Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

IPL में तेजी से रन बनाने में भारतीयों पर भारी विदेशी बैटर

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 24, 2024
in खेल
A A
8
SHARES
252
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्‍ली. इंतजार की घड़‍ियां खत्‍म हुईं…आईपीएल 2024 (IPL 2024) का शुभारंभ आज गत चैंपियन चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (CSK Vs RCB) के मुकाबले से होगा. चेन्‍नई का एमए चिदंबरम स्‍टेडियम इस मैच की मेजबानी करेगा. वर्ष 2008 से शुरू हुए IPL में रन बनाने के मामले में भारतीय बैटरों का दबदबा रहा है. टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले 10 बैटर्स में 7 भारत से हैं लेकिन तेजी से रन बनाने (स्‍ट्राइक रेट) के मामले में मामला इसके उलट है. स्‍ट्राइक रेट में विदेशी बैटरों ने खुद को भारतीय बैटरों से बेहतर साबित किया है.

आईपीएल में सर्वश्रेष्‍ठ स्‍ट्राइक रेट दर्ज करने वाले टॉप 10 बैटर्स में आठ विदेशी हैं. भारत के दो बैटर ही इस सूची में हैं. मजे की बात यह है कि रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह जैसे हिटर्स के नाम इसमें नहीं हैं. वेस्‍टइंडीज के बैटरों को आक्रामक शैली के क्रिकेट के लिए दुनियाभर में जाना जाता है.आईपीएल के सर्वाधिक स्‍ट्राइक रेट वाले शीर्ष 10 बैटरों में कैरेबियन द्वीप के पांच खिलाड़ी हैं. वैसे, इन विदेशी बैटर्स की स्‍ट्राइक रेट में श्रेष्‍ठता का एक कारण यह भी है कि इन्‍होंने भारतीयों की तुलना में काफी कम मैच खेले हैं.

इन्हें भी पढ़े

Armwrestling Champions

दिल्ली के आर्मरेसलिंग चैम्पियंस प्राइड ऑफ दिल्ली अवार्ड 2026 से हुए सम्मानित

July 6, 2026
vaibhav suryavanshi

इन 3 बल्लेबाजों ने इंग्लैंड की धरती पर जड़ा है शतक, क्या वैभव होंगे चौथे?

July 5, 2026
vaibhav suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी ने सचिन-शेफाली का तोड़ा रिकॉर्ड, मैच से पहले दिया था हिंट

July 4, 2026
ishan kishan

ईशान किशन ने की एमएस धोनी के साथ स्पेशल क्लब में एंट्री!

July 2, 2026
Load More

टॉप 5 में वेस्‍टइंडीज के तीन बैटर, रसेल टॉप पर
आईपीएल के ‘उत्‍सव’ में वर्ष 2012 से वेस्‍टइंडीज के हरफनमौला आंद्रे रसेल सबसे बड़े एंटरटेनर साबित हुए हैं. रसेल ने टूर्नामेंट के 112 मैचों की 96 पारियों में 18 बार नाबाद रहते हुए अब तक 29.00 के औसत और 174.00 के स्‍ट्राइक रेट से 2262 रन ठोके हैं जिसमें 10 अर्धशतक शामिल हैं. वे इस दौरान 150 चौके और 193 छक्‍के लगाकर विपक्षी बैटरों पर कहर बनकर टूटे हैं. शुरुआती सीजन में दिल्‍ली की फ्रेंचाइजी से खेलने के बाद रसेल, अब केकेआर से खेलते हैं जिसने 18 करोड़ रु. की बड़ी राशि में उन्‍हें अपने साथ जोड़ा है. ऊंचे स्‍ट्राइक रेट से रन बनाने में माहिर रसेल अपनी गेंदबाजी से भी KKR के लिए असेट हैं और 24.49 के औसत से 96 विकेट ले चुके हैं.

भारतीय मूल के दो कैरेबियन बैटर तीसरे और पांचवें क्रम पर
स्‍ट्राइक रेट वाले शीर्ष 5 बैटरों में भारतीय मूल के दो कैरेबियन बल्‍लेबाज भी हैं. इंग्‍लैंड के लियाम लिविंगस्‍टोन 32 मैचों में 29.57 के औसत और 165.60 के स्‍ट्राइक रेट से 828 रन (छह अर्धशतक) बनाकर दूसरे जबकि केकेआर के सुनील नरेन 162 मैचों में 159.69 के स्‍ट्राइक रेट से 1046 रन (चार अर्धशतक) बनाकर तीसरे स्‍थान पर हैं. ऑस्‍ट्रेलिया के ग्‍लेन मैक्‍सवेल चौथे स्‍थान पर हैं. दिल्‍ली, पंजाब, मुंबई और बेंगलोर की फ्रेंचाइजी की ओर से मैक्‍सवेल ने 2012 से 2023 के बीच 124 मैच खेले हैं और 26.39 के औसत और 157.62 के स्‍ट्राइक रेट से 2719 रन बनाए हैं. पांचवें स्‍थान पर निकोलस पूरन हैं जो पंजाब, हैदराबाद और लखनऊ की फ्रेंचाइजी की ओर से 62 मैच खेल चुके हैं. उन्‍होंने 27.02 के औसत और 156.79 के स्‍ट्राइक रेट से 1270 रन बनाए हैं. आईपीएल 2024 में पूरन, लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम का हिस्‍सा होंगे, वे टीम के लिए विकेटकीपर की जिम्मेदारी भी निभाते हैं.

सहवाग छठे नंबर पर, IPL में उनके नाम हैं 2728 रन

टीम इंडिया के विस्‍फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग टेस्‍ट क्रिकेट भी टी20 स्‍टाइल में खेलते थे.आईपीएल में 2008 से 2015 तक दिल्‍ली और पंजाब की फ्रेंचाइजी के लिए खेले वीरू ने 104 मैचों में 27.55 के औसत और 155.44 के स्‍ट्राइक रेट से 2728 रन बनाए हैं जिसमें दो शतक और 16 अर्धशतक हैं. स्‍ट्राइक रेट के मामले में वे छठे नंबर पर हैं. अगले तीन स्‍थानों पर शिमरान हेटमायर, एबी डिविलयर्स और क्रिस गेल का कब्‍जा है. दिल्‍ली, बेंगलोर और राजस्‍थान की ओर से खेले हेटमायर ने 60 मैचों में 32.28 के औसत और 152.08 के स्‍ट्राइक रेट से 1130 रन ठोके हैं जिसमें चार अर्धशतक हैं. दिल्‍ली कैपिटल्‍स और आरसीबी के लिए खेले एबी डिव‍िलियर्स ने 2008 से 2021 के बीच 184 मैचों में 39.7 के औसत और 151.68 के स्‍ट्राइक रेट से 5162 रन (तीन शतक और 40 अर्धशतक) रन बनाए हैं जबकि यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने 2009 से 2021 के बीच 142 मैचों में 39.72 के औसत और 148.96 के स्‍ट्राइक रेट से 4965 रन बनाए हैं जिसमें छह शतक और 31 अर्धशतक हैं. 2016 के सीजन में RCB की ओर से गेल ने नाबाद 175 रन बनाए थे जो अभी भी IPL का टॉप स्‍कोर है.

यशस्‍वी जायसवाल का है 148.73 का स्‍ट्राइक रेट
2020 से आईपीएल में खेल रहे भारत के यशस्‍वी जायसवाल ने कम समय में ही विश्‍व क्रिकेट में खुद को बेहतरीन बैटर के तौर पर स्‍थापित किया है. बाएं हाथ के ओपनर यशस्‍वी बड़े पारी खेलने के साथ ही तेजी से स्‍कोर बढ़ाने में भी माहिर हैं. राजस्‍थान रॉयल्‍स के इस धुरंधर बैटर ने अब तक 37 मैचों में एक बार नाबाद रहते हुए 1172 रन बनाए हैं इस दौरान उनका औसत 32.55 और स्‍ट्राइक रेट 148.73 का रहा है. टूर्नामेंट में वे अब तक 144 चौके और 48 छक्‍के जड़ चुके हैं. इंग्‍लैंड के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज में 26 छक्‍के का विश्‍व रिकॉर्ड बना चुके यशस्‍वी इस समय जबर्दस्‍त फॉर्म में हैं और अपनी बैटिंग से फैंस को आईपीएल 2024 में भी फुल मजा देने के लिए तैयार हैं

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
WCL

वेकोलि में हुआ राजभाषा पखवाड़ा का समापन

October 1, 2024
mcd election delhi

MCD चुनाव: बदला है राजधानी का राजनीति‍क म‍िजाज, किसके पक्ष में जनसमर्थन!

December 5, 2022
Minister Ganesh Joshi

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने ग्रेटर नोएडा में किया राइजिंग इंडिया डेवलपमेंट एक्सपो का उद्घाटन

February 23, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी?
  • उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
  • सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.