नई दिल्ली। गर्मियों में फोन का इस्तेमाल करते टाइम इसका थोड़ा गर्म होना तो नॉर्मल है, लेकिन अगर यह बहुत ज्यादा हीट होने लगे, तो गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। तेज धूप में रखने, लगातार इस्तेमाल करने और ज्यादा रिसोर्स लेने वाले एप्स चलाने जैसी वजहों से फोन का तापमान काफी बढ़ सकता है।
ऐसे में लोग अक्सर जल्दबाजी में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिनसे बैटरी, प्रोसेसर और दूसरे हार्डवेयर पर बुरा असर पड़ सकता है और डिवाइस खराब भी हो सकता है। अगर आपका डिवाइस भी गर्मियों में बहुत ज्यादा हीट हो रहा है, तो इन 5 गलतियों से बचना बहुत जरूरी है।
तुरंत फोन को फ्रिज या ठंडी जगह रखना
आजकल ऐसा देखा गया है कि कई लोग फोन हीट होने पर उसे तुरंत फ्रिज, फ्रीजर या एसी के ठीक सामने रख देते हैं। ऐसा करने से फोन के अंदर नमी बन सकती है, जिसके कारण फोन का मदरबोर्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स को नुकसान पहुंच सकता है।
चार्जिंग के दौरान यूज
अगर डिवाइस पहले से हीट हो रहा है और आप उसी टाइम गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग या सोशल मीडिया का यूज कर रहे हैं तो इससे तापमान और बढ़ सकता है। इससे बैटरी पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है और उसकी हेल्थ भी कम हो सकती है।
गाड़ी में फोन छोड़ देना
गर्मियों में कार की सीट, बाइक की डिक्की या सीधे सन लाइट में फोन छोड़ना खतरनाक हो सकता है। ज्यादा गर्मी बैटरी की कैपेसिटी को प्रभावित कर सकती है और कुछ मामलों में तो डिवाइस ओवर हीट होने के बाद बंद भी हो सकता है।
भारी एप्स और गेम्स
अगर आपका डिवाइस पहले से ओवर हीट हो रखा है तब हाई-ग्राफिक्स गेम्स, वीडियो एडिटिंग एप्स या कई एप्स को एक साथ चलाने से बचना चाहिए। ऐसी गलती करने से प्रोसेसर पर लोड बढ़ता है और टेम्परेचर और ज्यादा बढ़ सकता है।
सस्ते या खराब चार्जर
इसके अलावा लोकल और खराब क्वालिटी के चार्जर फोन को जरूरत से ज्यादा हीट कर सकते हैं। ऐसे में हमेशा कंपनी के ओरिजिनल या प्रमाणित चार्जर का ही यूज करें। इसलिए तरह आप अपने फोन को इस गर्मी में सुरक्षित रख सकते हैं।







