Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

हिमाचल में नए चेहरों पर दांव लगा सकती है भाजपा, कई नामों पर चर्चा!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 13, 2024
in राज्य
A A
16
SHARES
526
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला। चुनाव में 400 पार के नारे के साथ उतर रही भाजपा हिमाचल प्रदेश में बड़े बदलाव की ओर बढ़ रही है। राज्य में कांगड़ा, शिमला, हमीरपुर और मंडी कुल चार लोकसभा सीटें हैं। वर्तमान में तीन सीट पर भाजपा के सांसद हैं और एक पर कांग्रेस का। माना जा रहा है कि भाजपा इस बार चार सीटों पर नए चेहरे उतार सकती है।

हमीरपुर सीट से लगातार चार चुनाव जीतने वाले केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर भी इस बदलाव की जद में आ सकते हैं। सूत्रों की मानें तो गत दिनों उन्हें अपने घोषित कार्यक्रम छोड़कर अचानक दिल्ली जाना पड़ा। दिल्ली से उन्हें हाईकमान का बुलावा आया था। माना जा रहा था कि भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची में हमीरपुर से प्रत्याशी के रूप में अनुराग ठाकुर और शिमला से मौजूदा सांसद सुरेश कश्यप के नामों की घोषणा होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसी बीच, ठाकुर के पिता पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल भी दिल्ली चले गए। हालांकि, बताया जा रहा है कि वह अपने उपचार के लिए दिल्ली में हैं।

इन्हें भी पढ़े

पान मसाला

भारत में जब बैन है तो पान मसाला के विज्ञापन कैसे कर लेते हैं स्टार्स?

August 18, 2026
teacher

बिहार में सरकारी शिक्षकों की होगी गुप्त मॉनिटरिंग, सीधे शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट

August 16, 2026
divyastra mk3

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, स्वदेशी जेट पावर्ड ‘दिव्यास्त्र Mk3’ ने भरी पहली सफल उड़ान

August 16, 2026
गन्ने की खेती

गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी

August 16, 2026
Load More

अनुराग ठाकुर की सीट बदलने की चर्चा बीते कुछ समय से अनुराग ठाकुर को कभी चंडीगढ़ तो कभी कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव में उतारने की चर्चाएं हैं। कांग्रेस में बगावत के बाद सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अयोग्य विधायक राजेंद्र राणा ने भी अपने तार भाजपा के साथ जोड़ लिए हैं। राणा का नाम भी चर्चाओं में है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के छोटे बेटे हरीश नड्डा भी हमीरपुर से टिकट के दावेदारों में से एक हैं।

मंडी से दमदार प्रत्याशी उतारने की तैयारी मंडी संसदीय क्षेत्र से भी भाजपा बदलाव की तैयारी में है। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और अभिनेत्री कंगना रनौत के नामों की चर्चा है। लोकसभा उपचुनाव में यह सीट कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने जीती थी। भाजपा अब इस सीट को कांग्रेस से छीनना चाहती है।

कांगड़ा में कई नामों पर चर्चा कांगड़ा सीट से मौजूदा सांसद किशन कपूर का नाम तक भी इस बार राज्य चुनाव समिति ने हाईकमान को नहीं भेजा । यहां से पूर्व मंत्री राकेश पठानिया, पूर्व विधायक विशाल नैहरिया, डॉ. राजीव भारद्वाज और घनश्याम शर्मा के नाम भेजे जाने की सूचना है। कांगड़ा सीट से कांग्रेस के बागी नेता सुधीर शर्मा पर भी भाजपा हाईकमान की नजरें हैं। शिमला से चार नाम भेजे शिमला (आरक्षित) सीट से मौजूदा सांसद सुरेश कश्यप के साथ पूर्व मंत्री डॉ.राजीव सैजल, पूर्व मेयर कुसुम सदरेट और शशि बाला के नाम भेजे गए हैं।

कांगड़ा सीट
●किशन कपूर ने विपक्षी उम्मीदवार को बड़े अंतर हराया
●उन्हें कुल सात लाख 25 हजार 218 वोट मिले

हमीरपुर सीट
●केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चौथी बार जीत हासिल की
●छह लाख 82 हजार 692 वोट उनके पक्ष में पड़े

मंडी सीट
●भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप ने 2019 में यहां से जीत हासिल की थी, लेकिन 2021 में उनके निधन से यह सीट खाली हो गई
●2021 में ही मंडी सीट पर हुए उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी और कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने भाजपा उम्मीदवार खुशहाल ठाकुर को मामूली अंतर से मात दी

शिमला (आरक्षित) सीट
●सुरेश कश्यप ने इस सीट से विजय हासिल की
●छह लाख छह हजार 182 वोट उन्हें प्राप्त हुए

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
water

पानी के बिना जीवन संभव नहीं, धन बचाने से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है जल बचाना

March 22, 2022
Covid-19

भारत पहुंचा 22 देशों में तबाही मचाने वाला वैरिएंट

April 13, 2023
Congress AAP

कांग्रेस से दोस्ती चाहती है केजरीवाल सरकार!

June 2, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 5 साल बढ़ सकती है EV-CNG और हाइड्रोजन वाहनों की उम्र, सरकार कर रही तैयारी
  • भारत में जब बैन है तो पान मसाला के विज्ञापन कैसे कर लेते हैं स्टार्स?
  • नितिन नबीन की तिरंगे वाली फोटो से छेड़छाड़, दिल्ली BJP ने की कार्रवाई का मांग

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.