Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली में इस तारीख से फिर मिलेगी सस्ती शराब, इतनी फीसदी तक मिलेगी छूट

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 10, 2022
in दिल्ली
A A
शराब
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी है. अगर सब कुछ सही रहा तो दिल्ली में एक बार फिर से शराब सस्ती मिल सकती है. दिल्ली सरकार एक जून से निजी दुकानों को शराब के अधिकतम खुदरा मूल्य यानी एमआरपी पर 25 फीसदी तक ही छूट देने की पाबंदी को हटा रही है. इस तरह से शराब दुकानदार खरीदारों को एमआरपी पर मनमाफिक छूट दे सकते हैं. यानी शराब विक्रेता एमआरपी से नीचे किसी भी कीमत पर शराब बेचने को स्वतंत्र होंगे.

सूत्रों की मानें तो दिल्ली सरकार ने यह फैसला ले लिया है और इस बाबत फाइल मंजूरी के लिए उपराज्यपाल के पास भेज दी है. अब देखने वाली बात है कि एलजी का अंतिम फैसला क्या होता है. बता दें कि वित्त वर्ष 2022-23 के लिए नई आबकारी नीति एक जून से लागू होने जा रही है. दिल्ली सरकार के फैसले के तहत नई आबकारी नीति में शराब की बिक्री पर असीमित छूट देने का प्रावधान किया जा रहा है. वहीं दिल्ली सरकार का मानना है कि जब लाइसेंस धारक एडवांस में शराब बेचने के लिए लाइसेंस फीस दे रहा है तो उसे कम दाम पर शराब बेचने की अनुमति दी जानी चाहिए.

इन्हें भी पढ़े

महिला सुरक्षा

दिल्ली में महिला सुरक्षा को लेकर एक्शन प्लान: 19,822 डार्क स्पॉट पर लगेंगे सीसीटीवी

November 17, 2026
PM Modi

50 करोड़ लोगों का गरीबी रेखा से बाहर आना आजादी के बाद भारत की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है: पीएम मोदी

November 15, 2026
bhagwan birsa munda

CM रेखा गुप्ता ने भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि!

November 15, 2026
Bharat Mandapam

दिल्ली के भारत मंडपम में सजा व्यापार का महाकुंभ, आज से खुलेंगे द्वार

November 14, 2026
Load More

बता दें कि इस साल करीब एक महीने तक छूट चलने के बाद फरवरी में सरकार ने कोविड-19 से संबंधित दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के मद्देनजर शराब की दुकानों द्वारा दी जा रही छूट पर रोक लगा दी थी. उस समय शराब के दुकानदार विदेशी शराब और आईएमएफएल पर भी 50 प्रतिशत तक छूट देने लगे थे. इस छूट का लाभ लेने के लिए शराब की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ने लगी थी और कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ने लगी थीं.

हालांकि, दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने 2 अप्रैल को निजी दुकानों को शराब के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) पर 25 प्रतिशत तक की छूट देने की अनुमति दे दी थी, मगर कई शराब दुकानदार एमआरपी पर अपने हिसाब से छूट देने की मांग कर रहे थे. यह फैसला ऐसे वक्त में आया है, जब दिल्ली सरकार ने एक और फैसला लिया है, जिसमें दिल्ली में जल्द ही लोग रेस्तरां और बार में तड़के तीन बजे तक शराब का लुत्फ ले सकेंगे.

आबकारी विभाग ने इस बारे में आदेश जारी करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है. दिल्ली सरकार ने पिछले साल विभिन्न श्रेणियों के लाइसेंस देने के लिए नियम और शर्तों के साथ आबकारी नीति 2021-22 को मंजूरी दी थी. यह नीति 17 नवंबर 2021 को लागू हुई थी. आबकारी विभाग द्वारा 849 फुटकर शराब की दुकानों को लाइसेंस दिए गए थे, लेकिन दिल्ली में 639 के करीब शराब की दुकानें खुली हैं, जिसमें 6 दुकानें इंदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खुली हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Madhavpuram on Sharad Purnima

शरद पूर्णिमा पर माधवपुरम में खीर प्रसाद वितरण, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद।

October 26, 2026
Delhi Pollution

प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर होते दिल्लीवासी

October 19, 2022
वैगनर ग्रुप

फूड स्टॉल लगाने वाले ने कैसे बनाई इतनी बड़ी प्राइवेट आर्मी?

June 24, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली में महिला सुरक्षा को लेकर एक्शन प्लान: 19,822 डार्क स्पॉट पर लगेंगे सीसीटीवी
  • भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 44% बढ़कर 31.97 अरब डॉलर पहुंचा, बना नया रिकॉर्ड
  • मथुरा में चिंतन शिविर से क्या दूर हुई बीजेपी की चिंता?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.