Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

पंजाब में हिंसक होते-होते बचा किसान आंदोलन!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 6, 2024
in राज्य
A A
किसान दिल्ली
8
SHARES
258
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: पंजाब से हरियाणा होते हुए दिल्ली में घुसने की कोशिश कर रहे किसानों ने अपना पैदल मार्च रविवार तक के लिए स्थगित कर दिया है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों द्वारा दागे गए आंसू गैस के गोले के कारण कई किसान घायल हो गए हैं। इसकी वजह से किसानों ने रविवार तक के लिए दिल्ली की ओर अपना पैदल मार्च स्थगित कर दिया है। पंधेर ने कहा, ‘कुछ किसानों के घायल होने के मद्देनजर हमने आज के लिए जत्था वापस बुला लिया है।’ किसान नेता ने दावा किया कि हरियाणा के सुरक्षाकर्मियों द्वारा आंसू गैस के गोले दागे जाने के कारण पांच से छह प्रदर्शनकारी किसान घायल हो गए। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि हमारे काफी नेता घायल हुए हैं। हमने जत्थे को वापस बुला लिया है। दिल्ली मार्च पर फैसला बाद में लिया जाएगा।

दरअसल 11 महीने से डटे किसानों ने आज शंभू बॉर्डर से पैदल ही दिल्ली कूच शुरू किया था। 101 किसानों का जत्था दिल्ली के लिए अंबाला के शंभू बॉर्डर से रवाना हुआ था, लेकिन पुलिस ने इन्हें रोक दिया क्योंकि किसानों को दिल्ली जाने की अनुमति नहीं मिली है। इसके बाद किसानों ने बैरिकेड और कंटीले तार उखाड़ दिए। इस पर हरियाणा पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी और आंसू गैस के गोले छोड़े, जिसमें 7 किसान घायल हुए हैं।

इन्हें भी पढ़े

shivraj

देश के लिए तरक्की की राह खोलेगा वन नेशन वन इलेक्शन, शिवराज सिंह चौहान का दावा

June 18, 2026
CBI

अमेठी में CBI का बड़ा एक्शन, करोड़ों के शिक्षा घोटाले की जांच में छापेमारी

June 17, 2026
कर्णप्रयाग में हिंसक झड़प

कर्णप्रयाग में हिंसक झड़प, निहंग तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच तनाव, चार घायल

June 17, 2026
Rajbhar

यूपी की राजनीति में बड़ा उलटफेर!, सपा में होगी बड़ी टूट, राजभर बोले-कई नेता भाजपा में जाने को तैयार

June 17, 2026
Load More

इस ऐक्शन के बाद सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि किसान संगठनों के दो मंच संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा, एक बैठक के बाद अगले कदम के बारे में फैसला करेंगे। पंजाब और हरियाणा सीमा के शंभू बॉर्डर से 101 किसानों के एक जत्थे ने शुक्रवार को दिल्ली के लिए पैदल मार्च शुरू किया, लेकिन उन्हें कुछ मीटर बाद ही बहुस्तरीय अवरोधक लगाकर रोक दिया गया। सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने और उन्हें अपने विरोध स्थल पर वापस जाने को मजबूर करने के लिए कई राउंड आंसूगैस के गोले दागे। किसान नेताओं ने दावा किया कि कुछ किसान घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

हरियाणा पुलिस ने किसानों से आगे न बढ़ने को कहा और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू होने का हवाला दिया। अंबाला जिला प्रशासन ने जिले में पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के गैरकानूनी रूप से एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया है। किसान फसलों के वास्ते न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर केंद्र पर दबाव बनाने के लिए मार्च कर रहे हैं। विभिन्न किसान यूनियन के झंडे थामे कुछ किसानों ने घग्गर नदी पर बनाए गए पुल पर सुरक्षाकर्मियों द्वारा लगाई गई लोहे की जाली को नीचे धकेल दिया।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Delhi Assembly

दिल्ली की प्रशासनिक व्यवस्था में इधर उधर भटकते लोग: हरपाल राणा

September 11, 2023
campaign launched

उत्तराखंड: चमोली के सैनिक बाहुल्य गांव सवाड़ में नशा मुक्ति अभियान, सैकड़ों लोगों ने लिया संकल्प

January 16, 2026
बांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या

हिंदू नेता की हत्या पर भारत की प्रतिक्रिया, बांग्लादेश से जिम्मेदारी निभाने की मांग!

April 20, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 4 साल से कह रहे, लेकिन… सरकार-टेलीग्राम का सालों का झगड़ा खुल गया
  • सनी देओल-आमिर के ‘बंटवारा 1947’ टीज़र ने दिया मानवता का संदेश!
  • E20 फ्यूल से पहले ये गलतियां आपकी गाड़ी का बीमा कैंसिल करवा देंगी!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.