Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली : चुनाव में कैसे ‘कुरान’ को बनाया जा रहा बड़ा मुद्दा, जानिए वजह

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 18, 2024
in दिल्ली, राजनीति
A A
दिल्ली चुनाव
16
SHARES
528
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने रविवार को चौथी सूची जारी की जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत 38 प्रत्याशी हैं। इनमें से एक नाम ऐसा भी है जिसकी वजह से अब दिल्ली चुनाव में ‘कुरान का अपमान’ एक बड़ा मुद्दा बन सकता है। मुस्लिम बहुल सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने इसे ‘मुसलमानों की गाल पर तमाचा’ बताते हुए ‘आप’ की घेराबंदी तेज कर दी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी इस मुद्दे को तूल देने में जुट गई है।

किस उम्मीदवार को लेकर विवाद

इन्हें भी पढ़े

PM Modi

आज दुनिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है, संकट किसी एक इलाके तक सीमित नहीं : पीएम मोदी

September 13, 2026
CM Dhami

युवा ही देश और उत्तराखंड का भविष्य, 2.67 लाख विद्यार्थियों ने भेजे विचार : CM धामी

September 13, 2026
seva sankalp abhiyan

उत्तराखंड : 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, एक महीने तक चलेंगे 11 बड़े कार्यक्रम

September 12, 2026
cm rekha gupta

महिलाओं को शिकायत दर्ज कराने में नहीं होगी परेशानी, CM रेखा गुप्ता ने दिए ये निर्देश

September 12, 2026
Load More

दरअसल यह पूरा विवाद महरौली सीट पर ‘आप’ के प्रत्याशी को लेकर उत्पन्न हुआ है। पार्टी ने इस सीट से एक बार फिर अपने मौजूदा विधायक नरेश यादव को उतारा है। नरेश यादव को हाल ही में कुरान के अपमान का दोषी करार दिया गया है। अदालत ने उन्हें 2 साल कैद और 11 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। इसके बाद से ही नरेश यादव को ‘आप’ से निकालने की मांग उठ रही थी। लेकिन पार्टी ने उन्हें एक बार फिर मौका देने का फैसला किया। इसके बाद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को एक बड़ा मुद्दा मिल गया है, जिसके सहारे वह दिल्ली के मुसलमानों को अपनी ओर खींचने की कोशिश में जुट गई है।

कुरान के अपमान का क्या है केस

पंजाब में मालेरकोटला जिले की एक अदालत ने 30 नवंबर को अहम फैसला देते हुए नरेश यादव को दो साल की सजा सुनाई। उन पर 11 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। कुरान की बेअदबी का यह मामला 2016 का है। मालेरकोटला में पवित्र कुरान के कुछ पन्ने फटे हुए पाए गए थे। पुलिस ने शुरुआत में विजय, गौरव और किशोर पर मामला दर्ज किया था, लेकिन बाद में इस मामले में आप विधायक यादव को गिरफ्तार किया गया था। यादव को मार्च 2021 में अधीनस्थ अदालत ने बरी कर दिया था।

इसके बाद शिकायतकर्ता मोहम्मद अशरफ ने उनको बरी करने के खिलाफ अपील दायर की थी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश परमिंदर सिंह ग्रेवाल की अदालत ने शुक्रवार को इस मामले में यादव को दोषी ठहराया और फैसला सुनाया। नरेश को भारतीय दंड संहिता की धारा 295ए (किसी भी वर्ग के धर्म या धार्मिक आस्था का अपमान करके उनकी धार्मिक भावनाओं को अपमानित करने के इरादे से जानबूझकर किया गया दुर्भावनापूर्ण कार्य), 153ए (धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना) और 120बी (आपराधिक साजिश) के तहत दोषी ठहराया गया।

मुद्दा बनाने में जुटी एआईएमआईएम

नरेश यादव को टिकट दिए जाने के बाद एआईएमआईएम ने ‘कुरान के अपमान’ को बड़ा मुद्दा बना लिया है। पार्टी ने रविवार शाम मुस्तफाबाद में प्रदर्शन किया। ओवैसी की पार्टी मुसलमानों के बीच इस बात को जोरशोर से प्रचारित करने में जुट गई है। एआईएमआईएम के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमई ने प्रदर्शन के वीडियो को साझा करते हुए लिखा, ‘आम आदमी पार्टी ने महरौली से ऐसे प्रत्याशी को टिकट दिया जिस पर इस्लाम मजहब की तोहीन और सांप्रदायिक भावना आहत करने के लिए कोर्ट से सजा हुई। इसी के विरोध में दिल्ली में AIMIM के पार्टी कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के पुतले पर चप्पल मारकर अपना रोष प्रकट किया। आम आदमी पार्टी को जिन मुसलमानो ने वोट दिया, उनके गाल पर थप्पड़ जड़ा गया है।’ एआईएमआईएम के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को जोरशोर से उठाना शुरू कर दिया है।

क्या आप की बढ़ेगी मुश्किलें?

दिल्ली में पिछले दो विधानसभा चुनावों में दिल्ली के अधिकतर मुस्लिम वोटर्स ने ‘आप’ का साथ दिया है। पार्टी ने दोनों ही चुनावों में उन सभी मुस्लिम बहुल सीटों पर जीत हासिल की है, जिन्हें कभी कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता था। उत्तर भारत के राज्यों में अपने विस्तार में जुटी ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम दिल्ली चुनाव में जोरशोर से उतरने जा रही है। पार्टी ने दिल्ली दंगे के आरोपी ताहिर हुसैन को मुस्तफाबाद से टिकट दिया है। एआईएमआईएम ‘आप’ के मुस्लिम वोटबैंक में सेंध लगाने की कोशिश में जुटी है। दूसरी तरफ भाजपा भी इस मुद्दे को जोरशोर से उठा रही है। पिछले दिनों भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की ओर से इस मुद्दे पर बड़ा प्रदर्शन किया गया था।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
ग्रीन पार्टी की महिला गोलरिज घरमन

यहां की महिला सांसद को दुकानों से महंगे कपड़े चुराने का शौक, पोल खुली तो दिया इस्तीफा

January 16, 2024

चुनाव होगा या थरूर की नाम वापसी?

October 3, 2022
neta

सत्य और सत्य की समझ

July 7, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • BRICS : पीएम मोदी बोले- अपने तीसरे दशक में जाने वाला है ब्रिक्स, चीन को मिली अगली मेजबानी
  • आज दुनिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है, संकट किसी एक इलाके तक सीमित नहीं : पीएम मोदी
  • भारत को तोड़ने वाले UK के होंगे 3 टुकड़े?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.