Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

क्या सच में हरियाणा रोक रहा है दिल्ली का पानी?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 8, 2024
in दिल्ली, राज्य
A A
Delhi water crisis
13
SHARES
428
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली में भीषण गर्मी से परेशान लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। कई इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं होने पर टैंकर मंगवाए जा रहे हैं। जिससे पानी भरने को लेकर अक्सर लड़ाई की स्थिति देखने को मिलती है। इन सबके बीच दिल्ली सरकार ने हरियाणा पर पानी रोकने और राजधानी के लोगों के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। सरकार का कहना है कि पिछले पांच दिनों में यमुना में कम पानी छोड़ने से नदी का जल स्तर कम हो गया है। यह दोनों राज्यों के बीच पानी को लेकर जारी विवाद पर लेटेस्ट आरोप है।

हरियाणा ने आप सरकार के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार पानी को लेकर ‘सस्ती राजनीति’ कर रही है और राज्य समझौते के अनुसार पानी की सप्लाई कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा हिमाचल प्रदेश को दिल्ली के लिए अतिरिक्त पानी छोड़ने का आदेश देने के एक दिन बाद दोनों राज्यों ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगाए। कोर्ट ने आदेश में जोर देकर कहा है कि पानी को लेकर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। वहीं आतिशी ने शुक्रवार को कहा कि हरियाणा जानबूझकर पानी की आपूर्ति में रोक रहा है।

इन्हें भी पढ़े

aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
शराब

उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, जानें नए रेट

April 1, 2026
गिरफ्तार

साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

March 29, 2026
Sri Ram Katha

हैदराबाद : श्री राम नवमी पर हुई 9 दिवसीय श्री राम कथा की भव्य पूर्णाहुति, सूर्य तिलक बना आकर्षण

March 27, 2026
Load More

दिल्ली सरकार कर रही राजनीति

दिल्ली सरकार का आरोप है कि अगर हरियाणा अपने हिस्से में कटौती करता है तो हिमाचल द्वारा छोड़ा गया अतिरिक्त पानी शहर को संकट से उबारने में मदद नहीं करेगा क्योंकि अतिरिक्त पानी को राजधानी के जलाशयों तक पहुंचने में करीब 48 घंटे लगते हैं। हालांकि, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दिल्ली सरकार इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है।

सैनी ने कहा, ‘वे (दिल्ली सरकार) सस्ती राजनीति कर रहे हैं। केंद्र सरकार और दोनों राज्यों के नौकरशाहों की मौजूदगी में अपर यमुना रिवर बोर्ड की बैठक के दौरान दिल्ली के अधिकारियों ने यह बात मानी कि हरियाणा अपने हिस्से का पानी दे रहा है। हमने बताया कि हमारे पास भी पानी की कमी है, लेकिन अगर हिमाचल प्रदेश पानी छोड़ने के लिए सहमत होता है, तो इसे चेक किया जा सकता है।’ हरियाणा सरकार में सिंचाई विभाग के एक अधिकारी ने सैनी के दावे का सपोर्ट किया और कहा कि दिल्ली सरकार इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देकर अपनी असफलताओं को छिपाने की कोशिश कर रही है।

हिमाचल से पानी का रूट क्या है

उत्तराखंड में यमुनोत्री से लेकर दिल्ली में ओखला बैराज तक नदी के हिस्से को ‘अपर यमुना’ कहा जाता है। नदी की सहायक नदियों में से गिरि और पब्बर हिमाचल प्रदेश से निकलती और यहीं बहती हैं। पोंटा साहिब से बहते हुए पानी हरियाणा द्वारा मैनेज किए जाने वाले हथिनीकुंड बैराज तक पहुंचता है। नदी कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत की सीमा से होकर दिल्ली में एंटर करती है और दिल्ली द्वारा मैनेज वजीराबाद बैराज तक पहुंचती है। आतिशी ने कहा कि 2 जून को यमुना का जलस्तर 6,713 फीट था जो 7 जून को घटकर 669.7 फीट रह गया।

आतिशी का कहना है कि ‘जब सुप्रीम कोर्ट मामले की सुनवाई कर रहा था, तब भी नदी का जलस्तर कम होता जा रहा था। जब सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल को अतिरिक्त पानी देने का निर्देश दिया, तो हरियाणा ने अपने द्वारा छोड़े जाने वाला पानी कम कर दिया। हम सोमवार को कोर्ट में इस बात को रखेंगे।’ दिल्ली की जल मंत्री द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, 2 से 7 जून तक वजीराबाद में जलस्तर 671.3 फीट, 671.2 फीट, 671.1 फीट, 671 फीट, 670.5 फीट और 669.7 फीट था।

रिकॉर्ड जल उत्पादन: डीजेबी डाटा

सुप्रीम कोर्ट ने 6 जून को हिमाचल प्रदेश को आदेश दिया कि वह दिल्ली में पानी की भारी किल्लत को कम करने के लिए 137 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़े। जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और केवी विश्वनाथन की अवकाश पीठ ने स्थिति की गंभीरता को रेखांकित करते हुए इसे दिल्ली के लिए एक ‘अस्तित्व संबंधी समस्या’ बताया, जो भीषण गर्मी और बढ़ती मांग के कारण और काफी गंभीर हो गई है। वहीं दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) द्वारा जारी डेली बुलेटिनों में बताया गया है कि पानी का उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Nanjundaiah Subba Rao

भाईजी बोले तो सलेम नांजुंदैया सुब्बाराव

February 7, 2023
Rahul Gandhi

अधर में फंसी राहुल गांधी की पदयात्रा, आपसी कलह से कैसे पार पा पाएगी कांग्रेस

September 20, 2022
Nutrivise 2025

न्यूट्रिवाइज 2025 एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

September 13, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.