Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

देश में एक साथ चार वायरस का हमला, क्या जल्द आएगी नई महामारी?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 22, 2024
in राष्ट्रीय
A A
Norovirus
16
SHARES
548
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: भारत में अब एक साथ चार वायरस पांव पसार रहे हैं. देश के अलग- अलग राज्यों में यह फैल रहे हैं और लोग इनका शिकार हो रहे हैं. चारों वायरस भले ही पुराने हैं, लेकिन जिस हिसाब से इनके केस आ रहे हैं ऐसा पहले कम ही देखा गया है. वायरसों की चपेट में आने से लोगों की मौत भी हो रही है. इससे एक्सपर्ट्स की चिंता बढ़ रही है. विशेषज्ञों ने लोगों को अलर्ट रहते हुए स्वास्थ्य की देखभाल करने की सलाह दी है. इस समय देश के तीन राज्यों में वायरस का असर ज्यादा देखा जा रहा है.इस समय चांदीपुरा, निपाह, जीका और कोविड वायरस के केस आ रहे हैं. इनमें कोविड के केस कम ही हैं, लेकिन जिस हिसाब से चांदीपुरा और जीका वायरस के मामले बढ़ रहे हैं उससे आने वाले दिनों में एक बड़ा खतरा नजर आ रहा है.

चांदीपुरा वायरस की बात करें तो इस वायरस से देश में अब तक 27 बच्चों की मौत हो चुकी है. गुजरात में इस वायरस का मामला सामने आने के बाद यह अन्य राज्यों में भी फैल रहा है. सभी राज्यों से संक्रमित बच्चों के सैंपल पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ वायरोलॉजी में भेजे जा रहे हैं.

इन्हें भी पढ़े

indian army ai

दुश्मन की खैर नहीं! भारतीय सेना के बेड़े में शामिल होंगे घातक हथियार

July 3, 2026
panchayat

देश की 66% पंचायतों के पास डिजिटल रिकॉर्ड नहीं, डिजिटल इंडिया कैसे बनेगा?

July 3, 2026
Registrar General of India

कितने जन्मे, कितने मरे, 2024 का पूरा रिकॉर्ड अब सरकार के पास, रिपोर्ट में दावा

July 3, 2026
ITR

जीरो टैक्स पर भी भरें ITR! वरना नहीं मिलेंगे ये 5 बड़े फायदे, डिटेल में समझिए

July 3, 2026
Load More

क्या है चांदीपुरा वायरस

डॉक्टर बताते हैं कि चांदीपुरा वायरस काफी खतरनाक है. बुखार, उल्टी और दस्त के साथ शुरू होने वाला इसका बुखार दिमाग पर अटैक करता है. अगर सही समय पर इलाज न मिले तो 48 घंटों में बच्चे की मौत तक हो सकती है. अधिकतर मामलों में यह वायरस दिमाग पर असर करता ही है. चांदीपुरा से मृत्युदर 85 फीसदी है, यानी हर 100 संक्रमितों में से 85 की मौत होने की आशंका रहती है. हालांकि यह वायरस एक से दूसरे बच्चे में आसानी से नहीं जाता है, लेकिन इसको फैलाने वाली मक्खी और मच्छर लोगों को आसानी से संक्रमित कर सकते हैं.

निपाह बना जानलेवा

केरल में एक 14 साल के युवक की निपाह वायरस से मौत हुई है. केरल में इस वायरस के कुछ न कुछ मामले आते हैं, लेकिन युवक की मौत के बाद केरल का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है और इस संक्रमित मरीज के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग की जा रही है. निपाह भी कोई नया वायरस नहीं है, 1998-99 में इसकी पहचान की गई थी. यह वायरस चमगादड़ों से फैलता है और इनसे इंसानों को भी इसका संक्रमण होता है.

जीका के केस बढ़ रहे

महाराष्ट्र में जीका वायरस के मामले बढ़ रहे हैं. मच्छरों से होने वाली इस बीमारी के केस इस बार ज्यादा सामने आ रहे हैं. जीका के लक्षण भी फ्लू की तरह ही होते हैं. हालांकि इसके लक्षण हल्के ही होते हैं, लेकिन इससे बचाव के लिए भी कोई वैक्सीन या निर्धारित दवा नहीं है. ऐसे में इस वायरस को खतरनाक माना जाता है. भारत में कोविड के कुछ केस सामने आए हैं, लेकिन मामलों में इजाफा ज्यादा नहीं है. हालांकि एक्सपर्ट्स ने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है.

एक साथ क्यों बढ़ रहे वायरस?

सफदरजंग अस्पताल में कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग में एचओडी प्रोफेसर डॉ. जुगल किशोर बताते हैं कि मानसून के मौसम में कई तरह के वायरस एक्टिव हो जाते हैं. इस मौसम में बनी हुई नमी वायरसों को पनपने का मौका देती है. इस मौसम में मच्छरों की ब्रीडिंग होती है तो मच्छरों से होने वाली बीमारियों के मामले भी बढ़ने लगते हैं. चांदीपुरा वायरस भी मक्खी और मच्छरों से होने वाली बीमारी है. जो आमतौर पर बच्चों को संक्रमित करती है.

दिल्ली में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ अजय कुमार बताते हैं किचांदीपुरा वायरस एक पुराना वायरस है, लेकिन इस बार इसके काफी केस आ रहे हैं और ये खतरनाक भी साबित हो रहा है. इससे बच्चों की मौत हो रही है. चूंकि चांदीपुरा वायरस से बचाव के लिए कोई वैक्सीन या फिर निर्धारित इलाज नहीं है तो ऐसे में इसके गंभीर लक्षणों को काबू में करना मुश्किल हो जाता है. ये वायरस लंग्स में जाता है और फिर ब्रेन पर अटैक करता है. अगर एक बार इसका असर दिमाग पर हो जाए तो मरीज की जान बचाना मुश्किल हो जाता है. चांदीपुरा वायरस भी कुछ ऐसा ही है जैसे बच्चों में इंसेफेलाइटिस होता है.

निपाह और जीका से कितना खतरा?

लेडी हार्डिंग हॉस्पिटल के पूर्व मेडिकल डायरेक्टर डॉ. सुभाष गिरी बताते हैं कि बारिश पड़ने और पानी का जमाव होने से वायरस एक्टिव होते हैं. ये मौसम फ्लू के अनुकुल होता है. इस वजह से खांसी-जुकाम और बुखार के केस बढ़ते हैं. खांसी और जुकाम की वजह से वायरसों का ट्रांसमिशन भी आसानी से होता है. उदाहरण के तौर पर अगर किसी एक व्यक्ति में जीका का वायरस है और वहां खांसता है तो आसपास मौजूद व्यक्ति में भी वायरस चला जाता है. इस मौसम में वायरस आसानी से ट्रांमिट होते हैं और केस बढ़ते हैं. यही कारण है कि इस समय अलग- अलग वायरसों के मामले में इजाफा हो रहा है.

क्या नई महामारी का है खतरा

डॉ. अजय कुमार कहते हैं कि इस मौसम में वायरस एक्टिव हो ही जाते हैं. ऐसे में इनकी रोकथाम जरूरी है, लेकिन फिलहाल यह नहीं कहा जा सकता है कि कोई नई महामारी आएगी. ऐसा इसलिए क्योंकि वायरस के केस बढ़े हैं, लेकिन इनमें इतना इजाफा नहीं हो रहा है कि चिंता का कारण बने, लेकिन अलग- अलग राज्यों में बढ़ रहे वायरस के केस को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालाय को इनपर नजर रखनी होगी और इन इलाकों में वायरस के ट्रांसमिशन को कंट्रोल करना होगा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
emergency

25 जून 1975… लोकतंत्र पर काला धब्बा, आपातकाल की वो स्याह रात !

June 25, 2025
RSS

विजयादशमी के पावन पर्व पर RSS शताब्दी वर्ष का भव्य शुभारंभ! राष्ट्र सेवा का नया अध्याय

September 22, 2025
Ramayana and Mahabharata

स्कूलों में रामायण और महाभारत पढ़ाने की तैयारी

November 22, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • गुरु मंत्र को क्यों रखा जाता है अत्यंत गोपनीय? जानें शास्त्रों में बताया गया नियम
  • दुश्मन की खैर नहीं! भारतीय सेना के बेड़े में शामिल होंगे घातक हथियार
  • बीते साढ़े चार साल में कितने लोगों को मिली सरकारी नौकरी? CM धामी ने बताया

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.