Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकारी खर्च: इलाज के कुल खर्च का 30% बिल दवाओं का

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 17, 2026
in राष्ट्रीय
A A
health scheme
23
SHARES
765
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश में स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकारी खर्च तीन गुना से ज्यादा बढ़ गया है। इसके बावजूद इलाज के लिए आम लोगों को 43 प्रतिशत रकम अपनी जेब से खर्च करनी पड़ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखा (एनएचए) 2023-24 रिपोर्ट के मुताबिक, देश में स्वास्थ्य पर कुल 9.52 लाख करोड़ रुपये (86.16 प्रतिशत) खर्च हुए। इसमें सरकार ने 4.14 लाख करोड़ रुपये (43.50 प्रतिशत) खर्च किए, जबकि लोगों को अपनी जेब से 4.06 लाख करोड़ रुपये (42.66 प्रतिशत) देने पड़े। यानी, सरकारी खर्च लोगों के जेब से होने वाले खर्च से सिर्फ 7,999 करोड़ रुपये ज्यादा रहा।

प्रति व्यक्ति सरकारी स्वास्थ्य खर्च 2,959 रुपये और लोगों का अपनी जेब से खर्च 2,901 रुपये रहा। चिकित्सा पर होने वाले खर्च की बाकी 13.84 फीसदी रकम दूसरे वित्तीय स्रोतों से आती है। इनमें निजी स्वास्थ्य बीमा, कंपनियों की ओर से कर्मचारियों के इलाज पर किया जाने वाला खर्च, गैर-सरकारी संस्थाओं और विदेशी सहायता जैसे स्रोत शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, निजी स्वास्थ्य बीमा के जरिये 97,167 करोड़ रुपये खर्च हुए, जो कुल स्वास्थ्य खर्च का 10.2 फीसदी है।

इन्हें भी पढ़े

india export

भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 44% बढ़कर 31.97 अरब डॉलर पहुंचा, बना नया रिकॉर्ड

November 17, 2026
E-Rupee

भारत मंडपम: विदेशी मेहमानों को लुभा रहा भारत का डिजिटल भुगतान मॉडल

November 17, 2026
PM Modi

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में बोले पीएम मोदी, आसियान किसी भी क्षेत्रीय ढांचे के केंद्र में

November 17, 2026
chhath puja

उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा संपन्न!

November 16, 2026
Load More

सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के तहत 33,385 करोड़ रुपये खर्च हुए। इसमें आयुष्मान भारत और राज्यों की स्वास्थ्य बीमा योजनाएं शामिल हैं। 2023-24 में निजी अस्पतालों में 2.67 लाख करोड़ खर्च हुए जबकि सरकारी अस्पतालों में यह रकम 1.40 लाख करोड़ रुपये रही।

जांच, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने पर 58 हजार करोड़ से ज्यादा व्यय

एक साल में लैब और इमेजिंग जांच पर 29,289 करोड़ रुपये खर्च हुए। मरीजों के परिवहन व आपातकालीन सेवाओं पर 28,839 करोड़ का व्यय आया। कुल मौजूदा स्वास्थ्य खर्च में निजी अस्पतालों की हिस्सेदारी 31.91% और सरकारी अस्पतालों की 16.77% रही। सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में इलाज पर 77,501 करोड़ रुपये खर्च हुए। स्वास्थ्य सेवाओं के इस्तेमाल के आधार पर देखें तो अस्पताल में भर्ती होने पर इलाज पर सबसे ज्यादा रकम खर्च हुई। इस मद में 3.19 लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए जो कुल मौजूदा स्वास्थ्य खर्च का 38.15% है।

10 साल में पहली बार आम लोगों पर बोझ हुआ कम, लेकिन यह नाकाफी

देश में स्वास्थ्य पर अब भी लोग 42.66% खर्च रहे हैं जबकि 10 साल पहले यह 64.2% था। रिपोर्ट के अनुसार, 2013-14 में सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं पर 1.30 लाख करोड़ रुपये खर्च किए थे। 2023-24 में यह बढ़कर 4.14 लाख करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, अभी भी स्वास्थ्य पर सरकारी निवेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति के लक्ष्य से पीछे है। नीति में 2025 तक स्वास्थ्य पर सरकारी खर्च को जीडीपी के 2.5% तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन 2023-24 में यह खर्च जीडीपी का 1.43% रहा।

डॉक्टर की पर्ची पर मिलने वाली दवाओं पर 1.42 लाख करोड़ खर्च

रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य सेवाओं पर होने वाले कुल खर्च का 30.2% हिस्सा दवाओं पर जा रहा है। एक साल में इस मद में 2.53 लाख करोड़ रुपये खर्च हुए। इसमें डॉक्टर की पर्ची पर मिलने वाली दवाओं पर 1.42 लाख करोड़ रुपये और बिना पर्ची खरीदी जाने वाली दवाओं पर 28,501 करोड़ रुपये खर्च हुए। इसके अलावा, अस्पतालों में भर्ती मरीजों और दूसरे इलाज के दौरान दी जाने वाली दवाओं का खर्च भी इसमें शामिल है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
बरसात से तबाही

बरसात में कुदरत के कोप पर होती राजनीति

September 9, 2024
Magician book

जीवन की खूबसूरती को दिखाती है ‘जादूगरनी’

March 7, 2026
CM Dhami

सीएम धामी ने संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर के ‘सम्मान अभियान’ कार्यशाला में किया प्रतिभाग

April 12, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली में महिला सुरक्षा को लेकर एक्शन प्लान: 19,822 डार्क स्पॉट पर लगेंगे सीसीटीवी
  • भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 44% बढ़कर 31.97 अरब डॉलर पहुंचा, बना नया रिकॉर्ड
  • मथुरा में चिंतन शिविर से क्या दूर हुई बीजेपी की चिंता?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.