Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

ट्रंप के एक फैसले से चीन, कनाडा, मैक्सिको होंगे परेशान

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 13, 2024
in विश्व
A A
10
SHARES
343
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि वह जनवरी में कार्यभार संभालने के पहले दिन ही ऐसे आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे, जिसके तहत मेक्सिको और कनाडा से आने वाले सभी सामानों पर 25 फीसदी आयात शुल्क लगाया जाएगा. ट्रंप का कहना है कि वो ऐसा तब तक करेंगे जब तक ये देश अपने अमेरिका में अवैध अप्रवासियों और फेंटेनाइल दवाओं के प्रवाह को बंद नहीं करते. ट्रंप ने यह भी घोषणा की कि अगर चीन ने अमेरिका में आ रहे फेंटेनाइल को रोकने के लिए निर्णायक कार्रवाई नहीं की तो वह चीन से आने वाले सामानों पर मौजूदा दरों के अलावा 10 प्रतिशत का टैरिफ लगा देंगे.

अमेरिका में आएगी महंगाई?

इन्हें भी पढ़े

bpcl gas cylinder

मिडिल ईस्ट में तनाव कम होते ही भारत को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर पर लगी सभी पाबंदियां हटाई गईं

June 26, 2026
weapons

दुनिया को हथियार देने वाले टॉप-5 देश, क्या इजराइल इन्हें पीछे छोड़ पाएगा?

June 25, 2026
Amazon joins hands with PM Modi

अमेजन ने मिलाया पीएम मोदी से हाथ, भारत में अरबों का निवेश करेगी कंपनी

June 25, 2026
india-us trade deal

भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर तेज हुई वार्ता!

June 22, 2026
Load More

राष्ट्रपति-चुनाव के दौरान ट्रंप ने अक्सर कहा था कि वह अमेरिकी हितों की रक्षा और बढ़ावा देने के लिए टैरिफ का उपयोग करेंगे. हालांकि, अर्थशास्त्रियों ने चेतावनी दी है कि इन टैरिफ से अमेरिका में कीमतें बढ़ेंगी, क्योंकि आयातक और जिन देशों में उत्पाद बनाए जाते हैं, वहां की कंपनियां अक्सर टैरिफ बढ़ने का बोझ उपभोक्ताओं पर डाल देती हैं, और इस मामले में यह बोझ अमेरिकी खरीदारों पर पड़ेगा.

राष्ट्रपति बनते ही लेंगे फैसला

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “20 जनवरी को, अपने कई पहले कार्यकारी आदेशों में से एक के रूप में मैं सभी आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करूंगा ताकि मेक्सिको और कनाडा पर संयुक्त राज्य अमेरिका में आने वाले सभी उत्पादों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया जा सके और इसके बेतुके खुले बॉर्डर्स को बंद किया जा सके.

कब तक लागू रहेगा टैरिफ?

उन्होंने आगे लिखा, “यह टैरिफ तब तक प्रभावी रहेगा जब तक कि ड्रग्स, विशेष रूप से फेंटेनाइल और सभी अवैध प्रवासी हमारे देश पर आक्रमण करना बंद नहीं कर देते! मेक्सिको और कनाडा को लंबे समय से चले आ रहे इस समस्या को हल करने का पूर्ण अधिकार और शक्ति है. हम उनसे यह मांग करते हैं कि वह अपनी इस शक्ति का इस्तेमाल करें और जब तक वह ऐसा नहीं करते, तब तक उन्हें बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी!”

ट्रंप ने बताई फैसले की वजह

ट्रंप ने ट्रुथ पर एक दूसरे पोस्ट में चीन पर निशाना साधा, उन्होंने पोस्ट में लिखा, “मैंने चीन से संयुक्त राज्य अमेरिका में भेजी जा रही ड्रग्स, विशेष रूप से फेंटेनाइल के बारे में कई बार बातचीत की, लेकिन कोई असर नहीं हुआ. चीन के प्रतिनिधियों ने मुझसे कहा था कि वह इस काम में शामिल किसी भी ड्रग तस्कर को मौत की सजा देंगे, लेकिन अफसोस, उन्होंने कभी इसे लागू नहीं किया और ड्रग्स हमारे देश में मुख्य रूप से मेक्सिको के जरिए भारी मात्रा में आ रही हैं. जब तक यह नहीं रुकता, हम चीन पर उनके सभी उत्पादों पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत टैरिफ लगाएंगे, जो संयुक्त राज्य अमेरिका में आयात हो रहे हैं, किसी भी अन्य टैरिफ के ऊपर होगा.”

ट्रंप ने अवैध अप्रवास को अपने राष्ट्रपति चुनाव अभियान का एक प्रमुख मुद्दा बनाया था, उनका दावा था कि यह अपराध से लेकर हर संभावित समस्या की जड़ है. यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) फेंटेनाइल को एक शक्तिशाली सिंथेटिक ओपियोइड के रूप में वर्णित करता है जिसका उपयोग सर्जरी या गंभीर दर्द के इलाज के लिए किया जा सकता है.

इसमें आगे कहा गया है कि फेंटेनाइल से संबंधित अधिकांश नुकसान और ओवरडोज अवैध रूप से बनाए गए फेंटेनाइल (आईएमएफ) से जुड़े हैं. फेंटेनाइल और फेंटेनाइल एनालॉग्स ने यूएस ड्रग ओवरडोज़ से होने वाली मौतों में काफी वृद्धि की है. सीडीसी के अनुसार, साल 2022 में लगभग 74 हजार ड्रग ओवरडोज मौतों में सिंथेटिक ओपियोइड (मेथाडोन के अलावा) शामिल थे. जिसमें 2021 के मुकाबले लगभग पांच प्रतिशत की वृद्धि देखी गई.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Kiren Rijiju

कश्मीर पर नेहरू ने की पांच सबसे बड़ी भूल… कानून मंत्री किरन रिजिजू ने सबूतों संग गिनाई एक-एक गलती

October 28, 2022

भारत-तुर्की व्यापार में 63% की कमी और बायकॉट की लहर !

May 16, 2025
ग्रीन हाउस

प्रदूषण ऐसे ही बढ़ता रहा तो कम हो जाएंगे जिदंगी के इतने साल!

August 31, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मिडिल ईस्ट में तनाव कम होते ही भारत को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर पर लगी सभी पाबंदियां हटाई गईं
  • राम मंदिर दान राशि गड़बड़ी मामले में पहली बड़ी कार्रवाई, 8 लोगों पर FIR दर्ज
  • केतन हत्याकांड: मंगेतर सिया और कथित प्रेमी चेतन आमने-सामने, जांच में नया मोड़!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.