Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

टेस्ट क्रिकेट में फैब-4 में पिछड़ते जा रहे हैं कोहली!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 18, 2023
in खेल
A A
Kohli
22
SHARES
721
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

एक वक्त था जब विराट कोहली क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खूब रन जड़ते थे. बीच में ढाई साल उनका बल्ला फ्लॉप रहा और फिर धीरे-धीरे अब जाकर उन्होंने फिर से क्रिकेट के इन तीनों फॉर्मेट में अपनी लय हासिल की है. यहां टी20 और वनडे क्रिकेट में तो फिर भी उनकी बादशाहत बरकरार रही लेकिन टेस्ट क्रिकेट में वह पिछड़ते गए.

विराट कोहली ने हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 में 186 रन की पारी खेलते हुए साढ़े तीन साल बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक जरूर जमाया लेकिन उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपनी लय खोजने में इतनी देर कर दी कि वर्तमान क्रिकेट जगत में उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी उनसे काफी आगे निकल गए.

इन्हें भी पढ़े

Deepti Jeevanji

एशियन पैरा गेम्स: दीप्थी जीवनजी ने गोल्ड के साथ बनाया रिकॉर्ड, भाला फेंक में भारत को दो मेडल

October 20, 2026
चिन्मय सुतार

53 बाउंड्री, नाबाद 400 रन, 78 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड, रणजी में बना नया इतिहास

October 19, 2026
Rohit Sharma

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड खतरे में, हेटमायर और पॉवेल नंबर-1 के दावेदार!

October 5, 2026
india

इन 3 खिलाड़ियों का दोबारा वनडे फॉर्मेट खेलना हुआ मुश्किल!

October 4, 2026
Load More

विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, जो रूट और केन विलियमसन पिछले एक दशक के सबसे बड़े चार बल्लेबाज हुए हैं. नई पीढ़ी के इन चार बल्लेबाजों को फैब-4 नाम से पहचाना जाता है. इन चारों दिग्गजों में विराट सफेद गेंद से खेले जाने वाले क्रिकेट में सब पर भारी हैं. एक वक्त था जब विराट लाल गेंद से खेले जाने वाले क्रिकेट में भी फैब-4 में सबसे आगे थे लेकिन साढ़े तीन साल से टेस्ट में बेरंग रहने के कारण वह अब टेस्ट फॉर्मेट में बहुत पिछड़ गए हैं.

फैब-4 में विराट का बैटिंग एवरेज टेस्ट में सबसे कम
टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली रन और शतक जड़ने के मामले में जो रूट और स्टीव स्मिथ से बहुत पीछे हैं. केन विलियमसन भी अब उनके टेस्ट शतकों की बराबरी कर चुके हैं और रनों के लिहाज से भी आगे निकलने वाले हैं. टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी औसत को देखें तो फैब-4 के बाकी तीनों खिलाड़ी विराट कोहली से बहुत आगे नजर आते हैं.

फैब-4 में टॉप पर हैं जो रूट
फैब-4 में टेस्ट क्रिकेट के मामले में इंग्लैंड के जो रूट सबसे आगे हैं. 32 वर्षीय जो रूट ने अब तक 129 टेस्ट मैच खेले हैं और 50.22 की औसत से 10,948 रन जड़े हैं. इस दौरान उन्होंने 29 शतक और 57 अर्धशतक जमाए हैं.

स्मिथ दूसरे पायदान पर
यहां दूसरे नंबर पर स्टीव स्मिथ हैं. 33 वर्षीय स्मिथ ने 96 टेस्ट मैचों में 59.80 की लाजवाब औसत से 8792 रन जड़े हैं. वह अब तक 30 शतक और 37 अर्धशतक जमा चुके हैं. विराट कोहली यहां तीसरे नंबर पर हैं. 34 वर्षीय विराट कोहली ने अब तक 108 टेस्ट मैच खेले हैं. इनमें उन्होंने 48.93 की औसत से 8416 रन जड़े हैं. इस दौरान उन्होंने 28 शतक और 28 अर्धशतक लगाए हैं.

विराट को पछाड़ने वाले हैं विलियमसन
न्यूजीलैंड के 32 वर्षीय केन विलियमसन 94 टेस्ट मैचों में 54.89 की बल्लेबाजी औसत से 8124 रन बना चुके हैं, यानी वह रनों के मामले में विराट से महज 292 रन पीछे चल रहे हैं. विलियमसन अब तक 28 शतक भी जड़ चुके हैं, जो कि कोहली के बराबर है. जिस तरह से विलियमस टेस्ट में बल्लेबाजी कर रहे हैं, उस हिसाब से कहा जा सकता है कि वह भी जल्द कोहली को पीछे छोड़ देंगे. वैसे, विलियमसन बल्लेबाजी औसत के मामले में तो विराट से काफी आगे हैं.

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

देश के बहादुर जवानों ने ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को लगाया ठिकाने : योगी

May 21, 2025
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु

मुख्य सचिव ने सीएम धामी की घोषणाओं पर तत्काल कार्य शुरू के दिए निर्देश

March 29, 2023

2024 का आम चुनाव देश को तीसरी महाशक्ति बनाने का जनादेश!

April 2, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • एशियन पैरा गेम्स: दीप्थी जीवनजी ने गोल्ड के साथ बनाया रिकॉर्ड, भाला फेंक में भारत को दो मेडल
  • मोहन भागवत का विपक्ष को मैसेज- भारत में रिजीम चेंज का प्रयास, इससे कुछ नहीं बदलेगा
  • PM की विदेश यात्राओं का रिकॉर्ड नहीं होगा पब्लिक, दिल्ली हाई कोर्ट ने CIC का आदेश किया रद्द

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.