Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

PM मोदी बोले- सुरक्षित माहौल चाहिए या फिर झूठी गारंटियों में उलझे रहना चाहते हैं दिल्लीवासी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 29, 2025
in दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
A A
PM Modi
14
SHARES
462
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : दिल्ली के विधानसभा चुनावी रण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को करतार नगर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. अपने भाषण में उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) पर जोरदार प्रहार किया और दिल्ली के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) की योजनाओं को जनता के सामने रखा. दिल्ली में बदलाव की लहर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि अब दिल्ली में बदलाव की लहर चल रही है.

उन्होंने कहा कि दिल्ली की गलियों से एक ही आवाज आ रही है, अब बदलाव तय है!’ दिल्ली के लोग अब झूठे वादों और लापरवाह सरकार से मुक्ति चाहते हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली में जिस विकास की जरूरत थी, वह पिछले एक दशक में नहीं हुआ. दिल्ली का दिल यमुना किनारे बसता है, लेकिन क्या इस महानगर की आत्मा को संवारने का कोई प्रयास किया गया? लोग आज भी साफ पानी और मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं. इस समारोह में उत्तर पूर्वी दिल्ली के सभी 10 प्रत्याशी शामिल हुए.

इन्हें भी पढ़े

brics summit

क्या ब्रिक्स का बैंक खत्म करेगा IMF की बादशाहत, भारत को कितना फायदा?

September 12, 2026
IRCTC

IRCTC ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में 20 लाख से ज्यादा टिकट बुक!

September 12, 2026
UAE-Iran

UAE-ईरान हैंडशेक ने पूरी दुनिया को चौंकाया, क्या दिल्ली से निकलेगा सुलह का रास्ता?

September 12, 2026
BRICS, PM Modi

दुनिया की ग्रोथ का नया इंजन बना भारत! BRICS में PM मोदी ने बताया- क्यों बदल रहा ग्लोबल पावर गेम?

September 12, 2026
Load More

‘AAP-दा नहीं सहेंगे, बदल कर रहेंगे’

प्रधानमंत्री ने आम आदमी पार्टी की कार्यशैली पर तीखा हमला करते हुए कहा कि आपदा सरकार ने दिल्ली के विकास को पीछे धकेल दिया है. ‘AAP-दा ने दिल्लीवालों को सिर्फ सपने दिखाए लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया. अब जनता कह रही है- ‘AAP-दा नहीं सहेंगे, बदल कर रहेंगे!’ उन्होंने दिल्ली में जल संकट का जिक्र करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने हरियाणा सरकार पर झूठे आरोप लगाए हैं.

हरियाणा का पानी दिल्ली के लोग पीते हैं, न्यायपालिका के सम्मानित जज पीते हैं, प्रधानमंत्री भी पिछले 11 साल से यही पानी पी रहे हैं. अगर पानी में जहर होता, तो क्या ये सब सुरक्षित रहते?. प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यह सिर्फ हरियाणा का नहीं, बल्कि पूरे भारत का अपमान है. हमारा देश वह है, जहां किसी को पानी पिलाना पुण्य माना जाता है, लेकिन आपदा सरकार ने राजनीतिक फायदे के लिए झूठे आरोप लगाए.

AAP-दा जाएगी, नई सुबह आएगी: पीएम

5 फरवरी को होगी नई सुबह’ दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि 5 फरवरी को दिल्ली बदलाव की ओर पहला कदम बढ़ाएगी. दिल्ली कह रही है- AAP-दा जाएगी, नई सुबह आएगी!. उन्होंने जनता से अपील की कि वे विकास और पारदर्शिता को वोट दें. दिल्ली की दुर्दशा और BJP का संकल्प प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि बीते 11 सालों में यहां कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ. दिल्ली के लोग आज भी साफ पानी, अच्छी सड़कों और मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं. लेकिन अब इन समस्याओं से मुक्ति दिलाने का समय आ गया है. उन्होंने यह वादा किया कि यदि दिल्ली में BJP की सरकार आती है, तो संकल्प पत्र में किए गए सभी वादे तय समय में पूरे किए जाएंगे.

आपदा वालों की लुटिया यमुना में डूबेगी: पीएम

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में आप सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पिछले 10 वर्षों में केवल वादे किए हैं, लेकिन हकीकत में दिल्ली की हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है. उन्होंने शराब नीति घोटाले, शिक्षा घोटाले और जल संकट को लेकर AAP सरकार पर हमला बोला. मोदी ने अपने अंदाज में कहा कि दिल्ली की जनता ने तीन बार इनको मौका दिया, लेकिन तीनों बार इन्होंने जनता को धोखा दिया. अब जनता इन्हें हटाने का मन बना चुकी है. 5 फरवरी को आपदा जाएगी और भाजपा आएगी.

महाकुंभ हादसे पर पीएम ने जताई संवेदना

महाकुंभ हादसे पर संवेदना प्रधानमंत्री ने अपने भाषण के अंत में प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान हुए हादसे पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना में हमने कुछ पुण्यात्माओं को खो दिया है. मैं प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. उन्होंने यह भी बताया कि वह उत्तर प्रदेश सरकार के संपर्क में हैं और स्थिति को सामान्य करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

‘दिल्ली को बनाना है मॉडल शहर’

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण का समापन यह कहते हुए किया कि दिल्ली को भी एक आधुनिक और विश्वस्तरीय शहर बनाना है. दिल्ली को विकसित भारत की राजधानी बनाना है. हमें बीते वर्षों की गलतियों को सुधारना है और आने वाले 20-25 सालों की योजना बनानी है. मोदी को सेवा करने का मौका दीजिए, मैं आपके परिवार का सदस्य बनकर आपकी हर समस्या का समाधान निकालूंगा. दिल्ली की राजनीति में इस रैली के बाद नए समीकरण बनने की संभावना है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या दिल्ली 5 फरवरी को एक नई दिशा में कदम बढ़ाएगी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Exit Polls

5 राज्यों के एग्जिट पोल:- किसकी बनेगी सरकार ? क्या कहते हैं आंकड़े !

April 29, 2026
IHBT

खाद्य प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन पर हितधारकों की हुई बैठक

December 30, 2023
CM Dhami

लाटू देवता मंदिर प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को संवारने की दिशा में एक और पहल : CM धामी

May 15, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • BRICS Summit: जेलेंस्की को पुतिन से मिलना हो तो जब चाहें मॉस्को आ जाएं…
  • क्या ब्रिक्स का बैंक खत्म करेगा IMF की बादशाहत, भारत को कितना फायदा?
  • IRCTC ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में 20 लाख से ज्यादा टिकट बुक!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.