Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

देश के इन हिस्सों में नहीं लागू होगा CAA, जानिए कौन से हैं विशेष दर्जा वाले राज्य

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 12, 2024
in राष्ट्रीय
A A
UCC and CAA
13
SHARES
423
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: चार साल के बाद केंद्र सरकार ने सोमवार को नगारिकता संशोधन विधेयक (CAA) को अधिसूचित कर दिया। अधिसूचना जारी होने के बाद सीएए पूरे देश में लागू हो गया। अब पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए अल्पसंख्यकों-हिंदू, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन एवं पारसी को भारतीय नागरिकता मिल सकेगी। यह नागरिकता 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आए लोगों को दी जाएगी। नागरिकता के लिए सरकारी वेब पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। आवेदनों की जांच के बाद तीन देशों से आए अल्पसंख्यकों को नागरिकता दी जाएगी।

CAA के दायरे से बाहर होंगे देश के ये हिस्से
CAA के दायरे से हालांकि, देश के कुछ हिस्से बाहर रहेंगे। इन इलाकों में सीएए के तहत नागरिकता नहीं दी जाएगी। खासतौर से पूर्वोत्तर के जनजातीय इलाके को इस कानून से बाहर रखा गया है। संविधान की छठी अनुसूची के तहत पूर्वोत्तर राज्यों के अधिकांश जनजातीय क्षेत्रों को विशेष दर्जा दिया गया है। कानून के मुताबिक, इसे उन सभी पूर्वोत्तर राज्यों में लागू नहीं किया जाएगा जहां देश के अन्य हिस्सों में रहने वाले लोगों को यात्रा के लिए ‘इनर लाइन परमिट’ (आईएलपी) की आवश्यकता होती है।

इन्हें भी पढ़े

IRCTC server AI

IRCTC पर सर्वर डाउन के बावजूद AI ने सेकेंडों में काटा कन्फर्म तत्काल टिकट

September 26, 2026
Petal Gehlot

कौन हैं पेटल गहलोत, जिन्होंने UNGA में पाकिस्तान को धो डाला!

September 26, 2026
cji suryakant

‘हम अधिकारों की रक्षा करेंगे’, छात्रों के शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट पर बोले CJI

September 26, 2026
PM Modi

PM मोदी ने मंत्रियों की ली ‘परफॉर्मेंस रिपोर्ट’, चिंतन शिविर में दिए ये बड़े निर्देश

September 25, 2026
Load More

पूर्वोत्तर के राज्यों में लागू है LIP
आईएलपी अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मिजोरम और मणिपुर में लागू है। अधिकारियों ने नियमों के हवाले से कहा कि जिन जनजातीय क्षेत्रों में संविधान की छठी अनुसूची के तहत स्वायत्त परिषदें बनाई गई हैं, उन्हें भी सीएए के दायरे से बाहर रखा गया है। असम, मेघालय और त्रिपुरा में ऐसी स्वायत्त परिषदें हैं।

अल्पसंख्यकों को ही नागरिकता क्यों?
देश के विरोधी दल सवाल उठा रहे हैं कि इन तीन देशों के अल्पसंख्यकों को ही नागरिकता क्यों? नागरिकता देनी है तो इन देशों के मुस्लिम को भी दिया जाए तो यह बात बतानी जरूरी है कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में मुस्लिम अल्पसंख्यक नहीं वे बहुसंख्यक हैं और ये कानून अल्पसंख्यकों के लिए हैं। इन तीन देशों से ही शायद ही कोई मुस्लिम धार्मिक आधार पर उत्पीड़न का शिकार होकर भारत आया होगा।

पाकिस्तान में मुस्लिम 97 प्रतिशत
पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में मुस्लिम आबादी की बात करें तो पाकिस्तान में मुस्लिम 97 प्रतिशत, अफगानिस्तान में 99.7 प्रतिशत और बांग्लादेश में करीब 91 फीसद है। इन देशों में हिंदू आबादी की अगर बात करें तो पाकिस्तान में हिंदू आबादी 1.18 फीसद, बांग्लादेश में 8.5 और अफगानिस्तान में 0.04 है। जाहिर है कि किसी देश में बहुसंख्यक आबादी धार्मिक कारणों से प्रताड़ित नहीं होती।

विपक्ष के निशाने पर सरकार
सीएए लागू करने के बाद सरकार विपक्ष के निशाने पर है। विपक्ष का कहना है कि सरकार मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए सीएए लेकर आई है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि चुनावी बॉण्ड के मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय की सख्ती के बाद यह घोषणा ‘सुर्खियां बटोरने’ का एक और प्रयास है। रमेश ने पूछा कि सरकार चार साल तक इसे लागू क्यों नहीं किया। नियम तो छह महीने में बन जाते हैं। वह चुनावों के समय वोटों का ध्रुवीकरण करना चाहती है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
RDE system border

दुश्मन की ‘परमाणु साजिश’ को नाकाम करेगा RDE, भारत की सीमाओं पर लगेगा ये सिस्टम

October 15, 2023
israel-iran war

इजरायल-ईरान युद्ध की आग में उड्डयन संकट… एयर इंडिया की मुंबई-लंदन फ्लाइट वापस!

June 13, 2025
Raghav Chadha

इतना सब कुछ होने के बाद भी राघव चड्ढा कहां हैं?

March 31, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • IRCTC पर सर्वर डाउन के बावजूद AI ने सेकेंडों में काटा कन्फर्म तत्काल टिकट
  • कौन हैं पेटल गहलोत, जिन्होंने UNGA में पाकिस्तान को धो डाला!
  • ऑनलाइन पर नई फिल्मों-सीरीज का आया तूफान, ये वीकेंड होगा धमाकेदार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.