Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

कैदियों तक ITBP का जवान ही पहुंचा रहा था मोबाइल फोन, दिल्ली की नामी जेल में ऐसे चल रहा था ‘खेल’

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 22, 2022
in जुर्म, दिल्ली
A A
arrest
24
SHARES
785
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: तिहाड़, रोहिणी और मंडोली जेलों में कैदियों द्वारा मोबाइल फोन इस्तेमाल करने का मसला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब मंडोली जेल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें जेल की सुरक्षा में लगा जवान ही कैदियों तक मोबाइल फोन पहुंचाने की कोशिश कर रहा था। वह भी एक या दो नहीं, बल्कि चार से पांच मोबाइल फोन। इसमें एक और गंभीर बात यह भी है कि मंडोली की जिस जेल नंबर-15 मे इन मोबाइल फोन को पहुंचाने की कोशिश की जा रही थी, उसमें गैंगस्टर और बड़े से बड़े खतरनाक कैदी बंद हैं। जिन्हें संभालना जेल प्रशासन के लिए भी बड़ी चुनौती है। लेकिन इन कैदियों को मोबाइल फोन मुहैया कराने में इसी मंडोली जेल की सुरक्षा में लगा आईटीबीपी का जवान ही संलिप्त मिला।

तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल का कहना है कि यह बात सही है कि आईटीबीपी का एक जवान मंडोली की जेल नंबर-15 में चार-पांच मोबाइल फोन फेंककर पहुंचाने के मामले में पकड़ा गया है। डीजी का यह भी कहना है कि जेल अथॉरिटी की ओर से आईटीबीपी को लिखकर आरोपी जवान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ रिमूव करने के लिए कहा गया है। सूत्रों ने बताया कि हाल ही में सामने आए इस मामले में आरोपी आईटीबीपी के जवान ने चार-पांच मोबाइल फोन को एक सख्त पैकेट में पैक करके जेल रोड से मंडोली की जेल नंबर-15 में फेंक दिया था। लेकिन शायद इस जवान की किस्मत खराब थी। फोन से भरा यह पैकेट जेल के अंदर जाकर नहीं गिरा और बीच में ही एक तार में अटक गया।

इन्हें भी पढ़े

दिल्ली नगर निगम

वायु एवं धूल प्रदूषण की रोकथाम के लिए एमसीडी ने तेज किए प्रभावी उपाय

October 6, 2026
Delhi University

DU में अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल

October 4, 2026
Pink Saheli Smart Card

क्या दिल्ली की सभी महिलाओं के लिए फ्री है बसों का सफर?

October 4, 2026
garbage mountain

CM रेखा गुप्ता का ओखला लैंडफिल दौरा, 2026 के अंत तक कूड़े के पहाड़ को खत्म करने का किया दावा

October 3, 2026
Load More

तार में अज्ञात पैकेट को अटका देख जेल के अंदर अलर्ट कर दिया गया। कुछ देर बाद तार में अटके पैकेट को निकालकर इसकी जांच की गई। पता लगा कि इसमें मोबाइल फोन भरे हुए हैं। आसपास देखा गया, लेकिन पैकेट फेंकने और इन्हें लेने आनेवाला कोई दिखाई नहीं दिया। इसके बाद जेल के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। इसमें आईटीबीपी का आरोपी जवान दिखाई दे गया। इसके बाद इस जवान को पूछताछ के लिए बुलाया गया। शुरुआत में जवान ने अपना जुर्म कबूल नहीं किया। लेकिन बाद में उसने बता दिया कि उसी ने इस पैकेट को जेल के अंदर फेंका था। इसके बाद जवान के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।

सूत्रों का यह भी कहना है कि यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस तरह से जेल के अंदर कैदियों तक फोन मुहैया कराने में आरोपी जवान कब से लगा हुआ था। अब तक वह कितने फोन कैदियों को दे चुका है। फोन के अलावा क्या और भी कुछ प्रतिबंधित आइटम उसने कैदियों तक पहुंचाया है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
मेजर गौरव आर्य

शंखनाद महोत्सव, राष्ट्र की रक्षा शस्त्र से ही करनी पड़ती है : मेजर गौरव आर्य

May 21, 2025
77th republic day

77वां गणतंत्र दिवस: राष्ट्रपति भवन में ‘एट होम’ रिसेप्शन के लिए महाराष्ट्र से चार जाने-माने लोगों को मिला निमंत्रण

January 17, 2026
yogi cabinet ministers

योगी सरकार ने किया कमाल, एक साल में 76 सेतु परियोजनाओं को किया पूरा

June 14, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.