Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

केजरीवाल की आम आदमी पार्टी हुई शराब से बदनाम!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 26, 2025
in राजनीति, राज्य
A A
आम आदमी पार्टी
15
SHARES
485
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। ये अलग कहानी है कि आम आदमी पार्टी शराब का पीछा कर रही है या शराब आम आदमी पार्टी का पीछा कर रही है, लेकिन इतना स्पष्ट है कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी पर गहरे काले धब्बे पंजाब तक लग चुके हैं। पहले आम आदमी पार्टी दिल्ली में शराब को लेकर विवादों में फंसी रही। नौबत ये आ गई कि दिल्ली की जनता ने शराब के कथित घोटाले के बाद केजरीवाल और उनका पार्टी AAP को सत्ता से उखाड़ फेंका। हालांकि दिल्ली के बाद आम आदमी पार्टी पंजाब में शराब को लेकर बदनाम हो चुकी है।

पंजाब का विषय जहरीली शराब का है, जिसके चक्कर में हालिया घटना में अमृतसर जिले के अंदर 27 लोग मर गए। हो सकता है कि शराब माफियाओं और उन्हें शरण देने वालों के लिए ये संख्या छोटी हो, लेकिन 27 लोगों की मौत ने उनके परिवारों के एक-एक सदस्य को झकझोर दिया है। ऐसी घटनाओं में अक्सर सिस्टम ही दोषी ठहराया जाता है, क्योंकि मरने वाले लोगों ने कच्ची और जहरीली शराब पी थी। अवैध फैक्ट्रियों में शराब बनने से लेकर जनता के बीच पहुंचना ये सिस्टम का फेलियर है या राजनीतिक परिभाषा में ये मिलीभगत का नतीजा है। खैर, जो भी है लेकिन इसमें मरने वाले लोग गरीब-मजदूर वर्ग के हैं और ऐसे में सत्ता पर सवाल उठते हैं।

इन्हें भी पढ़े

cyber india digital

रेलवे को साइबर हमले से बचने का खास प्लान, जानिए कैसे करेगा काम

September 7, 2026
ethanol fuel

एचबीटीयू के प्रोफेसर ने जंगली घास से बनाया एथेनॉल, कई कंपनियां खरीदने को तैयार

September 7, 2026
madrasas

धामी सरकार ने बिना मान्यता वाले 5 मदरसों पर ताला जड़ा, अब तक 20 अवैध मदरसे बंद

September 6, 2026
PM Modi

मोदी कैबिनेट में विस्तार या संसद का सत्र? आखिर दिल्ली में क्यों जुटे BJP सांसद ?

September 6, 2026
Load More

भगवंत मान और AAP पर BJP के तीखे हमले

बीजेपी की चंडीगढ़ इकाई कहती है कि एक और त्रासदी, वही सरकारी विफलता है। पंजाब में अवैध शराब के कारण निर्दोष लोगों की जान चली गई। बलि के बकरों को निलंबित किया जा रहा है, लेकिन असली अपराधी अभी भी सत्ता में हैं। बीजेपी का यहां तक कहना है कि भगवंत मान और उनके मंत्रियों के खिलाफ एफआईआर का समय आ गया है।

कुछ इसी तरह बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला कहते हैं कि आम आदमी पार्टी का हाथ नशा और शराब माफिया के साथ है। शहजाद पूनावाला कहते हैं- ‘जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हुई है। ये पंजाब में पहली घटना नहीं है। जिस पंजाब को नशा मुक्त बनाने की बात थी, आम आदमी पार्टी के चलते ये नशायुक्त बन चुका है।’ शहजाद पूनावाला यहां तक कहते हैं कि ये AAP की ओर से राज्य प्रायोजित हत्याएं हैं।

INDI में AAP की सहयोगी कांग्रेस भी बिफरी

सिर्फ बीजेपी ये आरोप नहीं लगा रही है। INDI अलायंस में आम आदमी पार्टी की सहयोगी कांग्रेस के सांसद भी आरोप लगा रहे हैं। अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला के आरोप और भी गंभीर हैं। वो ‘X’ पर लिखते हैं- ‘सीएम साहब भगवंत मान… आपकी जानकारी के लिए- अमृतसर के जंडियाला, राजा सांसी, लोपोके चोगवान, अजनाला और झुग्गी बस्तियों में खुलेआम अवैध शराब बेची जा रही है। एक शक्तिशाली नेटवर्क 5 क्षेत्रों में काम करता है, जिनमें से प्रत्येक का अपना मुखिया है। सिर्फ 1 सप्लायर पकड़ा गया, लेकिन उसे हिरासत में वीआईपी ट्रीटमेंट मिलता है। वो सिस्टम को हंसी में उड़ा देता है और बेखौफ काम करता रहता है।’

गुरजीत सिंह औजला आगे लिखते हैं- ‘सार्वजनिक चर्चाओं के अनुसार जंडियाला इस पूरे गठजोड़ का जाना-माना केंद्र है, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोग खुलेआम कहते हैं कि पुलिस, आबकारी और प्रशासन आपस में मिले हुए हैं। आपके सालों से तैनात चहेते अधिकारी या तो बिक चुके हैं या चुप हो गए हैं। उन्हें क्या हिस्सा मिलता है? मंत्री और विधायक चुप रहते हैं। गरीब मरते रहते हैं। ये विफलता नहीं है – ये पंजाब के साथ सरकार की ओर से किया गया विश्वासघात है। मैं उच्च स्तरीय जांच, गिरफ्तारी और सभी समझौतावादी उच्च अधिकारियों के निलंबन की मांग करता हूं।’

शराब से कितना कमाती है पंजाब की सरकार?

27 फरवरी 2025 में पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार एक नई आबकारी नीति लाई थी। कैबिनेट से आबकारी नीति को मंजूरी दी गई और वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 11,020 करोड़ का आबकारी राजस्व जुटाने का लक्ष्य रखा गया। ये पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 874.05 करोड़ रुपये अधिक था। इससे सरकार दारू से होने वाली कमाई का अंदाजा लगाया जा सकता है। वैसे फरवरी 2025 में आए एक आधिकारिक सरकारी बयान में कहा गया कि आबकारी नीति 2024-25 के लिए 10,145 करोड़ का लक्ष्य था और राज्य सरकार ने 10200 करोड़ रुपये जुटाए। पंजाब में ये पहली बार था कि आबकारी नीति के जरिए आए संग्रह (राशि) ने  10,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Netaji Subhash Chandra Bose

नेताजी की शहादत और देश की आजादी

January 22, 2023
PM Narendra Modi

इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिन्तांग आदिपूर्णा’ से सम्मानित हुए PM नरेंद्र मोदी

July 7, 2026
india-pak

1971 से 2025 भारत-पाक युद्ध की चुनौतियों, अंतरों और परिवर्तनों का तुलनात्मक विश्लेषण!

May 12, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 45 वर्ष की हिंदी शोध का परिणाम- अविश्वसनीय किन्तु सत्य, विश्व में हिंदी प्रथम….!
  • इन राशन कार्डों पर लग सकती है रोक? जल्द करा लें यह काम
  • भारतीय सेना होगी और ताकतवर : 1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मिली मंजूरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.