Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

हमारे प्रज्ञान जैसा काम नहीं कर पाएगा जापानी ‘चंद्रयान’!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 20, 2024
in विश्व
A A
Japan Moon Mission
18
SHARES
584
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: जापान चंद्रमा पर पहुंचने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया. उसके बिना अंतरिक्ष यात्रियों वाले यान ने शनिवार तड़के चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की. हालांकि जापान की कामयाबी की तुलना पिछले साल भारत को चंद्रयान-3 मिशन में मिली सफलता से नहीं की जा सकती. बता दें चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतर कर इतिहास रच दिया था. भारत पहला देश था जो कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने में सफल रहा.

लैंडिंग खड़ी हुई बड़ी चुनौती

इन्हें भी पढ़े

दवा उद्योग

अमेरिका ने कुछ खास भारतीय दवाओं पर जीरो टैरिफ का किया ऐलान!

September 28, 2026
Petal Gehlot

कौन हैं पेटल गहलोत, जिन्होंने UNGA में पाकिस्तान को धो डाला!

September 26, 2026
Netanyahu

3 देशों पर नेतन्याहू की नजरें टेढ़ीं…तुर्की, ब्रिटेन और फ्रांस से क्यों चिढ़ा इजराइल?

September 25, 2026
AI

AI की अगली महाशक्ति कौन?

September 25, 2026
Load More

दरअसरल अंतरिक्ष यान के सोलर जनरेटर काम नहीं कर रहे हैं, और यह पूरी तरह से बैटरी से ऑपरेट हो रहा है. अगर इसे ठीक नहीं किया जा सका, तो कुछ ही घंटों में बैटरी पूरी तरह से खत्म हो जाएगी. जापान की अंतरिक्ष एजेंसी अब बैटरी खत्म होने से पहले सौर जनरेटरों को ठीक करने में लगी है.

जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) के लिए राहत भरी बात यह रही कि याने के चंद्रमा पर उतरने के बाद उसने यान से सिग्नल मिलने लगे. बता दें  स्मार्ट लैंडर या एसएलआईएम, स्थानीय समय के अनुसार रात लगभग 12 बजकर 20 मिनट पर चांद की सतह पर उतरा.

वैज्ञानिकों को है यह उम्मीद

सीएनएन रिपोर्ट के मुताबिक टीम को ऐसी उम्मीद है कि जैसे ही चंद्रमा पर सोलर एंगल बदलेगा, सौर सेल फिर से चार्ज करने में सक्षम हो सकता है. हालांकि इसमें कुछ समय लग सकता है और यह इस पर निर्भर करेगा कि एसएलआईएम ठंडी चंद्र रात में जीवित रह सकता है या नहीं.

JAXA टीम सौर जनरेटरृ समस्या का कारण और लैंडर के लिए अगले कदम निर्धारित करने के लिए डाटा का विश्लेषण कर रही है. JAXA के अधिकारियों ने कहा कि सोलर जनरेटर की समस्या का कारण अंतरिक्ष यान का इच्छित दिशा में नहीं जाना हो सकता है.

जापान का मून मिशन कितना सफल?

एजेंसी का मानना है कि मिशन ने ‘न्यूनतम सफलता’ घोषित करने की शर्तों को पूरा किया है. क्योंकि अंतरिक्ष यान ने ऑप्टिकल नेविगेशन का इस्तेमाल करके चंद्रमा पर सटीक और नरम लैंडिंग की.  हालांकि लैंडिंग ऑपरेशन का स्कोर पूछा गया, तो JAXA के महानिदेशक डॉ. हितोशी कुनिनाका ने इसे ‘100 में से 60’ अंक दिए, साथ ही भी कहा कि वह ‘कठोर टिप्पणियां’ करने के लिए जाने जाते हैं.

एपी के मुताबिक कुनिनका ने कहा, ‘अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का मानना है कि एसएलआईएम के छोटे रोवर्स को योजना के अनुसार लॉन्च किया गया था और डाटा वापस पृथ्वी पर भेजा जा रहा है.’ लेकिन उन्होंन कहा कि एसएलआईएम की बैटरी काम नहीं कर रही.

चंद्रयान-3 से ऐसे पीछे रह गया जापान का मिशन

चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग के बाद भी इसके लैंडर विक्रम और रोवर ‘प्रज्ञान’ने बिल्कुल ठीक काम किया. पीटीआई-भाषा के मुताबिक पिछले साल 2 सितंबर को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने जानकारी दी कि चंद्रयान-3 के रोवर ‘प्रज्ञान’ ने चंद्रमा की सतह पर अपना काम पूरा कर लिया है और अब यह निष्क्रिय (स्लीप मोड) अवस्था में चला गया है. इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा  कि चंद्रमा पर भेजे गए चंद्रयान-3 के रोवर और लैंडर ठीक से काम कर रहे हैं और चूंकि चंद्रमा पर अब रात हो जाएगी इसलिए इन्हें ‘निष्क्रिय’ किया जाएगा.

गौरतलब है कि 23 अगस्त को शाम 18:03 पर चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरा था.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
ग्रीन पार्टी की महिला गोलरिज घरमन

यहां की महिला सांसद को दुकानों से महंगे कपड़े चुराने का शौक, पोल खुली तो दिया इस्तीफा

January 16, 2024
Patanjali Yoga Ratna Award

योग शिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रमा शंकर तिवारी को मिला महर्षि पतंजलि योग रत्न सम्मान!

November 26, 2024
EWS आरक्षण

अगले चरण की आरक्षण राजनीति!

April 26, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • CM रेखा गुप्ता ने भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद से मिलाया हाथ, दिल्ली के कलाकारों को मिलेंगे अंतरराष्ट्रीय अवसर
  • गया जी में ही क्यों होता है पिंडदान! गयासुर से जुड़ा है विष्णुपद मंदिर का ये रहस्य
  • CM रेखा गुप्ता ने ऑनलाइन लाइसेंस, एनओसी के लिए ‘दिल्ली उद्योग मित्र’ पोर्टल शुरू किया

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.