Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home Uncategorized

मंच पर सीट के लिए भिड़े बीजेपी नेता, फिर हुई ‘कुर्सी फाइट’

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 14, 2024
in Uncategorized
A A
बीजेपी नेता
17
SHARES
562
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बीजेपी की भारत संकल्प यात्रा के दौरान बीजेपी नेता और गांव प्रधान के बीच कहा-सुनी हो गई. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई और लात-घूसे चलने लगे. इस बीच गुस्साई भीड़ ने बीजेपी नेता के बेटे पर हमला कर दिया. बेटे को बचाने के लिए बीजेपी नेता ने हवा में फायरिंग कर दी, जिसकी वजह से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. इसी बीच किसी ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले को शांत कराया. एसपी सिटी ने बताया दोनों पक्षों को शांत करवा दिया गया है और मामले की जांच जारी है.

यूपी के मुरादाबाद में कटघर थाने इलाके के देवापुर गांव में बीजेपी की भारत विकसित संकल्प यात्रा का कार्यक्रम चल रहा था. इस कार्यक्रम में बीजेपी के जिला पंचायत सदस्य जगत सैनी शामिल होने पहुंचे थे. यहां मंच पर बैठने के विवाद को लेकर गांव प्रधान और बीजेपी नेता के बीच कहा सुनी हो गई. देखते ही देखते बीजेपी नेता के समर्थकों और गांव प्रधान के समर्थकों के बीच हाथापाई शुरू हो गई. दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगे. बीजेपी नेता जब वापस जा रहे थे तो इस दौरान गांव प्रधान के समर्थकों ने उनके बेटे की पिटाई कर दी, जिसके बाद गुस्साए बीजेपी नेता जगत सैनी ने हवा में फायरिंग कर दी.

इन्हें भी पढ़े

hezbollah new chief

हिज्बुल्लाह के नए चीफ ने इजरायल से सीधी बातचीत से किया इनकार, रखीं 5 शर्तें

April 27, 2026
us-iran war

US ने एक और यू-टर्न से दुनिया को चौंकाया!

April 7, 2026
india iran

युद्ध के बीच ईरान ने भारत को दिया बड़ा आश्वासन, सुरक्षा पर क्या बोला?

April 2, 2026
Kalaratri

पूर्ण विधि-विधान के साथ सर्वकष्ट हरने वाली देवी माँ कालरात्रि की हुई पूजा-अर्चना

March 25, 2026
Load More

फायरिंग से घबराई भीड़ बीजेपी नेता और उनके बेटे को छोड़कर भाग गई. वहीं गांव प्रधान ने आरोप लगाया कि आक्रोषित बीजेपी नेता ने लोगों की भीड़ के बीच हवाई फायरिंग की. इस दौरान गोली किसी को भी लग सकती थी. फिलहाल घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है. पुलिस ने मौक पर पहुंच कर मामले को शांत करवा दिया है. घटना का यह पूरा वीडियो संकल्प यात्रा में मौजूद एक व्यक्ति ने बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

क्या बताया बीजेपी नेता ने? बीजेपी नेता जगत सैनी ने बताया कि जब वह कार्यक्रम में शामिल होने मंच पर पहुंचे तो गांव प्रधान ने उनसे पूछा कि उन्हें वहां किसने बुलाया है? इसके बाद गांव प्रधान के समर्थकों ने बीजेपी नेता और उनके समर्थकों को मंच से उतार दिया. जब वो पंडाल से जाने लगे तो वहां मार-पीट शुरू हो गई. इस दौरान बीजेपी नेता के बेटे को कुछ लोगों ने घेर लिया और मारपीट करने लगे. बीजेपी नेता के मुताबिक बेटे की जान बचाने के लिए उन्होंने अपनी लाइसेंस पिस्टल से हवा में फायरिंग कर दी. जब वो वहां से भाग रहे थे तब भी उन पर हमला करने की कोशिश की गई. फिलहाल जगत सैनी अपने बेटे का मेडिकल करवाने अस्पताल गए हैं.

एसपी सिटी ने संभाला मोर्चा भारत विकसित संकल्प यात्रा में फायरिंग की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. मामले का संज्ञान एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने लिया है. पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले को शांत करा दिया है. एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था. इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है. फिलहाल मामले को शांत करा दिया गया है और जांच की जा रही है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
india-china

‘शांति पहल’ के नाम पर ‘कूटनीतिक झांसा’ दे रहा है चीन?

February 26, 2023

जमीन ही नहीं समुद्र में भी दिखने लगा जलवायु परिवर्तन का असर!

July 23, 2023
nitin gadkari

गडकरी का बड़ा ऐलान ! 15 अगस्त से मात्र 3,000 रुपये में FASTag पास, करें टोल-फ्री यात्रा !

June 18, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • PM मोदी का अमेरिका को सीधा जवाब, भारत अब ‘बाजार’ पर करेगा कब्जा!
  • बिहार में स्कूल-कॉलेज के बाहर तैनात होंगी 5 हजार ‘पुलिस दीदियां’ : CM सम्राट चौधरी
  • शुरू हुआ डॉ. डूम के आतंक का काउंटडाउन, सामने आया ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ का नया ट्रेलर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.