Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

हिमाचल में उपचुनाव के नतीजों पर टिकेगा सुक्खू सरकार का भविष्य!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 23, 2024
in राज्य
A A
CM Sukhvinder Singh Sukhu
16
SHARES
544
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार से नाखुश चल रहे तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे ने पहाड़ी राज्य की सियासत में फिर गर्माहट ला दी है। हमीरपुर से आशीष शर्मा, नालागढ़ से केएल ठाकुर और देहरा से होशियार सिंह भाजपा का दामन थामेंगे। हालांकि विधानसभा स्पीकर ने अभी तक इनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। भाजपा इन्हें अपना उम्मीदवार घोषित कर उपचुनाव लड़ाएगी। कांग्रेस से बागी हुए छह विधायक पहले ही अयोग्य ठहराए जा चुके हैं। उनकी भी भाजपा में शामिल होने की तैयारी है।

क्यों अग्निपरीक्षा
अयोग्य घोषित छह विधायकों के विधानसभा हलकों में उपचुनाव पहली जून को होंगे। माना जा रहा है कि केंद्रीय चुनाव आयोग इन सीटों पर (निर्दलीय विधायकों के सीट पर) भी लोकसभा चुनाव के साथ पहली जून को उपचुनाव करवाएगा। इस तरह नौ सीटों पर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर कांग्रेस की सुक्खू सरकार का भविष्य टिका है। उपचुनाव में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अग्निपरीक्षा होगी।

इन्हें भी पढ़े

पान मसाला

भारत में जब बैन है तो पान मसाला के विज्ञापन कैसे कर लेते हैं स्टार्स?

August 18, 2026
teacher

बिहार में सरकारी शिक्षकों की होगी गुप्त मॉनिटरिंग, सीधे शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट

August 16, 2026
divyastra mk3

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, स्वदेशी जेट पावर्ड ‘दिव्यास्त्र Mk3’ ने भरी पहली सफल उड़ान

August 16, 2026
गन्ने की खेती

गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी

August 16, 2026
Load More

नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम विधानसभा का समीकरण बदल सकते हैं। विधानसभा की 68 सीटों में कांग्रेस के पास 34 और भाजपा के पास 25 सीटें हैं। जिन नौ सीटों पर उपचुनाव होगा, अगर वो मोदी लहर में भाजपा जीतती है तो भाजपा के विधायकों की संख्या बढ़कर 34 हो जाएगी और वो मजबूत स्थिति में आ जाएगी।

लटकी है तलवार
रोचक बात यह है कि विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 35 है। कांग्रेस महज एक जीत से इस आंकड़े को छू लेगी। हालांकि सभी नौ सीटें गंवाने पर विधानसभा में कांग्रेस सरकार पर तलवार लटकी रहेगी। इस उपचुनाव के नतीजे तय करेंगे कि सरकार पर खतरा बढ़ेगा या टलेगा।

अंतर्कलह से कमजोर हो रही कांग्रेस
पिछले एक माह में राज्य में घटे सियासी घटनाक्रम पर नजर डालें तो वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले कांग्रेस कमजोर दिखाई दे रही है। 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के सभी बड़े नेता गुटबाजी से इतर भाजपा को सत्ता से बेदखल करने की कवायद में एकजुट थे। तब चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की एकजुटता से कांग्रेस ने 40 सीटों पर जीत हासिल की। लेकिन सत्ता पर काबिज होते ही कांग्रेस में अंतर्कलह बढ़ने लगी। मुख्यमंत्री की कार्यशैली से नाखुश पार्टी के छह विधायकों ने बगावत कर दी। भाजपा के कदावर नेता व पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल को हराने वाले राजेन्द्र राणा, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, जीत की हैट्रिक लगाने वाले इंद्रदत्त लखनपाल सहित छह कांग्रेस विधायकों की राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग से भाजपा का उम्मीदवार जीत गया। कांग्रेस के लिए सिरदर्द बने इन छह बागियों में से कई को अब भाजपा से चुनाव लड़ाने की तैयारी चल रही है। इस सियासी उठापठक ने कांग्रेस सरकार को बैकफुट पर ला दिया है।

उपचुनाव में क्या चुनौती?
इस बार का लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस के लिए चुनौतियों से भरा है। एक तरफ तो सरकार व संगठन में मतभेद कायम है, पार्टी के भीतर कलह व्याप्त है, तो वहीं दूसरी तरफ मोदी लहर पर सवार भाजपा पूरी तरह सक्रिय है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में अंतर्कलह से जूझ रही है ऐसे में कांग्रेस के लिए विधानसभा उपचुनाव आसान नहीं होगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
heavy rain

बेमौसम की बारिश

October 18, 2022

आइकॉनिक साड़ी

December 19, 2022
NDA and opposition

विरोधियों के मंच ‘INDIA’ से NDA में हलचल!

July 26, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 5 साल बढ़ सकती है EV-CNG और हाइड्रोजन वाहनों की उम्र, सरकार कर रही तैयारी
  • भारत में जब बैन है तो पान मसाला के विज्ञापन कैसे कर लेते हैं स्टार्स?
  • नितिन नबीन की तिरंगे वाली फोटो से छेड़छाड़, दिल्ली BJP ने की कार्रवाई का मांग

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.