Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

यमुना में विषैले झाग की समस्या के लिए दिल्ली सरकार जिम्मेदार, नहीं उठाए जा रहे कड़े कदम’

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 27, 2022
in दिल्ली
A A
यमुना में विषैले झाग
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

दिल्ली : छठ पूजा से पहले पर्यावरणविदों ने दिल्ली सरकार पर यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए ‘‘पर्याप्त कार्रवाई नहीं करने” का आरोप लगाया, क्योंकि गुरुवार को कालिंदी कुंज के पास नदी का कुछ हिस्सा जहरीले झाग से ढका था। छठ पूजा 30 और 31 अक्तूबर को मनाई जाएगी। इस दौरान श्रद्धालु नदियों में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देते हैं। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने यमुना किनारे निर्दिष्ट घाटों पर छठ पूजा आयोजित करने की अनुमति दी है और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से श्रद्धालुओं के लिए साफ सुरक्षित घाट और पानी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

पर्यावरणविद विमलेन्दु झा ने कहा कि नदी में लगातार झाग बनने का मुख्य कारण राजनीतिक मंशा की कमी, यमुना को साफ करने में तत्परता और ठोस कार्रवाई का अभाव जिम्मेदार है। झा ने कहा, ‘‘पर्यावरण शासन दिल्ली सरकार के लिए प्राथमिकता नहीं लगता है। दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि राजनीतिक इरादे की कमी है, यमुना की सफाई को लेकर कोई तत्परता नहीं है और ठोस कार्रवाई का अभाव है, जिससे बार-बार नदी में झाग की समस्या पैदा होती है।” उन्होंने हर साल प्रदूषण के पीछे की वजह नदी में न्यूनतम प्रवाह बरकरार रहने की कमी का भी हवाला दिया।

इन्हें भी पढ़े

ev charging

दिल्ली : MCD पार्किंग में बनेंगे बड़े EV चार्जिंग हब, मिलेगी बैटरी बदलने की भी सुविधा

June 25, 2026
कोचिंग सेंटर

दिल्ली में 923 कोचिंग सेंटरों का होगा फायर ऑडिट, नियमों का पालन नहीं करने वालों पर होगा एक्शन

June 25, 2026
Chief Minister Rekha Gupta

दिल्ली को बाढ़ से बचाने के लिए रेखा सरकार ने कसी कमर, ऐसा है पूरा प्लान

June 24, 2026
ACB

दिल्ली CPA घोटाला: ACB की रडार पर 19 विभागों के डॉक्टर, पसंदीदा वेंडर्स के लिए बदले गए नियम!

June 20, 2026
Load More

झा ने कहा कि दिल्ली नदी में 3.50 करोड़ लीटर से अधिक निगमीय गंदे जल को प्रवाहित करती है और ऊंचे दावों के बावजूद, 50 प्रतिशत से अधिक गंदा जल या तो अनुपचारित रहता है या समुचित निस्तारण नहीं किया जाता और सीधे यमुना में बहा दिया जाता है।” उन्होंने कहा कि नदी में न्यूनतम प्रवाह की कमी यमुना के प्रदूषण का एक और प्रमुख कारण है।” यह पूछे जाने पर कि जहरीले झाग को हटाने के लिए सरकार ने क्या कदम उठाए हैं, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि नदी की सफाई शुरू हो गई है। पर्यावरणविद झा ने कहा कि दिल्ली सरकार को नदी में प्रदूषित पानी को प्रवाहित करने से पहले सीवेज के हर बूंद का उपचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘नदी को साफ रखने के लिए सरकार को कुछ महत्वपूर्ण कार्य करने की आवश्यकता है।

नदी में नालियों के पानी को सीधे प्रवाहित करने से पहले सीवेज के हर बूंद का उपचार किया जाए, यमुना में पानी का पर्याप्त प्रवाह बनाया जाए और अपशिष्ट उपचार योजना एवं प्रबंधन के लिए कदम उठाए जाएं।” एक अन्य पर्यावरणविद् भावरीन कंधारी ने आरोप लगाया कि लापरवाही और ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण हर साल जहरीले झाग से नदी के कुछ हिस्से ढक जाते हैं। कंधारी ने कहा, ‘‘यमुना और हिंडन किनारों पर, सैकड़ों फार्महाउस और उद्योग प्रदूषकों को नदी में छोड़ रहे हैं। लगभग 92 नाले हैं जो सीधे यमुना में खुलते हैं, जिनमें से 62 पर कोई शोधन नहीं होता हैं। इसलिए, लापरवाही और वास्तविक कार्रवाई की कमी के कारण यमुना में हर साल जहरीला झाग पैदा होता है।” उन्होंने आरोप लगाया कि कई नागरिकों ने उल्लंघन की ओर इशारा किया है लेकिन सर्वेक्षण करने के लिए जमीन पर कोई अधिकारी मौजूद नहीं है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

सभ्यता है छलावा!

June 28, 2022
asteroid passes by earth

अंतरिक्ष से धरती की ओर बढ़ रहा 2024 YR4 नामक चट्टान, NASA ने बताया कितना है खतरा

February 21, 2025
RECPDCL

RECPDCL ने भादला-III पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को मेसर्स पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को सौंपा

August 28, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 15 मिनट एक्स्ट्रा काम के भी मिलेंगे पैसे, नए लेबर कोड में ओवरटाइम के नियम समझें
  • 10 रुपये की ये छोटी सी चीज है नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर, एक्सपर्ट ने गिनाए फायदे
  • आयरलैंड दौरे पर कप्तान श्रेयस अय्यर का दमदार संदेश ‘शेर की तरह खेलो’, जीत के साथ नई शुरुआत पर नजर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.