Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली सरकार ने ‘महिला समृद्धि योजना’ का बदला नाम, हर महीने मिलेंगे 2,500

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 13, 2026
in दिल्ली
A A
महिला सम्मान योजना
25
SHARES
847
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की महिलाओं के लिए अच्छी खबर. सरकार ने अपनी बहुचर्चित ‘महिला समृद्धि योजना’ का नाम बदलकर अब आधिकारिक तौर पर ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ कर दिया है. सरकार की ओर से इस नए नाम को मंजूरी दे दी गई है. सबसे खास बात यह है कि इस नई योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने 2,500 रुपये आएंगे. माना जा रहा है कि सरकार महिलाओं को यह बड़ी सौगात इसी महीने, 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर देने जा रही है.

जानिए क्या है ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’

इन्हें भी पढ़े

Sawan Shivratri

सावन शिवरात्रि पर झण्डेवाला देवी मंदिर में आस्था का सैलाब, शिवालयों में लगा भक्तों का तांता

August 11, 2026
Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो का दुनिया में डंका, न्यूयॉर्क-हांगकांग और पेरिस को भी छोड़ा पीछे

August 9, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना

दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन

August 9, 2026
पार्सल

दिल्ली में ‘गुम’ नहीं होगा पार्सल, अब QR कोड से ट्रैक होगा सामान

August 8, 2026
Load More

इस योजना के तहत दिल्ली सरकार पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 2,500 की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी. यह बीजेपी सरकार का चुनावी वादा है. जिसे सरकार बनने के तुरंत बाद देने का ऐलान किया था. यह राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में जाएगी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है इसका मुख्य उद्देश्य निम्न और मध्यम वर्गीय परिवारों की महिलाओं के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है. 2,500 रुपये की यह मासिक राशि महिलाओं की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में सहायक सिद्ध होगी.

कौन ले सकेगा लाभ?

सरकार ने इस योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुँचाने के लिए एक पारदर्शी ढांचा तैयार किया है. योजना के अंतर्गत 21 से 60 वर्ष की आयु की महिलाएं आवेदन कर सकेंगी. हालांकि, इसके लिए दिल्ली सरकार ने तीन मुख्य शर्तें निर्धारित की हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य है. स्वच्छ छवि और चरित्र: योजना की पहली और सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि आवेदक महिला का कोई भी पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए. सरकार का उद्देश्य समाज में सकारात्मकता को बढ़ावा देना है.

दिल्ली का निवासी होना अनिवार्य: यह योजना केवल दिल्ली की स्थायी निवासियों के लिए है. आवेदक महिला का कम से कम 10 वर्षों से दिल्ली का निवासी होना जरूरी है. इसके लिए उन्हें अपने निवास प्रमाण पत्र और अन्य सरकारी दस्तावेजों को जमा करना होगा.

आय सीमा: आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने आय का दायरा तय किया है. आवेदन करने वाली महिलाओं के परिवार की कुल वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए. यह शर्त सुनिश्चित करेगी कि योजना का लाभ वास्तव में जरूरतमंद परिवारों तक ही पहुँचे.

प्रशासन ने कसी कमर, पोर्टल पर शुरू होगा काम

नाम बदलने की आधिकारिक फाइल पास होने के बाद अब विभागों में हलचल तेज हो गई है. 28 अगस्त की डेडलाइन को देखते हुए अधिकारियों ने योजना का ड्राफ्ट और पोर्टल तैयार करने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि फर्जीवाड़े को रोकने के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस को पूरी तरह से डिजिटल और आधार से लिंक किया जाएगा, ताकि वेरिफिकेशन तुरंत हो सके. महंगाई के इस दौर में 2,500 की यह मासिक मदद दिल्ली की आधी आबादी के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है. अब बस महिलाओं को इंतजार है कि ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ धरातल पर उतरेगी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Message of unity on Vijayadashami

विजयदशमी पर एकता का पैगाम

October 3, 2022
CM Dhami

दुबई में सीएम धामी की उपस्थिति में ₹5450 करोड़ के इनवेस्टमेंट एमओयू साइन

October 18, 2023
CM Devendra Fadnavis

अब भारत में ही पूरा होगा विदेश में शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों का सपना : CM देवेंद्र फडणवीस

June 15, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 15 अगस्त पर लाल किले में दिखेगा नया इतिहास! जश्न में पहली बार दो ऐतिहासिक पल
  • संसद परिसर में NDA सांसदों ने निकाला मार्च, निशाने पर राहुल गांधी
  • धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर हमला, बोले- वो छात्रों को लेकर झूठ फैला रहे हैं

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.