सतीश मुखिया
मथुरा : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मथुरा जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया है इसको लेकर अनुपम मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में फायर विभाग और संबंधित प्रशासनिक टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित अवैध कोचिंग सेंटरों, लाइब्रेरी और अन्य संस्थानों पर व्यापक जांच अभियान चलाया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी का निरीक्षण किया गया।
इन संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों और आवश्यक व्यवस्थाओं में गंभीर कमियां व अनियमितता पाई गईं। इसके चलते जिला प्रशासन ने 9 कोचिंग सेंटरों और एक होटल को सील कर दिया। इसमें सबसे बड़ी कार्रवाई आकाश कोचिंग सेंटर भूतेश्वर तिराहा पर हुई, जहां सुरक्षा मानकों का पालन न किए जाने पर कोचिंग संस्थान को तत्काल प्रभाव से सील किया गया।
वहां पर मौजूद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि छात्रों और आमजन की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने सभी संस्थानों को निर्धारित मानकों का पालन करने और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। हम नहीं चाहते कि भविष्य में लखनऊ जैसी दुर्घटना दोबारा हो जिससे कि हम लोगों को अप्रत्याशित दुर्घटना का सामना करना पड़े







