Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

ईडी का समन, क्या होगा अगर फिर केजरीवाल ने जाने से कर दिया इनकार?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 19, 2023
in दिल्ली
A A
Kejriwal
26
SHARES
862
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय ने अरविंद केजरीवाल को 21 दिसंबर को शराब घोटाले से जुड़े मामले में पेश होने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी का यह दूसरा समन है। इससे पहले अरविंद केजरीवाल को दो नवंबर को ईडी ने शराब घोटाले से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि उस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए थे और विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के लिए मध्य प्रदेश चले गए थे। वहीं, खबर है कि सीएम केजरीवाल इस बार भी हाजिर नहीं होंगे, क्योंकि उन्हें 19 दिसंबर से विपश्यना सत्र में शामिल होना है। ऐसे में अब सवाल है कि क्या कोई व्यक्ति ईडी जैसी केंद्रीय जांच एजेंसी के समन को नजरअंदाज कर सकता है?

यह दूसरी बार है जब ईडी ने मुख्यमंत्री को तलब किया है। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 की धारा 50 के तहत, जिस किसी को भी समन किया जाता है उसे व्यक्तिगत रूप से या अपने अधिकृत एजेंटों के माध्यम से जांचकर्ताओं के समक्ष हाजिर होना जरूरी है।

इन्हें भी पढ़े

Female police

दिल्ली की लेडीज स्पेशल बसों में महिला पुलिसकर्मियों की गई तैनाती!

September 26, 2026
mohan bhagwat

RSS शताब्दी वर्ष : सालभर चले अभियान का दिल्ली में होगा समापन, मोहन भागवत देंगे भाषण

September 25, 2026
उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू

सड़कों से जाम हटाने की बड़ी तैयारी, एलजी ने मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

September 23, 2026
ED

ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे

September 22, 2026
Load More

जनवरी 2022 में दिल्ली की एक अदालत में दायर अपनी प्रारंभिक शिकायत (चार्जशीट के समान) में ईडी ने दावा किया कि केजरीवाल ने समीर महेंद्रू नाम के एक आरोपी के साथ वीडियो कॉल पर बात की थी। चार्जशीट में कहा है कि दिल्ली की नई आबकारी नीति मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ही योजना थी। चार्जशीट में कहा गया है कि विजय नायर ने अपने सहयोगियों के साथ वीडियो कॉल की थी। इसी के ही साथ कहा गया है कि विजय नायर पार्टी का महत्वपूर्ण सदस्य और आबकारी नीति को पूरी तरह से मैनेज कर रहा था।

चार्जशीट में कहा गया है कि विजय नायर ने समीर महेंद्रु से कहा था कि अरुण और उसके सहयोगी अभिषेक बोइनपल्ली और बुची बाबू ग्रुप दिल्ली शराब नीति में निवेश करने के लिए एक्साइटिड है। इसका सबसे बड़ा कारण ग्रुप के पास खूब पैसा और सीएम केजरीवाल के साथ ही अन्य राजनैतिक दलों से अच्छे संबंध होना था। चार्जशीट में कहा कि समीर महेंद्रू ने विजय नायर को परखने के लिए उसे कहा था कि वो उसकीकेजरीवाल से मीटिंग कराए, जिसके बाद नायर ने समीर और सीएम के बीच आईफोन के फीचर फेसटाइम के जरिए मीटिंग कराई थी।

इससे पहले सीएम केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि समन बीजेपी के इशारे पर जारी किया गया था। उन्होंने कहा था कि यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें गवाह के रूप में या संदिग्ध के रूप में बुलाया गया था। उन्होंने जांच अधिकारी से समन को वापस लेने के लिए कहा था, जिसे उन्होंने कानून की दृष्टि से अस्थिर बताया था। इस बार में आप के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने पत्रकारों से कहा कि ताजा नोटिस को लेकर कानूनी राय मांगी गई है। उन्होंने कहा, ‘यह ज्ञात है कि अरविंद केजरीवाल जी विपश्यना के लिए जाने वाले हैं। ये बातें महीनों पहले ही तय हो जाती हैं। एक वकील नोटिस का अध्ययन कर रहा है और जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।’

ईडी केजरीवाल को तीसरा नोटिस जारी कर सकता है और सैद्धांतिक तौर पर तब तक नोटिस जारी करता रह सकता है जब तक वह उसका पालन नहीं करते। हालांकि, अगर वह फिर भी जांच में शामिल नहीं होते हैं, तो एजेंसी दो विकल्पों में से एक का उपयोग कर सकती है। एक वे अदालत के समक्ष एक आवेदन दायर कर सकते हैं और मुख्यमंत्री के खिलाफ गैर-जमानती वारंट की मांग कर सकते हैं। इसके अलावा जांचकर्ता उसके आवास पर आ सकते हैं और वहां उससे पूछताछ कर सकते हैं। इसके बाद अगर उनके पास ठोस सबूत हैं, तो वे उसे गिरफ्तार कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

कैसे बदल रही है जॉब करने वालों की सोच!

April 2, 2023

स्मृति ईरानी: राहुल-राहुल रटते-रटते छूटी रे अमेठिया!

June 4, 2024
youth India

देश का युवावर्ग ही भारत को एक बार पुनः बनाएगा विश्व गुरु

August 31, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • IRCTC पर सर्वर डाउन के बावजूद AI ने सेकेंडों में काटा कन्फर्म तत्काल टिकट
  • कौन हैं पेटल गहलोत, जिन्होंने UNGA में पाकिस्तान को धो डाला!
  • ऑनलाइन पर नई फिल्मों-सीरीज का आया तूफान, ये वीकेंड होगा धमाकेदार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.