Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

वित्‍त मंत्रालय ने दिवाली से पहले बैंकों को दिया ये जरूरी आदेश!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 27, 2025
in राष्ट्रीय, व्यापार
A A
bank
16
SHARES
541
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: वित्‍त मंत्रालय ने दिवाली से पहले सभी वित्तीय संस्थानों को खर्च में कटौती करने का जरूरी आदेश जारी किया है. मंत्रालय ने आरबीआई समेत सभी सरकारी बैंकों को सलाह दी है कि वे त्योहारों के दौरान उपहार जैसे अनावश्यक खर्चों को रोकें, ताकि वित्तीय अनुशासन को बढ़ावा दिया जा सके और गैर-जरूरी खर्चों पर अंकुश लगाया जा सके. सार्वजनिक उद्यम विभाग की सलाह का हवाला देते हुए वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) ने अपने प्रशासनिक नियंत्रण में आने वाले संस्थानों को इस निर्देश का पालन करने के लिए कहा है.

यह सलाह ऐसे समय में आई है जब सरकार उपभोग को बढ़ावा देने और लोगों को खर्च करने के लिए प्रोत्साहित करने की कोशिश कर रही है. मध्यम वर्ग द्वारा खर्च को बढ़ावा देने के प्रयास में सरकार ने इस साल के बजट 2025-26 में आयकर के मोर्चे पर राहत प्रदान की है. सरकार ने सीधे 12 लाख रुपये तक आमदनी पर टैक्‍स छूट दे दी है. इतना ही नहीं, सरकार ने अगली पीढ़ी के जीएसटी 2.0 सुधारों के माध्यम से लगभग 375 वस्तुओं पर जीएसटी को काफी कम कर दिया है. यह दरें 22 सितंबर से लागू हो गई हैं.

इन्हें भी पढ़े

Indian AI

भारतीय इंजीनियर ने बनाया ऐसा AI मॉडल जो चैटजीपीटी के GPT-6 Astra से 125 गुना तेज और 150 गुना सस्ता

October 21, 2026
pnb bank

PNB ने ग्राहकों के लिए जारी की चेतावनी, AI से होने वाले साइबर फ्रॉड को लेकर किया सतर्क

October 21, 2026
anti drone system

हवा में नहीं छिप पाएंगे दुश्मन के ड्रोन, सेना की ताकत बढ़ाएंगे नए रडार

October 21, 2026
BJP

SIR पर विपक्ष के नैरेटिव की काट के लिए BJP ने बनाया मेगा प्लान!

October 21, 2026
Load More

जीडीपी में आएंगे 2.2 लाख करोड़
सरकार का अनुमान है कि टैक्‍स की कटौती और जीएसटी 2.0 का प्रभाव भारत के जीडीपी में 2.2 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि करेगा, जो 4 ट्रिलियन डॉलर को छू रहा है. ये पहले पिछले महीने अमेरिकी प्रशासन द्वारा भारत से आने वाले शिपमेंट पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ के प्रभाव को कम करने में भी मदद करेगी. सरकार पूरे देश में जीएसटी बचत उत्सव भी मना रही है. यह देखा गया है कि सरकारी संस्थान सबसे बड़े उपभोक्ताओं में से एक हैं और त्योहारों के दौरान मांग को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

उद्यम विभाग ने क्‍या दी सलाह
डीएफएस ने कहा कि भारत सरकार के मंत्रालयों, विभागों और अन्य संस्‍थानों द्वारा दिवाली और अन्य त्योहारों के लिए उपहार और इससे संबंधित वस्तुओं पर कोई खर्च नहीं किया जाएगा. इस संदेश में वित्तीय विवेक और सार्वजनिक संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया गया. विभाग ने कहा कि यह देखा गया है कि कुछ केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) में दिवाली और अन्य त्योहारों के अवसर पर उपहारों पर खर्च करने की प्रथा है. खर्चों पर रोक लगाने के लिए इस तरह की प्रथा पर प्रतिबंध जरूरी है.

सभी त्‍योहारों के लिए है निर्देश
सरकारी उद्यम विभाग की ओर से जारी यह सुझाव सिर्फ दिवाली के लिए नहीं, बल्कि सभी त्‍योहारों पर लागू होगा. विभाग ने कहा है कि आर्थिकता और सार्वजनिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के हित में यह जरूरी है कि ऐसे खर्चों को बंद कर दिया जाए. लिहाजा सरकारी विभागों और कंपनियों से अपील है कि वे दिवाली सहित किसी भी त्‍योहार पर उपहार आदि की प्रथा को बंद करके अनावश्‍यक खर्चों पर लगाम लगाएं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Ukraine fighting

लड़ाई लड़ते-लड़ते बर्बाद हुआ यूक्रेन!

May 11, 2023
Amit Shah and Farooq Abdullah

अमित शाह और फारुक अब्दुल्ला

October 13, 2022

केंद्र के स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान में महाराष्ट्र को पहला स्थान

January 12, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति जेलेंस्की को दी चेतावनी, कहा- रूस के साथ डील कर लो वरना…
  • भारतीय इंजीनियर ने बनाया ऐसा AI मॉडल जो चैटजीपीटी के GPT-6 Astra से 125 गुना तेज और 150 गुना सस्ता
  • UP में कितने मंदिरों और तीर्थस्थलों का हुआ जीर्णोद्धार?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.