेना लॉंचपैड के नजदीक बंकर बनाकर आतंकियों को इसमें छुपा रही है. जिससे भारतीय सेना की नजर इन पर न पड़े और ये आतंकी छिपकर कई दिनों तक इन बंकरों में रह सकें.

इन्हें भी पढ़े

Indian and US armies

भारत-अमेरिकी सेनाओं का युद्ध अभ्यास, AI-ड्रोन और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर पर फोकस

September 19, 2026
us israel attack on iran

अमेरिका को ईरान युद्ध कितना महंगा पड़ा?

September 19, 2026
ai data lab

इंसानों के काबू से बाहर हो रहा है AI?

September 19, 2026
Crude oil

रूस, सऊदी या ईरान, दुनिया के सबसे ज्यादा देश किससे खरीदते हैं तेल?

September 18, 2026
Load More

मिल रहे हैं चीन में बने हथियार

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और आर्मी खतरनाक साजिश रच रही है. खुफिया सूत्रों का कहना है कि ‘मेड इन चाइना’ हथियारों के जरिये आतंकी साजिश की तैयारी हो रही है. PoK के टेरर कैंपों में आतंकियों को जम्मू-कश्मीर में हमले के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है. ये ट्रेनिंग पाकिस्तानी सेना दिला रही है. इसी के साथ पाक खुफिया एजेंसी ISI आतंकियों को हमले के लिए चीन में बने आधुनिक हथियार भी मुहैया करा रही है.

सूत्रों का कहना है कि घुसपैठ करने वाले आतंकियों को चीनी हथियार जैसे कि पिस्टल, ग्रेनेड और नाइट विजन डिवाइस दिए जा रहे हैं. चीनी ड्रोन्स के जरिये पंजाब और जम्मू के रास्तों के जरिये आतंकियों की मदद के लिए हथियार सप्लाई करने की साजिश हो रही है.

ड्रोन का भी किया जा रहा इस्तेमाल

आतंकियों को डिजिटल मैप शीट, नए नेविगेशन सिस्टम से घुसपैठ कराने की साजिश भी चल रही है. PoK में बैठे आतंकियों के आकाओं से सिक्योर कम्युनिकेशन के लिए हाइली एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन डिवाइस दिए जा रहे हैं, जिससे भारतीय एजेंसियां उनके संदेशों को डिकोड न कर पाएं. पंजाब से सटी भारत-पाक सीमा के साथ-साथ जम्मू कश्मीर में हथियारों को भारतीय सीमा में गिराने के लिए चीनी ड्रोन्स का इस्तेमाल किया जा रहा है.

आतंकियों की फंडिंग, मिल रहे पैसे

खुफिया सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान अपने प्रशिक्षित आतंकवादियों को एक से डेढ़ लाख लाख रुपये के साथ भारत भेज रहा है. यही नहीं POK में मौजूद आतंकियों के परिवार को पूरा ध्यान भी दिया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक हताश हो चुका पाकिस्तान अपने आतंकियों को M4 जैसे महंगे हथियार और कवच भेदने वाली गोलियां मुहैया करवा रहा है. ये गोलियां पाक आर्मी के पास रहती हैं, जो आतंकी के पास तक जा रही हैं. ये हथियार पाक सेना ने अमेरिका और चीन से आयात किए हैं.

दिए जाते हैं 6 से 10 हजार रुपए

घुसपैठ के दौरान आतंकी की मदद करने वाले गाइड यानी ओवर ग्राउंड वर्कर को भी 6 से लेकर 10 हजार रुपए दिए जाते हैं. खबर ये भी है कि आतंकवादी फोन और आई कॉम रेडियो सेट के जरिए Y SMS का इस्तेमाल करते हैं. सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान से जुड़े आतंकियों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा या अन्य रूट का फायदा उठाया है. बीएसएफ सभी फेंसिंग और सुरंग की जांच कर रही है. बॉर्डर पर हाई अलर्ट भी बीएसएफ ने इस वक्त किया हुआ है.

10 आतंकी कैम्प में ट्रेनिंग

खुफिया सूत्रों ने आजतक को जानकारी दी है कि इस समय पाक अधिकृत कश्मीर में करीब 10 आतंकी कैंपों में आतंकवादियों को ट्रेनिंग देकर घुसपैठ करने की कोशिश पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और आर्मी की तरफ से किया जा रहा है. यही नहीं LOC और IB के आसपास 24 से अधिक लॉन्च पैड को सक्रिय किया गया है. सुरक्षा बल इन पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं और एक्शन की तैयारी चल रही है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

संवैधानिक व्यवस्था पर बुलडोजर

June 19, 2022
मजदूर दिवस

मजदूर दिवस पर सरकार को दी बड़ी चुनौती!

May 3, 2024
india eonomic

अब भारत को विभिन्न क्षेत्रों में अपने सूचकांक तैयार करना चाहिए

June 26, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘यह सनातन और वैदिक परंपरा अपमान’, गयाजी में ऑनलाइन पिंडदान के विरोध में पुरोहित
  • सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान, साउथ रिज में 1000 एकड़ से बढ़ेगा ग्रीनरी का दायरा!
  • पीएम मोदी ने 10 मीटर राइफल में सिल्वर जीतने वाली महिला टीम को दी बधाई!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.