Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home धर्म

राजस्थान में यहां साक्षात प्रकट हुए थे भगवान श्रीकृष्ण

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 20, 2022
in धर्म
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

सीकर।  आज जन्माष्टमी है। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म दिवस। यूं तो श्रीकृष्ण घट-घट के वासी कहलाते हैं। लेकिन, शहर से 14 किलोमीटर दूर स्थित कदमा का बास गांव में उनके साक्षात प्रगट होने की मान्यता है। जिसका गवाह गांव का नाम व यहां मौजूद कदम्ब के पेड़ व तालाब बताए जाते हैं। कहते हैं कि महाभारत काल में अकाल पडऩे पर कर्दम ऋषि ने यहां घोर तपस्या की थी। जिससे प्रसन्न होकर श्रीकृष्ण ने उन्हें यहीं दर्शन दिए थे। भगवान के कदम इस धरती पर पडऩे पर ही यह गांव कदम का बास कहलाने लगा। जो समय के साथ अपभ्रंश होकर कदमा का बास कहलाने लगा।

सात कदम रखने पर उगे सात कदंब, तालाब भी गवाह
रघुनाथ व राधा- कृष्ण मंदिर के महंत श्रीराम शर्मा ने बताया कि तपस्या से प्रसन्न होकर प्रगटे श्रीकृष्ण ने अकाल दूर करने के लिए कदर्म ऋषि को एक तालाब का वरदान दिया था। इस दौरान भगवान यहां सात कदम चले थे। जहां- जहां उनके कदम पड़े वहीं उनके प्रिय कदंब के सात पेड़ उग गए। इनमें से एक पेड़ तो लुप्त हो गया, पर तालाब के साथ ेसटे कदंब के छह पेड़ यहां अब भी आस्था का बड़ा केंद्र है। जिसके तनों की संख्या की गिनती भी कभी सटीक नहीं होने की मान्यता है।

इन्हें भी पढ़े

निर्जला एकादशी का व्रत कैसे करें? जानें व्रत के नियम    

June 24, 2026
Navratri

आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि कब से शुरू हो रही है?, जानिए

June 21, 2026

निर्जला एकादशी पर बन रहा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले

June 19, 2026
पान के पत्ते

पान के पत्ते के ये आसान उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत!

June 6, 2026
Load More

भाद्रपद में लगता है मेला, हर्ष शिलालेख में भी उल्लेख
कदमा का बास गांव की मान्यता तीर्थ स्थल के रूप में है। जहां हर साल भाद्रपद अमावस्या को मेले का भी आयोजन होता है। जिसमें काफी संख्या में लोग दूर दराज से भी पहुंचकर तालाब में स्नानकर कदंब के पेड़ का स्पर्श और मंदिर में भगवान के दर्शन करते हैं। गांव का उल्लेख हर्ष शिलालेख में भी है। जिसमें कर्दमखत नाम से इसे राजा वत्स द्वारा दान किया जाना बताया है।

करोड़ों की लागत से बन रहा राधा- कृष्ण मंदिर
गांव में तालाब के पास अब एक विशाल राधा- कृष्ण मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। करोड़ों की लागत वाले इस मंदिर को करौली के पत्थर से वहीं के कारीगर तैयार कर रहे हैं। जो दक्षिण भारतीय शैली का होगा। इससे पहले यहां राजा देवी सिंह ने रघुनाथजी के मंदिर की स्थापना करवाई थी। जहां शिवलिंग के साथ श्रीकृष्ण के लड्डू गोपाल स्वरूप भी प्रतिष्ठित थे।

कदंब से खास है श्रीकृष्ण का नाता
कदंब के पेड़ से श्रीकृष्ण का गहरा नाता रहा है। शास्त्रों के अनुसार गोकुल में कदंब के पेड़ पर बैठकर ही श्रीकृष्ण बांसुरी बजाते थे। मां यशोदा को भी उन्होंने इसी पेड़ के नीचे अपने मुंह में ब्रम्हांड के दर्शन करवाए थे। ग्वाल- बालों के साथ कदंब का पेड़ उनके खेलने का प्रमुख स्थान था।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी

मुख्य सचिव ने राज्य में विश्व स्तरीय खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर व सुविधाएं निर्धारित समयसीमा में विकसित करने के दिए निर्देश

February 16, 2024
cm dhami

मनरेगा कर्मकारों को मिलेगा उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निकार कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं का लाभ : सीएम धामी

November 25, 2025
Khalistani Movement

खालिस्तान समर्थकों को पाकिस्तान से कैसे मिला खाद-पानी?

July 7, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 15 मिनट एक्स्ट्रा काम के भी मिलेंगे पैसे, नए लेबर कोड में ओवरटाइम के नियम समझें
  • 10 रुपये की ये छोटी सी चीज है नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर, एक्सपर्ट ने गिनाए फायदे
  • आयरलैंड दौरे पर कप्तान श्रेयस अय्यर का दमदार संदेश ‘शेर की तरह खेलो’, जीत के साथ नई शुरुआत पर नजर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.