Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

मथुरा : बाबा साहब अंबेडकर जयंती पर सम्मान गोष्ठी का आयोजन, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने विपक्ष पर साधा निशाना

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 25, 2025
in राज्य, विशेष
A A
Saheb Ambedkar Jayanti
17
SHARES
568
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

सतीश मुखिया/मथुरा। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर बृज कला केन्द्र ऑडिटोरियम, मसानी तिराहा, मथुरा स्थित चमेली देवी स्कूल के सामने भाजपा महानगर द्वारा भव्य सम्मान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष हरीशंकर ‘राजू’ यादव ने की, जबकि संयोजन पर्व महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब अंबेडकर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर किया गया। गोष्ठी में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी समेत अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इन्हें भी पढ़े

ED

ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे

September 22, 2026
india export

भारत को डराया नहीं जा सकता, यह नया भारत है!

September 22, 2026
Pitru Paksha

‘यह सनातन और वैदिक परंपरा अपमान’, गयाजी में ऑनलाइन पिंडदान के विरोध में पुरोहित

September 20, 2026
CM Dhami

बदरीनाथ में सीएम धामी, देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल, चांचणी पर थिरके

September 20, 2026
Load More

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी आज पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) हितैषी बनने का नाटक कर रही है, जबकि सच्चाई यह है कि इसी पार्टी के नेताओं ने दलितों के सबसे बड़े नेता मायावती का गेस्ट हाउस कांड में अपमान किया था। उन्होंने याद दिलाया कि उस वक्त भाजपा नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी ने अपनी जान की बाजी लगाकर मायावती की रक्षा की थी।

मौर्य ने कांग्रेस पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटा और ‘इंदिरा इज इंडिया, इंडिया इज इंदिरा’ जैसे नारे दिए। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए संविधान में 70 बार संशोधन किए, जबकि भाजपा ने केवल 8 बार संशोधन किए हैं, वह भी गरीबों, महिलाओं और वंचित वर्गों के अधिकार सुनिश्चित करने के लिए।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और सपा की नीतियाँ हमेशा दलित विरोधी रही हैं। कांग्रेस चाहती थी कि केवल चार आने कर देने वाला, मैट्रिक पास, बुलेट मोटरसाइकिल और डबल बैरल बंदूक रखने वाला ही चुनाव लड़ सके और वोट डाल सके, लेकिन बाबा साहब ने ऐसी सोच का पुरजोर विरोध किया और हर नागरिक को समान मताधिकार दिलाया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ही सच्चे अर्थों में बाबा साहब के विचारों को आगे बढ़ा रही है। संसद के सेंट्रल हॉल में बाबा साहब की प्रतिमा लगवाने का श्रेय भी भाजपा को जाता है, जो कांग्रेस ने दशकों तक नहीं किया। साथ ही उन्होंने बताया कि वी.पी. सिंह की सरकार, जो भाजपा समर्थित थी, उसी ने बाबा साहब को भारत रत्न दिलाया, जबकि कांग्रेस ने उन्हें इस सम्मान से वंचित रखा था।

प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने सामाजिक न्याय की जो मशाल जलाई थी, उसे आज भाजपा ने सच्चे अर्थों में आगे बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए अनेक ठोस कदम उठाए हैं।

कोरी ने कांग्रेस और सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि इन दलों ने वर्षों तक दलित समाज को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया, लेकिन उनके सामाजिक उत्थान के लिए कोई ठोस कार्य नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ही वह पार्टी है जो बाबा साहब के विचारों को धरातल पर लागू कर रही है।उन्होंने संविधान की गरिमा बनाए रखने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए युवाओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करें और राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनें।

विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि आज अनपढ़, महिला, बुजुर्ग और युवा को वोट देने का अधिकार है तो वह बाबा साहब की देन है। वहीं उन्होंने समाजवादी पार्टी पर सरकारी नौकरी में पदोन्नति में आरक्षण का विरोध करने का आरोप लगाया।

गोष्ठी के अंत में भाजपा महानगर अध्यक्ष हरीशंकर ‘राजू’ यादव ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी शीर्ष पद तक पहुंच सकता है। उन्होंने द्रौपदी मुर्मू का उदाहरण देते हुए कहा कि एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाना भाजपा की सोच को दर्शाता है।

मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने जानकारी दी कि डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने न केवल हेलीपैड पर गार्ड ऑफ ऑनर लेने से मना किया बल्कि कार्यकर्ताओं से दुपट्टा और स्मृति चिह्न भी नहीं लिया। साथ ही, हाल ही में भाजपा कार्यकर्ता हेमेन्द्र गर्ग की हत्या पर शोक व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, एमएलसी ओम प्रकाश सिंह, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, विधायक मेघश्याम ठाकुर, राज्य बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप, पाराशर संजय शर्मा, रामकिशन पाठक, हरिओम शर्मा, अंकुर अग्रवाल, प्रमोद बंसल, ज्ञानेंद्र राणा, मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा दीपक गोला, नितिन चतुर्वेदी, बादल शर्मा, लोकेश तायल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Ram temple

अयोध्या राम मंदिर के लिए पुजारियों की निकाली भर्ती

October 23, 2023
CM Dhami

सीएम धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित छात्रसंघ शुभारंभ समारोह में किया प्रतिभाग

April 19, 2025
पारंपरिक कशीदाकारी

बदलते जलवायु के साथ बदल रही है एक पारंपरिक कशीदाकारी कला

December 11, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे
  • भारत पर ऐक्शन से पहले सोच लेना’, रूस से तेल खरीदारी पर US को किसने दिखाया आईना
  • दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.