Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली : ‘ये केमिकल तेरे सिर पर डाल दूं’, सांसद ने अधिकारी से की बदसलूकी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 28, 2022
in दिल्ली
A A
MP misbehaved with the officer
25
SHARES
845
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

दिल्ली : पश्चिमी दिल्ली सीट से भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा अपनी बेकाबू जबान को लेकर फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार भाजपा सांसद का दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के एक अधिकारी से बदसलूकी करने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह अधिकारी के साथ तीखी बहस करते हुए और उन्हें “बेशर्म, घटिया आदमी” कहते हुए देखा जा सकता है।

राजधानी दिल्ली में छठ पूजा से पहले यमुना नदी में तैरते झागों को लेकर भाजपा एक बार फिर दिल्ली सरकार पर हमलावर हो गई है। भाजपा भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल सरकार पर यमुना के पानी में केमिकल डालकर उसे जहरीला करने का अरोप लगाया है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने भाजपा नेताओं पर छठ पूजा के काम को रोकने और अधिकारियों से बदसलूकी और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है।

इन्हें भी पढ़े

उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू

सड़कों से जाम हटाने की बड़ी तैयारी, एलजी ने मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

September 23, 2026
ED

ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे

September 22, 2026
rekha gupta

दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

September 22, 2026
CM Rekha Gupta

सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान, साउथ रिज में 1000 एकड़ से बढ़ेगा ग्रीनरी का दायरा!

September 20, 2026
Load More

जानकारी के अनुसार, यमुना नदी की सतह पर तैरते झागों को खत्म करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के अधिकारियों द्वारा नदी के पानी की सतह पर केमिकल के छिड़काव किया जा रहा है। शुक्रवार को जब प्रवेश वर्मा को यह बात पता चली तो वह अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ एक घाट पर पहुंच गए। सांसद पर आरोप है कि उन्होंने अधिकारियों को धमकाते हुए तू-तड़ाक की भाषा में बात की और काम रोकने को कहा।

डीजेबी के उपाध्यक्ष और ‘आप’ विधायक सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को दो वीडियो ट्वीट किए हैं जिनमें प्रवेश वर्मा एक अधिकारी से बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा अधिकारी से कहते दिख रहे हैं कि ये केमिकल मैं तेरे सिर पर डाल दूं। बेशर्म घटिया आदमी यहां आकर बकवास कर रहा है। तू इस केमिकल में डुबकी लगाकर दिखा।

वहीं, एक दूसरे वीडियो में स्थानीय पूर्वांचली लोगों ने दिल्ली सरकार के अफसरों को धमकाने पर भाजपा नेता प्रवेश वर्मा और तजिंदर पाल सिंह बग्गा को टोकते हुए उनसे बहस करते दिखे और उन्हें जमकर खरी-खरी सुनाई।

प्रवेश वर्मा ने डीजेबी अधिकारी से बदसलूकी मामले में अपनी सफाई देते हुए कहा कि आज यमुना के पास छठ घाट का दौरा करने पर हमें वहां जहरीले केमिकल के कंटेनर मिले। इस केमिकल को नदी में डाला जाएगा। वहां मौजूद अधिकारी से पूछा कि लोगों को नुकसान के लिए कौन जिम्मेदार होगा। भाजपा सांसद ने कहा कि मैंने उनसे बार-बार कहा कि यमुना नदी में केमिकल न डालें। अगर अधिकारी इस मामले में मेरी बात नहीं सुनते हैं तो मैं नाराज कैसे नहीं हो सकता? दिल्ली की जनता के हित के लिए अगर मुझे इस तरह से बात करनी पड़े तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है, यह सही है।

पिछले साल भी छठ पर यमुना में दिखे थे झाग

गौरतलब है कि पिछले साल, यमुना नदी की ऐसी वीडियो और तस्वीरें सामने आई थी जिनमें दिख रहा था कि छठ के दौरान श्रद्धालु झाग से भरी यमुना में पूजा कर रहे थे। इसके बाद ‘आप’ और भाजपा के बीच राजनीतिक खींचतान शुरू हो गई थी। फिर दिल्ली सरकार ने झाग को दूर करने के लिए बांस की जाली लगाने और पानी के छिड़काव जैसे उपाय किए थे।

केंद्र ने इस महीने की शुरुआत में एनएमसीजी, ऊपरी यमुना नदी बोर्ड (यूवाईआरबी), उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग, दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी), दिल्ली सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के अधिकारियों की एक संयुक्त समिति का गठन किया था। इसका काम छठ पूजा के दौरान यमुना में ओखला बैराज के बाद झाग को नियंत्रित और न्यूनतम करने के लिए समन्वित प्रयास करना है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
TMC MP Kalyan Banerjee

पीछे नहीं हटूंगा, हजार बार करूँगा बोले TMC नेता

December 25, 2023
बिस्मा

50 सर्टिफिकेट, 10 मेडल; फिर भी DU टॉपर को एक इंटर्नशिप तक नहीं मिली!

April 21, 2025
gyanvapi

ज्ञानव्यापी में मज्जिद से पहले मंदिर था, हिंदू पक्ष ने किया दावा

January 26, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखण्ड: शहरों का होगा कायाकल्प, 98 छोटे-बड़े शहरों का मास्टर प्लान होगा तैयार
  • ₹25000 वेतन सीमा पर 35 साल में बनेगी कितनी पेंशन, तो हाथ में आएंगे कितने पैसै?
  • जेलेंस्की साहब, थोड़ा आंकड़े तो देख लेते, रूस की इकॉनमी सिर्फ हमारे भरोसे थोड़े ही है!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.