Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home व्यापार

सोने ने बनाया 15,000 की कमाई का रिकॉर्ड, दिवाली तक कहां तक जाएगा गोल्ड?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 23, 2024
in व्यापार
A A
Gold
14
SHARES
478
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: गोल्ड की कीमतें रॉकेट की रफ्तार की तरह भाग रही हैं. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम 78 हजार रुपए के लेवल को पार कर नए रिकॉर्ड लेवल पर पहुंए गए हैं. खास बात तो ये है कि वायदा बाजार में मौजूदा साल में गोल्ड ने निवेशकों को 10 ग्राम पर 15 हजार रुपए से ज्यादा की कमाई करा दी है. इसका मतलब है कि करीब 10 महीनों में निवेशकों को 10 ग्राम गोल्ड पर 24 फीसदी का रिटर्न मिल चुका है. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर दिवाली के दिन गोल्ड 80 हजार रुपए के लेवल को पार करेगा. इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में गोल्ड की कीमतों में और 2000 रुपए तक की तेजी देखने को मिलेगी.

वास्तव में गोल्ड की डिमांड में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है. इसके प्रमुख कारण फेस्टिव सीजन के अलावा यूरोपीय सेंट्रल बैंक की ओर ब्याज दरों में कटौती और आने वाले समय में फेड की ओर से पॉलिसी रेट में कट की संभावना है. इन दो कारणों के अलावा जियो पॉलिटिकल टेंशन भी गोल्ड को काफी सपोर्ट कर रहा है. वहीं अमेरिकी प्रेसीडेंशियल इलेक्शन से पहले निवेशक गोल्ड को सेफ हैवन के तौर देख रहे हैं. जिसका असर गोल्ड की बढ़ती कीमतों के रूप में देखने को मिल रहा है. जानकारों का कहना है कि दिवाली तक देश के वायदा बाजार में गोल्ड के दाम 80 हजार रुपए तक जा सकते हैें. आइए आंकड़ों से समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर मौजूदा साल में गोल्ड की कीमतों ने कितनी कमाई कराई है और कैसे गोल्ड के दाम 80 हजार रुपए के लेवल पर पहुंच सकते हैं?

इन्हें भी पढ़े

pnb bank

PNB ने ग्राहकों के लिए जारी की चेतावनी, AI से होने वाले साइबर फ्रॉड को लेकर किया सतर्क

October 21, 2026
PM Modi Trump

भारत को मनाने के लिए अमेरिका ने बदला अपना रुख?

October 18, 2026
gold

सरकार की गोल्ड बॉन्ड स्कीम का गजब परफॉर्मेंस, हर ग्राम पर ₹9613 का मुनाफा

October 18, 2026
pension schemes

सरकार ने बदली पेंशन योजनाओं के नाम, जानें लाभार्थियों पर क्या होगा असर

October 17, 2026
Load More

वायदा बाजार में गोल्ड के मौजूदा दाम

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर देर रात भले ही मुनाफावसूली देखने को मिली हो और 9 रुपए की मामूली गिरावट के साथ गोल्ड का कारोबार बंद हुआ. लेकिन सोमवार को सोने की कीमत 78,460 रुपए के साथ रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गए थे. वैसे सोना 78,077 रुपए पर ओपन हुआ था और कारोबारी सत्र के दौरान 77,868 रुपए के दिन के लोअर लेवल पर भी पहुंच गया. जब बाजार बंद हुआ तो गोल्ड की कीमत 78,030 रुपए देखने को मिल रही थी. जानकारों की मानें तो गोल्ड में निवेशकों ने बाद में मुनाफावसूली शुरू कर दी. जिसकी वजह से कीमतों पर दबाव देखने को मिला. आने वाले दिनों में गोल्ड की की कीमत में तेजी देखने को मिलेगी.

मौजूदा साल में कितनी हुई कमाई

खास बात तो ये है कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड ने निवेशकों को मौजूदा साल में 24 फीसदी से ज्यादा कमाई करा दी है. जोकि काफी बेहतरीन परफॉर्मेंस है. पिछले साल के आखिरी कारोबारी गोल्ड 63,203 रुपए पर बंद हुआ था. जबकि सोमवार को गोल्ड की कीमत 78,460 रुपए के साथ लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गया. इसका मतलब है कि 10 ग्राम गोल्ड पर निवेशकों को मौजूदा साल में 15,257 रुपए की कमाई हो चुकी है. 23 जुलाई को गोल्ड पर इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती के बाद 25 जुलाई तक गोल्ड के दाम 68,389 रुपए पर बंद हुआ था. तब से गोल्ड में करीब 15 फीसदी यानी 10,071 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी देखने को मिल चुकी है. बीते करीब 3 महीने में भी गोल्ड ने निवेशकों रिकॉर्डतोड़ रिटर्न दिया है.

दिवाली तक होगा 2000 रुपए तक इजाफा

अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या दिवाली तक गोल्ड की कीमत में 2000 रुपए प्रति दस ग्राम का इजाफा देखने को मिलेगा? जी हां, ये सवाल इसलिए भी अहम है क्योंकि अगर ऐसा होता है तो गोल्ड की कीमतें 80 हजार रुपए के पार पहुंच जाएंगी. जिसके आसार काफी ज्यादा दिखाई दे रहे हैं. आंकड़ों को देखें तो मौजूदा महीने में गोल्ड की कीमतों में 2,849 रुपए का इजाफा देखने को मिला है. वहीं बीते 10 दिन में गोल्ड के दाम में 3,163 रुपए की तेजी देखने को मिली है. अगर रफ्तार ऐसी ही रही हो गोल्ड की कीमतों को 80 हजार रुपए के लेवल पर जाने से कोई नहीं रोक सकता है.

क्यों आ रही है तेजी?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटी करेंसी के हेड अनुज गुप्ता के अनुसार गोल्ड की कीमतों में तेजी का प्रमुख कारण फेस्टिव डिमांड तो है ही साथ में जियो पॉलिटिकल टेंशन भी बड़ा फैक्टर माना जा रहा है. इसके अलावा हाल ही में यूरोपियन सेंट्रल बैंक की ओर से ब्याज दरों में कटौती की है. जिसका असर भी गोल्ड की कीमतों में देखने को मिल रहा है. उन्होंने आगे कहा कि यूएस प्रेसीडेंशियल इलेक्शन के दौरान इंवेस्टर भी गोल्ड को सेफ हैवन के तौर पर देख रहे हैं. ग्लोबली शेयर बाजार में गिरावट का माहौल देखा जा रहा है, जिसकी वजह से निवेशक इक्विटी को छोड़ गोल्ड में निवेश कर रहे हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Ajendra Ajay visited Badrinath Dham with departmental officers

विभागीय अधिकारियों के साथ अजेंद्र अजय ने किया बद्रीनाथ धाम का भ्रमण, पुनर्निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

April 10, 2023
Supreme court

नामकरण की माया

April 18, 2023
Khelo India Youth Games

यूथ गेम्स 2025: बिहार की दिव्या-रुद्रा जोड़ी ने रोमांचक मुकाबले में उत्तर प्रदेश को हराया, जीता कांस्य पदक

May 10, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति जेलेंस्की को दी चेतावनी, कहा- रूस के साथ डील कर लो वरना…
  • भारतीय इंजीनियर ने बनाया ऐसा AI मॉडल जो चैटजीपीटी के GPT-6 Astra से 125 गुना तेज और 150 गुना सस्ता
  • UP में कितने मंदिरों और तीर्थस्थलों का हुआ जीर्णोद्धार?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.