Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

इस देश में पहली बार मिले मच्छर! कारण जान वैज्ञानिक परेशान

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 23, 2025
in विश्व
A A
मच्छर
17
SHARES
574
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। आइसलैंड, दुनिया का ऐसा देश जहां मच्छर नहीं पाए जाते- जनरल नॉलेज की किताबों में हम ये पढ़ते आए हैं. लेकिन अब ग्लोबल वार्मिंग ने इस जानकारी को भी गलत साबित कर दिया है. आइसलैंड में पहली बार मच्छरों की मौजूदगी पाई गई है. वैज्ञानिकों का कहना है कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण अब यह देश कीड़ों के लिए पहले से ज्यादा अनुकूल होता जा रहा है.

अब तक आइसलैंड दुनिया के उन कुछ गिने-चुने देशों में शामिल था जहां मच्छर नहीं पाए जाते थे. दूसरा ऐसा स्थान अंटार्कटिका है. वैज्ञानिकों ने पहले ही अंदाजा लगाया था कि आइसलैंड में मच्छर पनप सकते हैं, क्योंकि यहां दलदली जमीन और तालाब जैसी जगहें प्रजनन के लिए मौजूद हैं. हालांकि कई प्रजातियां यहां के सर्द मौसम में जिंदा नहीं रह पाएंगी.

इन्हें भी पढ़े

india-pakistan

भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी?

July 9, 2026
crude oil

भारत में तेल वाली दिवाली, होर्मुज खुलने के बाद अब सऊदी अरब से आई खुशखबरी

July 8, 2026
india indonesia

ब्रह्मोस, अस्त्र मिसाइल और EVM… इंडोनेशिया के साथ हुई 20 बड़ी डील

July 7, 2026
PM Narendra Modi

इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिन्तांग आदिपूर्णा’ से सम्मानित हुए PM नरेंद्र मोदी

July 7, 2026
Load More

तेजी से बढ़ रहा आइसलैंड का तापमान

अब आइसलैंड का तापमान उत्तरी गोलार्ध के औसत से चार गुना तेजी से बढ़ रहा है. यहां ग्लेशियर पिघल रहे हैं और दक्षिण के गर्म इलाकों की मछलियां जैसे मैकेरल भी अब इसकी नदियों और झीलों में पाई जा रही हैं.

धरती के गर्म होने के साथ मच्छरों की प्रजातियां दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में तेजी से फैल रही हैं. ब्रिटेन में इस साल Aedes aegypti (मिस्र का मच्छर) के अंडे मिले, जबकि Aedes albopictus (एशियाई टाइगर मच्छर) के नमूने केंट में पाए गए. ये खतरनाक प्रजातियां हैं जो डेंगू, चिकनगुनिया और जीका वायरस जैसी बीमारियां फैला सकती हैं.

आइसलैंड के नेचुरल साइंस इंस्टीट्यूट में कीट वैज्ञानिक मैथियस अल्फ्रेसॉन ने आइसलैंड में मच्छरों के खोज की पुष्टि की. उन्हें मच्छर किसी नागरिक ने भेजे थे जिसके बाद उन्होंने खुद इसकी पहचान की.

उन्होंने ब्रिटिश अखबार ‘द गार्डियन’ से बात करते हुए कहा, ‘Culiseta annulata प्रजाति के तीन मच्छर पाए गए हैं जिनमें दो मादा और एक नर है. ये सभी वाइन की रस्सी पर थे, जिन्हें आमतौर पर पतंगों को आकर्षित करने के लिए लगाया जाता है.’

यह मच्छर प्रजाति ठंड में भी जिंदा रह सकती है और सर्दियों में तहखानों और गोदामों में शरण लेकर मौसम गुजार सकती है.

सबसे पहले किसने देखे मच्छर?

Björn Hjaltason ने सबसे पहले इन मच्छरों को देखा और ‘Insects in Iceland’ नामक फेसबुक ग्रुप में इसकी जानकारी शेयर की. उन्होंने कहा, ’16 अक्टूबर की शाम मैंने वाइन की लाल रिबन पर एक अजीब मक्खी जैसी चीज देखी. मुझे तुरंत शक हुआ और मैंने उसे पकड़ लिया. वो एक मादा मच्छर निकली.’

इसके बाद उन्होंने दो और मच्छर पकड़े और उन्हें साइंस इंस्टीट्यूट में भेजा, जहां वैज्ञानिकों ने उनकी पुष्टि की.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट

भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट : बिहार ने रखा ऊर्जा क्षेत्र का विस्तृत रोडमैप, निवेश और सुधारों पर जोर

March 21, 2026
Rahul Gandhi

अधर में फंसी राहुल गांधी की पदयात्रा, आपसी कलह से कैसे पार पा पाएगी कांग्रेस

September 20, 2022
NASA Voyager

धरती से 24 अरब किमी दूर पहुंचकर खामोश हुआ ये यान, बढ़ी टेंशन

December 14, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 100 KM दूर से दुश्मन का खात्मा, टारगेट लॉक होते ही बचना नामुमकिन
  • 12 फीसदी से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार ने बदला नियम
  • AI सीखने का मौका, केंद्र सरकार ने शुरू किया फ्री कोर्स

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.