Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

(लॉडरहिल)कप्तानी का मौक़ा मिला तो ख़ुशी से लेना चाहूंगा : हार्दिक

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 10, 2022
in खेल
A A
Hardik Pandya
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

लॉडरहिल, 09 अगस्त। हार्दिक पांड्या ने कप्तानी में यादगार शुरुआत की है। आईपीएल में उन्होंने गुजरात टाइटंस को पहले ही सीजऩ में ख़िताब जिताया और अब भारत की टी20 टीम के साथ तीन मैचों में अपनी तीसरी जीत हासिल की। हार्दिक का कहना है वह भविष्य में स्थायी कप्तानी के लिए तैयार होंगे। फ़्लोरिडा में भारत के वेस्टइंडीज़ पर 4-1 की सीरीज़ जीत के बाद उन्होंने कहा, क्यों नहीं, अगर मुझे कप्तानी का मौक़ा मिलेगा तो मैं इसे ख़ुशी से लेना चाहूंगा। फि़लहाल हमें एशिया कप पर ध्यान देना है। हम उसी पर फ़ोकस करना चाहते हैं। बतौर टीम हमारी यही कोशिश रहती है कि हम निरंतर सुधार भी करें और खेल का आनंद भी लेते रहें।

पांचवें टी20 में नियमित कप्तान रोहित शर्मा सहित कई खिलाडिय़ों को आराम दिया गया था और इसके बावजूद भारत ने मैच 88 रनों से जीता। यह भारतीय टीम के लिए टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में संयुक्त रूप से चौथी सबसे बड़ी जीत थी। भारत ने इस साल सात कप्तानों का प्रयोग किया है। वेस्टइंडीज़ और यूएसए के दौरे से पूर्व उपकप्तान के रूप में हार्दिक ने ऋषभ पंत की जगह ली थी। रोहित ने हाल ही में टीम में कप्तानी के विभिन्न दावेदारों के आगे आने पर संतुष्टि जताई थी। उन्होंने कहा, एक टीम में आपके आस-पास इतने सारे नेतृत्व करने वाले साथियों का होना एक अच्छा संकेत है। आप चाहते हैं आपके खिलाड़ी दबाव को संभाले, मैच को पढऩा सीखें और एक दूसरे के साथ सही तालमेल बिठा सकें। यह सारी चीज़ें आप कप्तानी करते वक़्त सीखते हैं।हम सब आईपीएल भी खेलते हैं जहां 10 टीमें हैं तो किसी भी वक़्त भारतीय दल में 10 कप्तान वैसे भी होते हैं। मेरे लिए काम आसान ही बनता है क्योंकि इन के मन में भी अच्छे सुझाव आते हैं। उसको स्वीकारना और समझना मेरा काम बन जाता है।

इन्हें भी पढ़े

Team India

कोलंबो में टीम इंडिया की जीत पक्की, फॉलो-ऑन के बाद इतना खराब है श्रीलंका का रिकॉर्ड

August 26, 2026
rishabh pant

चोटिल कलाई से ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, तोड़ा धोनी और गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड

August 24, 2026
Devdutt Padikkal

दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास

August 23, 2026
india test

WTC फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को हर हाल में चाहिए जीत?

August 22, 2026
Load More

भारत ने 2021 विश्व कप के बाद अपने पिछले सात टी20 सीरीज़ में से छह जीते हैं और साउथ अफ्ऱीका के ख़िलाफ़ एक सीरीज़ बारिश के कारण 2-2 पर समाप्त हुई थी । हार्दिक के अनुसार इस निरंतरता के मुख्य कारण है भारतीय क्रिकेट में प्रतिभा की अपार गहराई, और टीम प्रबंधन द्वारा खिलाडिय़ों को दी गई सुरक्षा।

हार्दिक ने कहा, हमारे पास प्रतिभा की कमी नहीं और हम सबको आज़ादी के साथ खेलने का अवसर मिल रहा है। यह एक नया इंडिया है जो मैदान पर खेल रहा है। सारे खिलाड़ी परिणाम की सोच छोडक़र ख़ुद को मैदान पर व्यक्त कर रहे हैं। यह हमें और ख़तरनाक बनाता है क्योंकि हमारे पास खोने को कुछ भी नहीं है। इसका श्रेय टीम प्रबंधन और सारे खिलाडिय़ों को जाता है क्योंकि हम सबने मिलकर ऐसा माहौल बनाया है जहां चयन या ड्रॉप होने के भय के बिना आज़ादी से खेल रहे हैं।अगर तैयारी या माहौल के दृष्टिकोण से देखें तो हम 100 प्रतिशत तैयार हैं। फिर भी यह ज़रूरी है कि आप हर अनुभव से कुछ सीखें ताकि जब सही मौक़ा आए तब आप देश के लिए जीतने का आनंद ले सकें।

रविवार का मैच पुरुष टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पहला अवसर था जब एक पारी के सारे विकेट स्पिन गेंदबाज़ों ने लिए। काइल मेयर्स की ग़ैरमौजूदगी में हार्दिक ने नई गेंद अक्षर पटेल को थमाई और उन्होंने पावरप्ले में ही मेज़बान के शीर्ष तीन बल्लेबाज़ों को आउट किया। बाक़ी के सात विकेट रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव के रिस्टस्पिन जोड़ी के नाम रहे।
हार्दिक ने कहा, मैं अक्षर को नई गेंद देना चाहता था, और यह भी चाहता था कि वह अपने आत्मविश्वास को फिर से खोजकर बीच में कुछ किफ़ायती ओवर भी डालें। जब वह किफ़ायती गेंदबाज़ी करते हैं तो विकेट निकालने के मौक़े बनाते हैं। और दोनों रिस्टस्पिनर को तो कम ही बल्लेबाज़ पढ़ पाते हैं। विकेट ने हमें दिखाया कि स्पिन एक बड़ा कारक होने वाला था। वह (स्पिनर) विकेट लेते रहे और मुझे कुछ नहीं करना पड़ा।

भारत के लिए टी20 क्रिकेट का अगला कार्यक्रम संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 27 अगस्त से शुरू होने वाला एशिया कप है। हार्दिक के अनुसार इस टूर्नामेंट के लिए चुने जाने वाली टीम लगभग टी20 विश्व कप में भी भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।उन्होंने कहा, अगर तैयारी या माहौल के दृष्टिकोण से देखें तो हम 100 प्रतिशत तैयार हैं। फिर भी यह ज़रूरी है कि आप हर अनुभव से कुछ सीखें ताकि जब सही मौक़ा आए तब आप देश के लिए जीतने का आनंद ले सकें।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Mohan Bhagwat

मोहन भागवत का 75 साल पर ‘साइड हो जाओ’ बयान, क्या है PM मोदी के लिए RSS का संदेश ?

July 11, 2025

इस बार बीजेपी का पलड़ा बहुत भारी, 2018 में कितनी सच हुई थी भविष्यवाणी?

November 26, 2023
rahul gandhi

‘टीम प्लेयर रहो वरना रिजर्व में बैठा देंगे’… बरनाला रैली में राहुल गांधी की पंजाब कांग्रेस नेताओं को सख्त नसीहत

February 28, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • महिला स्टार्टअप के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये, रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा
  • केंद्रीय मंत्रिपरिषद फेरबदल, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका
  • पीएम मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ में एथलीटों से किया संवाद, बोले-‘मुझे देश के युवाओं की शक्ति पर भरोसा’

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.