Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

चिंता की जरूरत नहीं’, लगातार गिर रहे रुपया पर वित्त मंत्री का बड़ा बयान

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 6, 2025
in राष्ट्रीय
A A
nirmala sitaraman
17
SHARES
577
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारतीय रुपया इन दिनों डॉलर के मुकाबले अपने रिकॉर्ड निचले स्तर के आसपास चल रहा है, लेकिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman rupee statement) का कहना है कि इसे लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है। एक निजी कार्यक्रम में उन्होंने साफ कहा कि, “रुपया अपनी राह खुद-ब-खुद बना लेगा।”

सीतारमण ने बताया कि रुपए को लेकर हो रही चर्चाओं को पुराने अनुभवों के आधार पर नहीं, बल्कि मौजूदा आर्थिक हालात को देखते हुए समझना चाहिए। उनके अनुसार, जब अर्थव्यवस्था मजबूत हो और विकास दर तेज हो, तो रुपए-डॉलर की चाल का विश्लेषण भी उसी संदर्भ में होना चाहिए।

इन्हें भी पढ़े

patanjali foods

पतंजलि फूड्स की ‘सुपरफास्ट’ कमाई! मार्केट में मचाया तहलका

February 12, 2026
हड़ताल

ट्रेड यूनियन और किसान संगठनों ने किया आज भारत बंद का ऐलान, क्या बैंक भी रहेंगे बंद?

February 12, 2026
loksabha

लोकसभा स्पीकर को हटाने की 3 कोशिशें फेल, ओम बिरला की कुर्सी कितनी सेफ?

February 12, 2026
विराट हिंदू सम्मेलन

विराट हिंदू सम्मेलन: हिंदुत्व जागरण और ‘पंच परिवर्तन’ का आह्वान – शूरवीर सिंह नेगी

February 11, 2026
Load More

₹90.46 के रिकॉर्ड लो तक गया था रुपया

4 दिसंबर को रुपया डॉलर के मुकाबले ₹90.46 के अब तक के सबसे निचले स्तर (rupee hits record low 90.46) पर पहुंच गया था। विशेषज्ञ इसका कारण भारत-अमेरिका ट्रेड डील में देरी और विदेशी निवेशकों द्वारा लगातार निकासी को बता रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह गिरावट तब दिख रही है जब देश में खुदरा महंगाई रिकॉर्ड लो पर है और GDP ग्रोथ 8% से ऊपर बनी हुई है।

वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि रुपए की कमजोरी को सिर्फ निर्यातकों के फायदे के रूप में देखना पूरी तरह सही तर्क नहीं है, भले ही इस समय अमेरिका कई आयातित सामान पर टैरिफ बढ़ा रहा हो।

अर्थव्यवस्था की रफ्तार बनी रहने का दावा

वित्त मंत्रालय का मानना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की गति आगे भी मजबूत रहेगी। Q2FY26 में GDP ग्रोथ 8.2% पर पहुंची, जो छह तिमाही का सबसे ऊंचा स्तर है। वहीं अक्टूबर में खुदरा महंगाई 0.25% पर आ गई। यह भी एक ऐतिहासिक न्यूनतम स्तर है।

सीतारमण ने भरोसा जताया कि चालू वित्त वर्ष में विकास दर 7% या उससे अधिक रह सकती है। उन्होंने कहा कि कई बड़े देशों की तुलना में भारत की आर्थिक स्थिति अधिक स्थिर है, यही कारण है कि रुपये की कमजोरी के बावजूद बुनियादी ढांचा और ग्रोथ मजबूत दिखाई दे रही है।

टैक्स और जीएसटी सुधारों पर क्या बोलीं वित्त मंत्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि आयकर में किए गए बदलावों का असर अगले साल टैक्स कलेक्शन में साफ दिखेगा, जबकि लोगों के खर्च में तेजी अभी से नजर आने लगी है। जीएसटी सरलीकरण पर उन्होंने कहा कि इसके नतीजों को मध्यम अवधि में देखना ज्यादा उचित होगा क्योंकि यह पूरे देश में समान रूप से लागू होता है।

सरकार का मानना है कि मजबूत फंडामेंटल और लगातार सुधारों की वजह से आने वाले महीनों में अर्थव्यवस्था पटरी पर ही बनी रहेगी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
officers

राजनीतिक दलों को आखिर क्यों पसंद आते हैं अधिकारी?

October 26, 2023
नक्सलवाद

नक्सलवाद को मात, ग्रामीण सरकारी योजनाओं के साथ

May 9, 2023

इन मांगों को लेकर जल संस्थान कर्मचारी संगठन की पेयजल सचिव से हुई वार्ता

October 18, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • लिवर में इंफेक्शन होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, न करें नजरअंदाज
  • पतंजलि फूड्स की ‘सुपरफास्ट’ कमाई! मार्केट में मचाया तहलका
  • जितने रन नहीं, उससे ज्यादा वर्ल्ड कप खिताब… भारतीय स्टार का ये सच चौंका देगा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.