Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

सीएम सुक्खू बोले- नशा माफिया के खिलाफ करेंगे कड़ी कार्रवाई!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 19, 2025
in राजनीति, राज्य
A A
CM Sukhwinder Singh Sukhu
19
SHARES
635
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को कांगड़ा जिले के नूरपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए आर्या राजकीय स्नातक महाविद्यालय नूरपुर के लिए पांच करोड़ रुपये, मदर एंड चाइल्ड अस्पताल को आरम्भ करने के लिए तीन करोड़ रुपये, वजीर राम सिंह पठानिया स्टेडियम में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के लिए दो करोड़ रुपये, नूरपुर में सड़कों के रख-रखाव के लिए दो करोड़ रुपये और जसूर-कटाहल सड़क के लिए दो करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने नूरपुर में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया और कहा कि शहर में पार्किंग की समस्या का समाधान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने नशा माफिया को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ माह से पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध व्यापक अभियान आरम्भ किए हैं तथा इस अभियान के तहत नशा तस्करों की 11 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। उन्होंने कहा कि नशा माफिया के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने पीआईटी-एनडीपीएस अधिनियम को राज्य में लागू किया है, जो कि मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में लगातार शामिल अपराधियों को हिरासत में लेने में सक्षम बनाता है, जिससे सार्वजनिक हितों की रक्षा होती है।

इन्हें भी पढ़े

seva sankalp abhiyan

उत्तराखंड : 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, एक महीने तक चलेंगे 11 बड़े कार्यक्रम

September 12, 2026
cm dhami

हरिद्वार का ऋषिकुल बनेगा आयुर्वेद-योग का बड़ा केंद्र, धामी ने दिया ये प्लान

September 12, 2026
cm rekha gupta

महिलाओं को शिकायत दर्ज कराने में नहीं होगी परेशानी, CM रेखा गुप्ता ने दिए ये निर्देश

September 12, 2026
Nitin Navin in Uttarakhand

उत्तराखंड में हैट्रिक के लिए नितिन नवीन की फील्डिंग, हारी सीटों पर जीत का प्लान

September 11, 2026
Load More

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार, वर्तमान सरकार पर 75 हजार करोड़ रुपये का ऋण तथा कर्मचारियों की देनदारियों के 10 हजार करोड़ रुपये का बोझ छोड़ कर गई है। लेकिन वर्तमान राज्य सरकार व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से प्रदेश में लोगों को गुणात्मक सेवाएं प्रदान करने का प्रयास कर रही है। भाजपा ने संसाधन जुटाने के लिए कुछ नहीं किया और वह सुधार का विरोध कर रहे हैं, जबकि जनता राज्य सरकार के साथ मजबूती के साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए प्रयास कर रही है। पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में सही समय पर बीमारी की पहचान के लिए आधुनिक मशीनें उपलब्ध नहीं थीं। वर्तमान राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों और बड़े अस्पतालों में अत्याधुनिक तकनीक की मशीनें उपलब्ध करवाई जा रही हैं ताकि लोगों को प्रदेश के भीतर से विशेषज्ञ सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए हेल्थ सर्विस निदेशालय और मेडिकल कॉलेज का काडर अलग-अलग किया जाएगा।

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्ष, 2023 में आपदा के दौरान राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से 4500 करोड़ रुपये का विशेष राहत पैकेज दिया। उन्होंने कहा कि बड़ी मुश्किल से एक घर बनता है, जिसे दोबारा बनाना आसान नहीं होता, इसलिए मैंने अधिकारियों को घर के पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में प्रभावितों की मुआवजा राशि को बढ़ाकर सात लाख रुपये करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो वर्ष में वर्तमान राज्य सरकार ने 28 हजार करोड़ रुपये का ऋण लिया। इसमें से 18 हजार करोड़ रुपये पहले से लिए ऋण और ब्याज लौटाने पर व्यय किए गए। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार वित्तीय सुधार ला रही है और प्रदेश के लोगों को सुविधाएं देने वाली संस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है। राज्य सरकार ने दक्ष प्रयासों से पिछले वर्ष 2200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया जबकि इस वर्ष 2400 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व अर्जित की उम्मीद  है।

उन्होंने कहा कि पिछली डबल ईंजन की सरकार ने सभी सुविधाओं का स्तर निम्नस्तर पर पहंुचा दिया और चुनावी लाभ के लिए साधन सम्पन्न लोगों को भी सब्सिडी का लाभ दे दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संपन्न लोगों को सब्सिडी छोड़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं, मजदूरों, किसानों सहित हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश की संपदा पर सभी वर्गों का अधिकार है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्राकृतिक खेती के साथ-साथ दूध पर न्यूनतम समर्थन मूल्य दे रही है। गाय का दूध 45 रुपये तथा भैंस का दूध 55 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदा जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
अध्यक्ष लालचंद शर्मा

बढती मंहगाई को लेकर कांग्रेस ने किया भाजपा सरकार का पुतला दहन

March 1, 2023
CM Dhami

प्रदेश के विकास हेतु हमारी नीति और नीयत है स्पष्ट: सीएम धामी

March 25, 2023
CM Dhami

ऋषि-मुनियों और संस्कृत की भूमि रही उत्तराखण्ड में युवाओं को दिए जाएंगे 16 संस्कारों के प्रशिक्षण : CM धामी

April 25, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • BRICS Summit: जेलेंस्की को पुतिन से मिलना हो तो जब चाहें मॉस्को आ जाएं…
  • क्या ब्रिक्स का बैंक खत्म करेगा IMF की बादशाहत, भारत को कितना फायदा?
  • IRCTC ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में 20 लाख से ज्यादा टिकट बुक!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.