Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

‘ड्रामा बंद करें केजरीवाल, मेरे पास सारा रिकार्ड’- महाठग की चौथी चिट्ठी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 8, 2022
in जुर्म, दिल्ली
A A
Arvind Kejriwal
26
SHARES
854
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : करोड़ों रुपयों की हेराफेरी के मामले में तिहाड़ जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर की चौथी चिट्ठी सोशल मीडिया में वायरल हो रही है. इस चिट्ठी में भी सुकेश ने केजरीवाल पर हमला बोला है. साथ ही इन चिट्ठियों की टाइमिंग को लेकर उठ रहे सवालों पर जवाब दिया है. उसने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम वर्ष 2016 से ही वसूली कर रही है. इसका पूरा रिकार्ड उसके पास है. उसने मुख्यमंत्री केजरीवाल पर सीधा अटैक करते हुए कहा कि ड्रामा बहुत हुआ. इसका अब इसका कोई फायदा नहीं है.

इस चिट्ठी में सुकेश ने पहली बार मनीष सिसोदिया को भी घसीटने का प्रयास किया है. सुकेश ने अपने वकील को लिखी चिट्ठी में कहा है कि ‘मैं केजरीवाल को कहता हूं कि ड्रामा बंद करो. आप मुद्दे को डाइवर्ट करने की कोशिश कर रहे हो’. उसने अपनी चिट्ठी में फिर पूर्व डीजी जेल संदीप गोयल का नाम लिया. कहा कि उनके खिलाफ हाईकोर्ट में दाखिल कंप्लेंट को वापस लेने के लिए धमकाया जा रहा है. लगातार धमकियां मिल रही हैं, लेकिन वह सच्चा है और अब किसी से डरने वाला नहीं.

इन्हें भी पढ़े

Jhandewala Devi Temple

सावन के तीसरे सोमवार झण्डेवाला देवी मंदिर में उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने किया रुद्राभिषेक

August 17, 2026
CM Rekha Gupta

दिल्ली सरकार में जल्द लागू होगा ई-कैबिनेट सिस्टम, पेपरलेस होंगी मंत्रिमंडल की बैठकें

August 16, 2026
CM Rekha Gupta

स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं CM रेखा गुप्ता-‘केंद्र के सहयोग से मिल रहा दिल्ली को लाभ’

August 15, 2026
Red Fort

दुश्मनों से निपटने की तैयारी: लाल किले पर सुरक्षा का अभेद्य चक्र

August 14, 2026
Load More

मनीष सिसोदिया को भी घसीटा

इसी के साथ उसने मनीष सिसोदिया के भी एक बयान के साथ घसीटने की कोशिश की. लिखा कि उसे बताया गया है कि वह इसलिए आम आदमी पार्टी को आर्थिक मदद दे रहा है, कि उसे मदद मिल रही है. लेकिन उसे किसी मदद की जरूरत है ही नहीं. सुकेश ने कहा कि वह खुद इतना सक्षम है कि वह अपनी बेगुनाही साबित कर सकता है.

पहले ही वायरल हो चुकी हैं तीन चिट्ठियां

सुकेश चंद्रशेखर की तीन चिट्ठियां इससे पहले ही वायरल हो चुकी हैं. इन सभी चिट्ठियों में भी उसने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन पर हमला किया है. एक के बाद एक मीडिया में आई इन सभी चिट्ठियों में सुकेश ने अरविंद केजरीवाल पर दक्षिण भारत में कोई बड़ा पद देने और राज्य सभा सीट देने का झांसा देकर 500 करोड़ रुपये से अधिक की उगाही करने का आरोप लगा चुका है.

चिट्ठियों की टाइमिंग पर दी सफाई

अब तक आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सुकेश की इन चिट्ठियों की टाइमिंग को लेकर सवाल उठाते रहे हैं. अरविंद केजरीवाल ने इन चिट्ठियों को बीजेपी की मनोहर कहानियां तक बता दिया था. लेकिन अब सुकेश ने इन सवालों का भी जवाब दिया है. कहा कि उसके साथ यह सबकुछ वर्ष 2016 से चल रहा था, लेकिन शुरू में उसने नजरअंदाज किया. सबकुछ बर्दाश्त कर चुप रहा था. लेकिन जेल में जो लगातार धमकियां मुझे मिलने, पंजाब चुनाव के दौरान धन की मांग की गई. वहीं अब गुजरात चुनाव के लिए उगाही के लिए दबाव बढ़ा दिया गया. यह सब कुछ लगातार बढ़ता चला गया. ऐसे में अब उसने कानून के अनुसार आगे बढ़ने का फैसला लिया है.

क्या सत्यवादी राजा हरिश्चंद हैं सौरभ भारद्वाज

सुकेश ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि आप के विधायक सौरभ भारद्वाज ने पूछा था कि सुकेश कौन है? इसके जवाब में सुकेश ने पूछा है कि क्या सौरभ भारद्वाज सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र हैं. उसने केजरीवाल से पूछा कि ‘मुझ पर पार्टी में 500 करोड़ लाने का दबाव बनाया गया. पंजाब और गोवा चुनाव में फंड देने के लिए भी कहा गया. मुझे डीजी के खिलाफ हाईकोर्ट से शिकायत वापस लेने की धमकी दी जा रही है.’ उसने कहा कि केजरीवाल ड्रामा करने के बजाय इन सवालों का जवाब दें.

केजरीवाल के चेहरे से मास्क हटने वाला है: सुकेश

सुकेश ने अपनी चिट्ठी में कहा कि यह मत कहो कि यह सब कुछ चुनाव की वजह से हो रहा है. सही तो यह है कि अब आपके चेहरे से मास्क हटने वाला है. उसने लिखा है कि वह भगवान का शुक्रगुजार है कि उसे समय रहते सही विचार आया. उसने बताया कि 2016 में यह सब कुछ शुरू हुआ था, उसी समय से उसने रिकार्ड रखना भी शुरू कर दिया. सुकेश ने केजरीवाल को भी शिष्टाचार बनाए रखने की सलाह दी. कहा कि वह अब किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
PM Modi

यूपी में बना है व्यापार, विकास और विश्वास का माहौल : PM मोदी

February 20, 2024

कथनी और करनी का विरोधाभास

August 22, 2022

पत्रकारों पर प्रश्नचिन्ह के बीच प्रकाश मेहरा की पुस्तक ‘पत्रकारिता का रास्ता’ चर्चा का विषय!

January 3, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
  • UGC NET की गड़बड़ियों पर NTA सख्त, पेपर से प्रिंटिंग तक होगी समीक्षा
  • बीजेपी की नई टीम में स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री हुए शामिल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.