Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

भारत का बांग्लादेश के ख‍िलाफ टेस्ट में तूफानी रिकॉर्ड, आंकड़े चौंकाने वाले

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 8, 2024
in खेल
A A
india vs bangladesh test
16
SHARES
524
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो रहा है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जल्द ही इस आगामी सीरीज के लिए टीम की घोषणा करने वाला है. 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में होगा. वहीं दूसरा टेस्ट मैच 27 स‍ितंबर से कानुपर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होगा.

दोनों देशों के बीच टेस्ट क्रिकेट का इत‍िहास 2 दशक से ज्यादा पुराना है. दोनों पड़ोसी देशों के बीच अब तक 23 साल के दौरान 13 टेस्ट सीरीज खेली गई हैं. इस दौरान भारतीय टीम की बादशाहत टेस्ट क्रिकेट में रही है. ज्यादातर सीरीज बांग्लादेश में खेली गईं हैं.

इन्हें भी पढ़े

vaibhav suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी सहित IPL 2026 में अब तक 9 खिलाड़ी हुए नर्वस 90s का शिकार

May 23, 2026
tilak varma

क्या तेलुगू एक्ट्रेस को डेट कर रहे क्रिकेटर तिलक वर्मा?

May 18, 2026
virat kohli

विराट कोहली ने वनडे विश्व कप में खेलने के लिए रखी एक ‘शर्त’, जानिए

May 16, 2026
Virat Kohli

रोहित से आगे निकले कोहली, सचिन-गेल भी लिस्ट में

May 15, 2026
Load More

दोनों देशों के बीच टेस्ट क्रिकेट के इत‍िहास को खंगाला जाए तो सबसे पहला इस फॉर्मेट का मुकाबला 10 नवंबर 2000 को ढाका में खेला गया था. यह उस सीरीज का एकमात्र टेस्ट मुकाबला था. ढाका में इस मुकाबले में भारत ने 9 विकेट से जीत दर्ज की थी. तब भारतीय कप्तान सौरव गांगुली थे.

उस पहली सीरीज को मिलाकर तब से भारत और बांग्लादेश के बीच कुल 8 सीरीज हो चुकी हैं. इन आठों सीरीज में से भारत ने 7 सीरीज जीती हैं. दोनों देशों के बीच एकमात्र सीरीज साल 2015 में ड्रॉ रही थी. दोनों देशों में 23 साल के बीच कुल 13 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इसमें भारत ने कुल 11 मैच जीते हैं  और 2 ड्रॉ (2007, 2015 ) यानी एक बात तो साफ है कि टेस्ट क्रिकेट में भारत का वर्चस्व रहा है.

भारत और बांग्लादेश के बीच आख‍िरी सीरीज द‍िसंबर 2022 में हुई थी. जहां कप्तानी केएल राहुल के हाथों में थी. चटगांव और मीरपुर में हुए इन दोनों ही टेस्ट मैचों को भारत ने जीता था. चटगांव टेस्ट को भारत ने 188 तो मीरपुर टेस्ट को 3 विकेट से जीता था.

यानी भारत और बांग्लादेश के बीच हुई सीरीज की कहानी कुछ इस प्रकार है. भारत और बांग्लादेश के बीच 23 साल के दरम्यान 13 टेस्ट खेले गए हैं, इस दौरान भारत से बांग्लादेश कभी भी कोई टेस्ट मैच नहीं जीत पाया है. ऐसे में इस बार भी रोह‍ित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम इस सीरीज को जीतना चाहेगी.

लेकिन अब बांग्लादेश को हराना उतना आसान नहीं होगा, क्योंक‍ि बांग्लादेश ने पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर टेस्ट सीरीज में 2-0 से मात दी है. बांग्लादेश ने पहली बार पाकिस्तान का ‘व्हाइटवॉश’ यानी सूपड़ा साफ क‍िया है. बांग्लादेश ने 3 स‍ितंबर को मैच के अंत‍िम और पांचवें दिन पाकिस्तान को मात दी और सीरीज पर 2-0 से कब्जा किया. इससे पूर्व पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी में खेला गया. इस मुकाबले में बांग्लादेश ने मेजबान टीम को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी.

भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज

  • 2000: बांग्लादेश मेजबान: भारत 1-0 से जीता
  • 2004: बांग्लादेश मेजबान: भारत 2-0 से जीता
  • 2007: बांग्लादेश मेजबान: भारत 1-0 से जीता (2 मैच की सीरीज)
  • 2010: बांग्लादेश मेजबान: भारत 2-0 से जीता
  • 2015: बांग्लादेश मेजबान: 0-0 (ड्रॉ)
  • 2017: भारत मेजबान: भारत 1-0 से जीता
  • 2019: भारत मेजबान: भारत 2-0 से जीता
  • 2022: बांग्लादेश मेजबान: भारत 2-0 से जीता

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
IMF gave $2.4 billion to Pakistan

IMF ने पाक को दिए $2.4 बिलियन, भारत ने जताई आपत्ति… आतंकवाद को देगा बढ़ावा?

May 10, 2025
Rahul Gandhi's 'Bharat Jodo Yatra

कांग्रेस के लिए बहुत कुछ तय कर देंगे ये इस राज्य के चुनावी नतीजे!

March 13, 2023
modi-putin

पुतिन ने पीएम मोदी से की बात, आतंकवाद के खिलाफ पूरा समर्थन का वादा !

May 5, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ईरान ने किया सरेंडर! अमेरिका के हवाले करेगा यूरेनियम
  • कुतुब मीनार की इन 3 जगहों पर शुरू हुई फ्री चार्जिंग की सुविधा!
  • यूक्रेन पर कहर बनकर बरसी पुतिन की ओरेशनिक, कितनी खतरनाक है यह मिसाइल?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.