Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

श्रद्धा मर्डर केस : पॉलीग्राफ-नार्को टेस्ट पर टिकी उम्मीद, इन पर निर्भर रहना कितना सही?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 24, 2022
in जुर्म, दिल्ली
A A
25
SHARES
837
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

देश की राजधानी दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर केस में सबूत ढ़ूंढ़ने की तैयारी जोरों पर चल रही है. 10 दिन से ज्यादा समय की रिमांड के बावजूद आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ पुलिस सबूत जुटाने के लिए लगातार हाथ पैर मार रही है. पुलिस की जांच में आरोपी आफताब लगातार अपना बयान बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा है. ऐसे में अब पुलिस की उम्मीद पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट पर जाकर टिक गई है. आज यानि गुरुवार को आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट हो भी रहा है, लेकिन पुलिस के लिए नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट की मदद से केस को सुलझाना संभव हो सकेगा? पुलिस के सामने अन्य सबूतों को भी तलाशना बेहद जरूरी हो गया है जो हत्या के आरोपी के खिलाफ गुनाह को साबित कर सकें.

इन दो हत्याकांड से जानें कि कितने फायदेमंद हो सकते हैं ये दोनों टेस्ट

इन्हें भी पढ़े

दिल्ली नगर निगम

वायु एवं धूल प्रदूषण की रोकथाम के लिए एमसीडी ने तेज किए प्रभावी उपाय

October 6, 2026
Delhi University

DU में अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल

October 4, 2026
Pink Saheli Smart Card

क्या दिल्ली की सभी महिलाओं के लिए फ्री है बसों का सफर?

October 4, 2026
garbage mountain

CM रेखा गुप्ता का ओखला लैंडफिल दौरा, 2026 के अंत तक कूड़े के पहाड़ को खत्म करने का किया दावा

October 3, 2026
Load More

ये जानने के लिए पहले हमें कुछ पुराने केस और इन टेस्ट के नतीजों पर नजर डालनी होगी. 2008 में हुए आरुषी हत्याकांड की बात करते हैं. इस मर्डर केस में 14 साल की लड़की आरुषी की हत्या हो गई थी. इस मामले में आरुषी के पिता ने नौकर हेमराज पर हत्या का केस दर्ज कराया था, लेकिन इसी दौरान पुलिस को घर से हेमराज का भी शव मिला. इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर आरुषी के माता-पिता को भी गिरफ्तार कर लिया था. लेकिन इनके खिलाफ कोई सबूत न मिलने से तलवार दंपत्ती को बरी कर दिया गया था.

इसके बाद साल 2010 में कई लोगों का नार्को टेस्ट किया गया था. नार्को टेस्ट के बाद हत्या से जुड़ी कई जानकारियां तो मिली थीं, लेकिन पर्याप्त सबूतों का अभाव ही रहा. इस वजह से इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 12 अक्टूबर 2017 में उम्र कैद की सजा काट रहे तलवार दंपति को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया था.

साल 2005 में भी व्यापारी अरुण कुमार टिक्कू की हत्या कर दी गई थी. इस हत्या का आरोप विजय पलांदे पर लगा था, लेकिन पुलिस जांच में कोई खास सबूत हाथ नहीं लगने की वजह से पुलिस को नार्को टेस्ट का सहारा लेना पड़ा था. नार्को टेस्ट में कई बातों का खुलासा हुआ और पुलिस जान सकी कि अरुण की हत्या कब और कैसे की गई थी. जाहिर है विजय पलांदे इस केस में उम्रकैद की सजा काट रहा है.

कितने फायदेमंद हैं नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट
वरिष्ठ मनोरोग विशेषज्ञ डॉ श्रीनिवास टी राजकुमार कहते हैं कि पॉलीग्राफ या फिर नार्को टेस्ट पर पूरी तरह निर्भर होना ठीक नहीं है. ये टेस्ट 100 फीसदी कारगर नहीं है. इस केस में पुलिस को फारेंसिक जांच और अभी तक मिले सबूतों पर ज्यादा ध्यान देना होगा. दरअसल पॉलीग्राफ टेस्ट या फिर नार्को में सारा सच सामने आने की कोई गारंटी नहीं होती है. ऐसा इसलिए क्योंकि पॉलीग्रफ टेस्ट के दौरान आरोपी की दिल की धड़कन, बीपी या फिर सांस लेने की दर से यह आकलन किया जाता है कि वह सच बोल रहा है या झूठ, लेकिन अगर कोई आरोपी शातिर है तो वह इस टेस्ट के दौरान काफी नॉर्मल रहते हुए भी सवालों का जवाब दे सकता है. इस दौरान न तो उसका बीपी बढ़ता है और न ही हार्ट रेट. जाहिर है ऐसा शातिर अपराधियों का पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान मशीन में दिख रहे ग्राफ में कोई खास उतार-चढ़ाव नहीं दिखाई पड़ता है. इसलिए इस टेस्ट से बहुत फायदा मिले ऐसा हमेशा जरूरी नहीं होता है.

क्या नार्को टेस्ट से अपराध को किया जा सकता है साबित
डॉ राजकुमार कहते हैं कि नार्को टेस्ट के दौरान आरोपी को सोडियम पेंटोथॉल का इंजेक्शन दिया जाता है. इससे दिमाग कुछ बेहोशी की हालत में चला जाता है, लेकिन अगर डोज ऊपर नीचे हो गया तो आरोपी ज्यादा बेहोशी की हालत में पहुंच जाता है. ऐसे में वो सिर्फ सवालों का जवाब हां या ना में ही दे पाता है. इससे पुलिस और टेस्ट के दौरान मौजूद अन्य अधिकारियों को सभी जानकारी नहीं मिल पाती हैं. इसलिए ये कह सकते हैं कि नार्को या फिर पॉलीग्राफ किसी भी जांच में रामबाण नहीं हैं. ये टेस्ट केवल सहायक टूल ही साबित होता है. इसलिए इन टेस्ट की मदद से अपराधी का अपराध साबित करना कई बार मुश्किल हो जाता है.

फॉरेंसिक जांच सबूत का मुख्य आधार
डॉ राजकुमार कहते हैं कि श्रद्धा मर्डर केस में फॉरेंसिक जांच के जरिए सबूत जुटाना ज्यादा महत्वपूर्ण है. जंगलों से मिली हड्डियों के मार्फत डीएनए जांच कर केस को क्रैक करना ज्यादा कारगर साबित हो सकता है. डॉ राजकुमार के मुताबिक डीएनए रिपोर्ट का जल्दी आना बेहतर परिणाम दे सकता है. हड्डियां अगर श्रद्धा की मिल जाती हैं तो केस आईने की तरह साफ हो जाएगा, लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर से जांच करने को कहा जा सकता है. ऐसे में यह महत्वपूर्ण है कि पॉलीग्राफ या नार्को टेस्ट के दौरान आरोपी आफताब क्या कबूल करता है. इस टेस्ट की सफलता पर केस टिका हुआ जरूर है, लेकिन ऐसा नहीं कहा जा सकता कि इन टेस्ट के जरिए ही केस पूरी तरह से सुलझ जाएगा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
USA-China fight over 'tariff war

USA-चीन में ‘टैरिफ वॉर’ पर संग्राम, भारत क्या फायदा उठाएगा?

April 15, 2025
लिटिल्स संस्कार प्री स्कूल

लिटिल्स संस्कार प्री स्कूल में उत्साह के साथ मनाया गया पृथ्वी दिवस

April 23, 2026

लोकमान्य और राजर्षि का भारतीय राष्ट्रवाद

August 2, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.