Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

इजराइल की खतरनाक यूनिट 8200 ने किया बड़ा काम, दहल गया लेबनान

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 19, 2024
in विश्व
A A
unit 8200 Israel
17
SHARES
577
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: लेबनान में हिज्बुल्ला के सदस्य संदेश भेजने के लिए मोबाइल का नहीं बल्कि पेजर और वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल करते थे। पिछले दो दिनों में इन्हीं पेजर और वॉकी-टॉकी में विस्फोट होने की वजह से कम से कम 32 लोग मारे गए और 3,250 से अधिक घायल हुए हैं। ईरान समर्थित हिज्बुल्ला सदस्यों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले वॉकी-टॉकी बुधवार को बेरूत में उसके गढ़ में फट गए, जिसमें कम से कम 20 लोग मारे गए और 450 से अधिक अन्य घायल हो गए। वॉकी-टॉकी में विस्फोट लेबनान में हजारों पेजर में धमाकों के एक दिन बाद हुए थे। पेजर में हुए धमाकों में दो बच्चों सहित 12 लोग मारे गए थे और लगभग 2,800 घायल हो गए थे।

यूनिट 8200 ने निभाई बड़ी भूमिका

इन्हें भी पढ़े

weapons

दुनिया को हथियार देने वाले टॉप-5 देश, क्या इजराइल इन्हें पीछे छोड़ पाएगा?

June 25, 2026
Amazon joins hands with PM Modi

अमेजन ने मिलाया पीएम मोदी से हाथ, भारत में अरबों का निवेश करेगी कंपनी

June 25, 2026
india-us trade deal

भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर तेज हुई वार्ता!

June 22, 2026
India-Russia

चीन की दादागिरी खत्म करने का मास्टरप्लान, रूस संग ये डील है गेमचेंजर!

June 21, 2026
Load More

लेबनान में हुए धमाकों के पीछे अब तक इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद को जिम्मेदार माना जा रहा था। लेकिन, अब यूनिट 8200 का नाम भी सामने आ रहा है। यूनिट 8200 ने ऑपरेशन में बड़ी भूमिका निभाई है। रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि ‘ऑपरेशन लेबनान’ की तैयारी लगभग एक साल से की जा रही थी। इस ऑपरेशन में यूनिट 8200 की भूमिका काफी अहम थी। हिज्बुल्ला की ओर से जिन पेजर्स का ऑर्डर दिया गया था, उन पेजर्स में विस्फोटक फिट करवाने की जिम्मेदारी यूनिट 8200 की ही थी।

क्या है यूनिट 8200

यूनिट 8200 इजराइल की सबसे खुफिया और हाईटेक मिलिट्री यूनिट्स में से एक है। हाईप्रोफाइल इंटेलिजेंस ऑपरेशंस और साइबर वारफेयर में इस यूनिट को महारथ हासिल है। यूनिट 8200 इजराइली सेना का ही हिस्सा है, जिसका काम तकनीकी युद्ध, खुफिया बैठकों और साइबर सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। इसे मोसाद से भी ज्यादा खतरनाक माना जाता है। यह यूनिट खुफिया जानकारी के आधार पर रणनीति तैयार कर मिशन को अंजाम देती है। यह यूनिट हैकिंग से लेकर इन्क्रिप्शन और सर्विलांस सहित जटिल से जटिल इंटेलिजेंस काम करने में सक्षम है।

यूनिट 8200 के कारनामे

यूनिट 8200 ने कई बड़े ऑपरेशंस को अंजाम दिया है। ईरान के परमाणु कार्यक्रम को बर्बाद करने में इस यूनिट की बड़ी भूमिका मानी जाती है। इस यूनिट ने Struxnet नाम का एक वायरस तैयार किया था, जिसका इस्तेमाल कर ईरान के परमाणु संयत्रों पर हमला किया गया था। यूनिट ने 2018 में ISIS की साजिश को नाकाम करने में भी योगदान दिया था। यूनिट 8200 ऑस्ट्रेलिया से संयुक्त अरब अमीरात जा रहे एक विमान को हाइजैक होने से बचाया था। 2017 में, कथित तौर पर लेबनान की सरकारी दूरसंचार कंपनी ओगेरो पर साइबर हमले के पीछे भी इसी यूनिट का हाथ माना जाता है।

लीक से हटकर काम करती है यूनिट

रॉयटर्स के अनुसार, पूर्व सैन्य खुफिया अधिकारी योसी कुपरवासेर ने यूनिट 8200 की प्रशंसा करते हुए कहा है कि इसके सदस्य “इजराइली सेना में सबसे अच्छे और प्रतिभाशाली कर्मचारी हैं।” इस यूनिट में इजराइल के सबसे बेहतरीन सुरक्षाकर्मियों को भर्ती किया जाता है। यह यूनिट लीक से हटकर काम करने के लिए जानी जाती है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

प्राचीन ही नहीं समृद्ध और वैज्ञानिक भी है संस्कृत भाषा

August 21, 2024
AI

AI स्पेस में टैलेंट से भरा पड़ा है भारत, फिर पूरी क्यों नहीं हो रही है मांग?

September 29, 2023

वित्त मंत्री का नजरिया

December 21, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • RBI ने बदले डिजिटल पेमेंट फ्रॉड के नियम, ऐसे मिलेगा मुआवजा
  • दिल्ली : MCD पार्किंग में बनेंगे बड़े EV चार्जिंग हब, मिलेगी बैटरी बदलने की भी सुविधा
  • मिर्जापुर का नया पोस्टर रिलीज, जानें कब आएगा फिल्म का टीजर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.