Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

हिमाचल में बरस रही आफत, 7 लाशें मिलीं, कई लापता

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 14, 2023
in राज्य
A A
Disaster rains in Himachal
754
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला : हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर बारिश ने तांडव करना शुरू कर दिया है। सोलन के कंडाघाट उपमंडल के जादोन गांव में बादल फटा है। इस घटना में दो घर और एक गौशाला बह गए हैं। वहीं घटना के बाद पांच लोगों की मौत हो गई है। जहां बादल फटा है, वह इलाका हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और सोलन विधानसभा क्षेत्र के विधायक धनीराम शांडिल के गृह क्षेत्र ममलीघ का गांव जड़ों है। रेस्क्यू टीमें मौके पर मौजूद है और यहां पर फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। तीन लोग अभी भी लापता हैं। जबकि रेस्क्यू अभियान में 5 लोगों को जिंदा बचा लिया गया है। प्रशासन ने जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों को 14 अगस्त तक बंद कर दिया है। इसी तरह शिमला शहरी क्षेत्र में भी सभी संस्थानों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि भूस्खलन से एक मंदिर ढह गया, जिससे आसपास की इमारतों को खतरा पैदा हो गया। कई लोग फंसे।

लोगों के लिए अडवाइजरी जारी

इन्हें भी पढ़े

cm samrat chaudhary

सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, BPSC के परीक्षा नियंत्रक को सस्पेंड करने का आदेश

August 24, 2026
CM Dhami

CM धामी ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से किया संवाद, स्टॉलों का भी किया शुभारंभ

August 24, 2026
पान मसाला

पान मसाला में मिले कैंसर वाले रसायन: 55 इकाइयों में छापा, 15 करोड़ का माल जब्त

August 23, 2026

उत्तराखंड के 810 नए बूथों पर मजबूत टीम बना रही भाजपा, SIR के बाद बढ़ गई मतदान केंद्रों की संख्या

August 23, 2026
Load More

चंबा, बिलासपुर, सोलन, शिमला, सिरमौर, ऊना, हमीरपुर, मंडी और कुल्लू जिलों में गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार, 24 जून से 12 अगस्त तक बारिश से संबंधित घटनाओं में पूरे हिमाचल में 255 लोगों की जान चली गई है। राज्य पुलिस के अनुसार, चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोलन जिले में यातायात भूस्खलन और मलबे के कारण वर्तमान में सिंगल लेन में चल रहा है। एचपी ट्रैफिक, टूरिस्ट और रेलवे पुलिस ने कहा, ‘कृपया मौजूदा मौसम की स्थिति में गैर-जरूरी यात्रा से बचें।’

सीएम ने दी पर्यटकों के लिए सलाह
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस पर छुट्टियां मनाने पहाड़ी स्थलों पर जाने वाले पर्यटकों को सलाह दी कि वे इस दौरान नदियों के पास न जाएं। मौसम विभाग ने यहां भारी बारिश की भविष्यवाणी की है, जिससे बाढ़ आने और राजमार्गों के अवरुद्ध होने की आशंका है।

सतलुज, ब्यास और यमुना का जलस्तर बढ़ा

मंडी जिले में पंडोह बांध जलाशय भर गया है और बांध के द्वार खोल दिए गए हैं। इसमें कहा गया कि ब्यास नदी के किनारों से दूर रहें। मंडी सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में से एक है। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि पंजाब और हरियाणा की ओर जाने वाली राज्य की सभी नदियों सतलुज, ब्यास और यमुना में जल स्तर असामान्य रूप से बढ़ गया है।
हमीरपुर जिला में बहने वाली कुनाह खड्ड पूरे उफान पर

हमीरपुर जिला में बहने वाली कुनाह खड्ड पूरे उफान पर, कुनाह खण्ड में पानी का बहाव इतना ज्यादा है कि आसपास के इलाके पूरी तरह से हो चुके हैं जलमग्न सड़कें हुई दो- फाड़ , खेत हो चुके हैं जलमग्न, दुकानों, घरों, और स्कूल में घुस चुका है पानी, बीती देर रात से लगातार बारिश से, कई ग्रामीणों के मकान गिरने के कगार पर हमीरपुर हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में देर रात से बारिश का कहर जारी है। जिसके चलते हमीरपुर जिला में बहने वाली नदी, खड्डे व नाले पूरे उफान पर है। लगातार बारिश के कहर से अवाहदेवी से निकलने वाली कुनाह खड्ड पूरे उफान पर है। कुनाह खड्ड में पानी का बहाव इतना ज्यादा है कि आसपास के इलाके पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं। क्षेत्र में सड़कें टूट चुकी हैं । ग्रामीणों का कहना है कि बारिश से बहुत ज्यादा नुकसान हो चुका है, वापिस जिंदगी को पटड़ी पर लौटने के लिए काफी समय लगेगा। ग्रामीण लगातार हो रही बारिश से भयभीत है कि यदि इसी तरह से बारिश जारी रहती है, तो इनके घरों को भी पानी से नुकसान पहुंचेगा। वहीं दाड़ी ग्राम पंचायत के प्रधान मिलाप चंदेल ने बताया कि वह सुबह से ही मौके का मुआइना करने में जुटे है। जल्द ही जेसीबी बुलाकर रास्तों में हुए लैंड-स्लाइड को साफ करवाया जाएगा।

बेघर लोगों ने मांगी मदद
हिमाचल प्रदेश के शिमला में पिछले महीने भारी बारिश से प्रभावित सुंडा गांव के लोगों ने सरकार से सुरक्षित स्थानों पर अपने पुनर्वास की मांग की है। भारी बारिश के कारण गांव में कई घरों को काफी नुकसान हुआ है तथा कुछ घरों में दरारे आ गई हैं। जिले के रचोली पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों की शिकायत है कि 25 जुलाई को बादल फटने की घटना के बाद राज्य सरकार द्वारा प्रदान की गई राहत अपर्याप्त थी। बारिश के कारण घरों को नुकसान पहुंचने के बाद कई लोग अपने रिश्तेदारों के साथ रह रहे हैं तथा अन्य लोग गांव के सरकारी स्कूल में रुके हुए हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
कोरोना युद्ध

इन दो देशों के बीच होगा अगला युद्ध, कोरोना से भी बदतर होंगे हालात

April 25, 2023
लिटिल्स संस्कार प्री स्कूल

लिटिल्स संस्कार प्री स्कूल में उत्साह के साथ मनाया गया पृथ्वी दिवस

April 23, 2026
आपदा प्रबंधन

आपदा प्रबंधन का मानवीय चेहरा

June 16, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • चोटिल कलाई से ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, तोड़ा धोनी और गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड
  • गेहूं निर्यात पर भारत सरकार का बड़ा फैसला, सालों बाद हटाया बैन
  • रेलवे का बड़ा फैसला, अब 24 कोच के साथ दौड़ेंगी ट्रेनें, वेटिंग लिस्ट होगी खत्म

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.