Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली: सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी और त्यागपत्र न देना बनेगा बीजेपी का मुद्दा!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 22, 2024
in दिल्ली, राजनीति
A A
bjp-aap
14
SHARES
474
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद भाजपा की चुनावी रणनीति में भी बदलाव हुआ है। पार्टी मुख्यमंत्री पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप और उनके त्यागपत्र के मुद्दे को उठाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

आप नेता भी जेल में केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही करने को मुद्दा बना रहे हैं। मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर अदालत में सुनवाई चल रही है। इस बदली हुई रणनीति के कारण आप और कांग्रेस को घेरने के लिए भाजपा के तीन स्तरीय आरोपपत्र के जारी होने में विलंब हो रहा है।

इन्हें भी पढ़े

Petrol-Diesel

पेट्रोल-डीजल के टैक्स कटौती पर बोली कांग्रेस- यह सिर्फ दिखावा

March 27, 2026
pm modi

PM मोदी कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे हाई लेवल मीटिंग, मिडिल ईस्ट के हालात होगी चर्चा

March 26, 2026
akshardham temple

26 मार्च को दिल्ली का अक्षरधाम बनेगा एतिहासिक पल का गवाह!

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
Load More

आप सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनावी मुद्दा बनाने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने अपनी गिरफ्तारी को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी, परंतु अदालत ने उनके विरुद्ध निर्णय दिया। हाई कोर्ट के निर्णय को उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

जेल में केजरीवाल की जान को खतरा- आप

हाई कोर्ट के निर्णय से आप के चुनाव प्रचार अभियान को झटका लगा है। अब पार्टी जेल में मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को मुद्दा बना रही है। आप नेता जेल में उनके जीवन को खतरा बता रहे हैं। इसे लेकर बयानबाजी हो रही है।

मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी और आप नेताओं की ओर से की जा रही बयानबाजी का असर भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान पर भी पड़ा है। पार्टी नेताओं के बयान भी अमूमन इसी विषय पर केंद्रित रह रहे हैं। मुख्यमंत्री के इस्तीफे के लिए पार्टी प्रदर्शन भी कर चुकी है।

SC के निर्णय का इंतजार, फिर उसी के अनुसार होगी घेराबंदी

भाजपा नेताओं का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का इंतजार किया जा रहा है। उसी के अनुसार मुख्यमंत्री और आप की घेराबंदी की जाएगी। आरोपपत्र भी उचित समय पर जारी होगा। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक विजेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता वाली समिति आरोप पत्र तैयार कर रही है।

समिति से जुड़े नेताओं का कहना है कि आरोपपत्र लगभग तैयार है। पार्टी नेतृत्व से अनुमति मिलते ही इसे जारी कर दिया जाएगा। सीएम केजरीवाल ने कांग्रेस नेताओं के भ्रष्टाचार को उजागर करने के नाम पर दिल्ली की सत्ता प्राप्त की थी। अब वह उसके साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रहे हैं।

आरोपपत्र में इसे लेकर भी सीएम केजरीवाल और कांग्रेस से प्रश्न पूछे जाएंगे। साथ ही दिल्लीवासियों से आप के वादों की पड़ताल की गई है। भ्रष्टाचार के आरोप, प्रदूषण की समस्या, यमुना की सफाई, पेयजल आपूर्ति की समस्या, खराब स्वास्थ्य सेवा, बदहाल सार्वजनिक परिवहन प्रणाली, खस्ताहाल सड़कें, शिक्षा की स्थिति सहित अन्य विषयों को लेकर आप सरकार को कठघरे में खड़ा किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Rahul Gandhi

चौंका देंगे 2024 के नतीजे, राहुल गांधी के दावे में कितना है दम?

June 4, 2023

सीएसआईआर में ‘पशुओं के उपयोग एक विहंगावलोकन’ विषय पर हो रहा कार्यशाला का आयोजन

April 16, 2024

वाजपेयी बनाम मोदी की बहस

December 31, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.