Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

सीएम फडणवीस ने पूर्व CM शिंदे के इस फैसले पर लगाई रोक!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 4, 2025
in राजनीति, राज्य
A A
Devendra Fadnavis
16
SHARES
524
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार की कमान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथ में आते ही उन्होंने कई हैरान करने वाले फैसले लिए. अब उन्होंने अपनी ही सहयोगी और पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के लिए बड़े फैसले पर रोक लगाकर विपक्ष को हमला करने का एक और मौका दे दिया है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पूर्व की एकनाथ शिंदे सरकार के बस किराए पर लेने के फैसले पर रोक लगा दी है. सीएम फडणवीस ने इस फैसले की समीक्षा की और उसके बाद इसे फिलहाल रोकने का निर्णय लिया. हालांकि, यह साफ नहीं है कि वे शिंदे सरकार के अन्य फैसलों की भी समीक्षा करेंगे या नहीं. विपक्ष ने इस फैसले को लेकर घोटाले के आरोप लगाए हैं.

विपक्ष ने उठाए सवाल

इन्हें भी पढ़े

cm samrat chaudhary

CM सम्राट के बड़े ऐलान, कोसी-गंडक कॉरिडोर, नया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनेगा

July 25, 2026
police

सीएम योगी के जिले में 42 पुलिसवाले एक साथ लाइन हाजिर, SSP के ऐक्शन से हड़कंप

July 25, 2026
train

रेलवे का कांवड़ियों को तोहफा: 30 जुलाई से 6 स्पेशल ट्रेनें, 4 का रूट बढ़ाया

July 24, 2026
traffic challan

‘नो-एंट्री’ तोड़ने वालों के 68,330 चालान, गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस का अभियान

July 24, 2026
Load More

विधानसभा में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने इस फैसले में गड़बड़ी का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि 1,310 बसों को किराए पर लेने के लिए जो राशि तय की गई थी, उसमें बड़ा अंतर है. दानवे के मुताबिक, 2022 में प्रति किलोमीटर बस किराए पर लेने की दर 44 रुपये थी, जिसमें तेल भी शामिल था. लेकिन नई योजना में यह दर बिना तेल के 34.7 रुपये से 35.1 रुपये प्रति किलोमीटर तय की गई. अगर तेल के साथ इसे जोड़ा जाए तो यह दर 56-57 रुपये प्रति किलोमीटर तक पहुंच सकती है. दानवे ने इसे एक बड़ा घोटाला बताया.

किन रूट्स पर चलनी थीं बसें?

यह बसें मुंबई-पुणे, नासिक-छत्रपति संभाजी नगर और नागपुर-अमरावती जैसे प्रमुख रूट्स पर चलाई जानी थीं. सितंबर 2024 में शिंदे गुट के विधायक भरत गोगावले को महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) का अध्यक्ष बनाया गया था. इसके बाद तीन प्राइवेट कंपनियों के साथ एक समझौता किया गया था. इसी समझौते को लेकर विवाद हुआ और अब मुख्यमंत्री ने इस पर रोक लगा दी है.

बीजेपी का क्या है रुख ?

इस मामले में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और रेवेन्यू मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि मुख्यमंत्री फडणवीस किसी प्रोजेक्ट को रोकने के पक्ष में नहीं हैं. लेकिन अगर किसी योजना में गड़बड़ी की आशंका हो तो उसकी समीक्षा करना जरूरी है. अगर कोई कमी पाई जाती है तो उसे सुधारने का काम किया जाएगा, और अगर सब कुछ सही हुआ तो योजना को हरी झंडी दी जाएगी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

विकसित भारत संकल्प यात्रा कैंप में प्रतिभाग करते मंत्री गणेश जोशी

December 11, 2023
गणेश जोशी

सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक : गणेश जोशी

February 9, 2023

बंगाल समेत 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान आज!, कब होगा महासंग्राम?

March 15, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाशक्ति ही देश की असली ताकत
  • CM सम्राट के बड़े ऐलान, कोसी-गंडक कॉरिडोर, नया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनेगा
  • टोल टैक्स में मिलेगी बड़ी राहत, 40% तक होगा सस्ता; NHAI ने बदला फॉर्मूला

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.