Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

क्या सपा के लिए प्रियंका गांधी ने छोड़ा UP का मैदान?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 24, 2023
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
25
SHARES
847
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी ने प्लान-2024 एक्टिव कर दिया है. शनिवार की शाम संगठन में कई फेरबदल हुए हैं, जो उस रणनीति की एक कड़ी है. इसमें सबसे बड़ा नाम प्रियंका गांधी वाड्रा का है. उन्हें यूपी इंचार्ज की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है. अंग्रेजी में जारी की गई लिस्ट में उनके नाम के आगे लिखा है- Without any assigned Portfolio. इस समय वह बिना पोर्टफोलियो कांग्रेस की जनरल सेक्रेट्री हैं. पिछले लोकसभा चुनाव, 2019 से पहले पार्टी में जान फूंकने के लिए उन्हें यूपी का प्रभार दिया गया था. हालांकि पार्टी केवल एक सीट रायबरेली की जीत पाई. प्रियंका के भाई राहुल गांधी भी अपनी अमेठी सीट हार गए. जब से प्रियंका को ‘फ्री’ किए जाने की खबर आई है, सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा है. कांग्रेस पार्टी का आखिर प्लान क्या है? कुछ दिन पहले ही कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई है. दिल्ली में विपक्षी I.N.D.I.A अलायंस ने भी बैठक की थी, अब प्रियंका को यूपी से हटाना एक बड़ा संकेत माना जा रहा है.

Congress President Shri @kharge has assigned the organisational responsibilities to the following persons with immediate effect. pic.twitter.com/qWhwiJzysj

— Congress (@INCIndia) December 23, 2023

इन्हें भी पढ़े

fighter jets

भारत का महाबली AMCA फाइटर जेट बनेगा और भी घातक!

July 13, 2026
Indian Air Force

भारतीय वायुसेना बनी दुनिया की तीसरी सबसे ताकतवर एयरफोर्स!

July 13, 2026
international physics olympiad

अंतरराष्ट्रीय फिजिक्स ओलंपियाड में भारत ने सभी 5 स्वर्ण जीते, पीएम मोदी ने दी बधाई

July 13, 2026
Supreme court

जानिये राम मंदिर चढ़ावा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा? अब अगली सुनवाई 20 जुलाई को

July 13, 2026
Load More

6 महीने से मंथन

पिछले छह महीने से कांग्रेस पार्टी में प्रियंका को लेकर मंथन चल रहा था. भले ही यूपी में उनका प्रभाव न दिखा हो पर कांग्रेस आलाकमान को लगता है कि प्रियंका को केवल एक राज्य तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए. 2024 का लोकसभा चुनाव करीब है, ऐसे में हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और हाल में तेलंगाना में उनके चुनाव प्रचार के असर को आधार बनाते हुए आगे का प्लान तैयार किया गया है. हां, कांग्रेस पार्टी को लगता है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की स्टार कैंपेनिंग की वजह से ही इन राज्यों में ‘कमल’ नहीं खिल सका.

अखिलेश से हो गई डील!

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कुछ महीने पहले ही संकेत दे दिया था कि प्रियंका को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. आज की परिस्थिति में कांग्रेस को I.N.D.I.A गठबंधन के सहयोगियों के हिसाब से 2024 के चुनाव में सीटें मिलेंगी. कुछ दिन में सीटों का बंटवारा भी घोषित हो जाएगा. यूपी में सपा के दबदबे को देखते हुए उसका ज्यादातर सीटों पर चुनाव लड़ना तय है. अब तक मिले संकेतों के मुताबिक सपा मुख्य विपक्षी दल को 6 से 8 सीटें ही देने को तैयार है. ऐसे में प्रियंका गांधी का यूपी प्रभारी बनकर रहना ज्यादा अर्थपूर्ण नहीं रह जाता है. अब वह उन राज्यों पर फोकस कर सकती हैं जहां कांग्रेस ज्यादा सीटों पर लड़ने वाली है. हो सकता है कि अखिलेश यादव से कांग्रेस की डील भी हो गई हो इसीलिए प्रियंका गांधी ने यूपी का मैदान छोड़ दिया है. वैसे यूपी कांग्रेस के नेता लखनऊ से दिल्ली तक कह आए हैं कि राहुल-प्रियंका को यूपी पर फोकस बढ़ाना चाहिए और सपा से ज्यादा सीटें लेनी चाहिए.

बनारस की तैयारी तो नहीं!

हां, सियासी गलियारों में यह भी चर्चा होने लगी है कि विपक्षी गठबंधन 2024 में एनडीए को चुनौती देने के लिए वाराणसी से कोई बड़ा चेहरा उतार सकता है. इस पर अंतिम राय बनाई जा रही है. पीएम नरेंद्र मोदी के सामने काशी से नीतीश कुमार के चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं. अब कुछ घंटे पहले से प्रियंका गांधी का भी नाम जुड़ गया है. अगर ऐसा होता है तो यह फैसला चौंका सकता है. प्रियंका ने तेलंगाना चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था. उनकी रैलियों के सकारात्मक असर को देखते हुए कांग्रेस पार्टी अब लोकसभा चुनाव में उनसे बड़ी उम्मीद कर रही है. संभव है कि नए साल में उनकी नई भूमिका का ऐलान भी हो जाए.

‘पायलट को कोई बड़ा राज्य देते…’

जी हां, राजस्थान की सत्ता गंवाने के बाद कांग्रेस ने पूर्व डेप्युटी सीएम सचिन पायलट को अब छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया है. कांग्रेस के ट्वीट पर कई लोगों ने लिखा है कि सचिन पायलट को राजस्थान में ही रहने देना चाहिए था और उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ाते तो ज्यादा फायदा मिलता. बाकी नियुक्तियों की प्रशंसा करते हुए कई लोगों ने लिखा कि पायलट को राजस्थान की राजनीति में भी सक्रिय रखना चाहिए क्योंकि इससे 2024 के चुनाव में कांग्रेस को फायदा होगा. पायलट के एक समर्थक वीरेंद्र अंदाना ने लिखा, ‘पहली बात तो आपको सचिन पायलट को राजस्थान कांग्रेस का अध्यक्ष बनाना चाहिए था. दूसरी बात अगर प्रभारी ही बनाना था तो किसी बड़े राज्य का बनाते. समझ में नहीं आता आप इतने अच्छे नेता का भविष्य खराब करने में क्यों लगे हो.’ छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटें हैं. हालांकि इस राज्य के कई लोगों ने लिखा है- सचिन पायलट जी पधारो मारे छत्तीसगढ़.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
A Raja

हिंदू धर्म पर जहर उगलकर आंबेडकर की आड़ ले रहे हैं ए. राजा, बाबा साहेब ने आखिर कहा क्या था?

September 13, 2023
Kejriwal and Sisodia

रिश्वत मांगने से पॉलिसी में बदलाव तक… दिल्ली शराब घोटाला केस में केजरीवाल-सिसोदिया पर क्या थे आरोप?

February 27, 2026

बीज से वटवृक्ष : संघशक्ति का विस्तार

October 5, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • फीफा विश्व कप 2026 में चारों सेमीफाइनलिस्ट अब तक अजेय, खिताबी दौड़ हुई और रोमांचक
  • एथनॉल की दुनिया में किसका राज? जानिए किस देश में होता है सबसे ज्यादा इस्तेमाल
  • दिल्ली सरकार ने ‘महिला समृद्धि योजना’ का बदला नाम, हर महीने मिलेंगे 2,500

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.