Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

नगर निगम व उत्तराखण्ड पेयजल निगम की हठधर्मिता से ब्रह्मपुरी की सफाई व्यवस्था चौपट : अनिरूद्ध भाटी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 7, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हरिद्वार। मंशा देवी मार्ग ब्रह्मपुरी में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, कचरे से भरे नालों की सफाई न होने व सड़कों पर बह रहे नाले व सीवर के पानी की समस्या से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी व क्षेत्रीय पार्षद विनित जौली के नेतृत्व में सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करते हुए कोतवाली में उत्तराखण्ड पेयजल निगम व नाले को बाधित करने वाले ठेकेदार के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

इस अवसर पर भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि जहां नगर निगम की लापरवाही व हठधर्मिता से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं वहीं क्षेत्र के नाले भी कचरे से अटे पड़े हैं। वहीं दूसरी ओर मंशा देवी की पर्वत श्रृंखलाओं से ब्रह्मपुरी रेलवे लाईन के नीचे से ललतारौ तक जाने वाला नाला महिला चिकित्सालय की नयी बिल्डिंग का निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था उत्तराखण्ड पेयजल निगम व ठेकेदार द्वारा महिला चिकित्सालय के पीछे नाले को बाधित करने के कारण मंशा देवी मार्ग ब्रह्मपुरी में नाले का गंदा पानी विगत एक सप्ताह से सड़कों पर बह रहा है। जिस कारण क्षेत्रवासियों व प्रतिदिन हजारों की संख्या में जो मंशा देवी जाते हुए उन्हें मल-मूत्र के पानी में से गुजरते हुए मंशा देवी, बिल्वकेश्वर मंदिर जाना पड़ रहा है। अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि नगर निगम की मेयर की उदासीनता से शहर कूड़े के ढेर में तब्दील हो रहा है। विगत वर्ष बार-बार नाले में उतरकर सफाई की नौटंकी करने वाले मेयरपति भी अब लापता हो गये हैं।

इन्हें भी पढ़े

Sankalp India Charitable

संकल्प इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट ने मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का किया आयोजन!

August 31, 2026
cm dhami

विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप युवाओं को दिया जाए कौशल व भाषा प्रशिक्षण : सीएम धामी

August 31, 2026
haridwar kumbh mela

एक तरफ लाखों श्रद्धालु दूसरी तरफ जंगल, अर्धकुंभ में हाथियों की निगरानी का बना खास प्लान

August 31, 2026
jageshwar dham almora

क्यों खास है जागेश्वर मंदिर? जानिए 125 मंदिरों वाले इस शिव धाम से जुड़ी पौराणिक मान्यताएं

August 31, 2026
Load More

पार्षद विनित जौली ने कहा कि ब्रह्मपुरी के पार्षद के निधन के पश्चात मेयर ब्रह्मपुरी वार्ड की निरन्तर उपेक्षा कर रही हैं। नाले जाम पड़े हैं, नालों की सफाई प्रारम्भ नहीं हुई है वहीं महिला चिकित्सालय की बिल्डिंग का निर्माण कर रहे ठेकेदार ने महिला चिकित्सालय के पीछे नाले को बाधित कर दिया है जिस कारण ब्रह्मपुरी, मंशा देवी व बिल्केश्वर मंदिर मार्ग पर विगत एक सप्ताह से सड़क पर नाले का गंदा पानी बह रहा है जिससे क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि महिला चिकित्सालय की नयी बिल्डिंग का निर्माण करा रही उत्तराखण्ड पेयजल निगम को संबंधित ठेकेदार से नाले को दुरूस्त कराना चाहिए तथा मेयर को नाले की त्वरित गति से सफाई करानी होगी जिससे क्षेत्रवासियों को सड़कों पर बह रहे गंदे पानी से मुक्ति मिल सके।

पार्षद विकास कुमार ने कहा कि सभी विभाग अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रहे है जिसका खामियाजा ब्रह्मपुरी की जनता को भुगतना पड़ रहा है। आज मजबूरन कोतवाली में तहरीर देकर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने नाले को अवरूद्ध करने वाले विभाग व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
भाजपा नेता सुरेन्द्र मिश्रा व भाजपा जिला मंत्री मनीष गुप्ता ने कहा कि मेयर अनीता शर्मा ब्रह्मपुरी क्षेत्र की उपेक्षा कर रही हैं जिस कारण ब्रह्मपुरी क्षेत्र में गंदगी के अम्बार लगे हुए हैं। उन्होंने नगर निगम से ब्रह्मपुरी में विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग की।

भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने कोतवाल के अनुपस्थिति में एसएसआई को तहरीर देकर नाले को बाधित करने वाले ठेकेदार व कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इस अवसर पर विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से भाजपा नेता भारती बिष्ट, अजीत कुमार, गिरिश डंडरियाल, केशवानन्द भट्ट, अनिल पहलवान, मनीष गुप्ता, अमित शर्मा, आदित्य दीक्षित, फूल सिंह, अतुल शर्मा, हरीश सेठी, भजन, गौरव चौधरी, चन्द्रकांत पाण्डेय, अनुराग मिश्रा, विनय त्रिवाल समेत अनेक भाजपा कार्यकर्त्ता शामिल रहे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CM yogi

11 वर्षों में स्वयं को तपाकर और खपाकर पीएम मोदी ने 140 करोड़ भारतीयों को बनाया विश्वास का प्रतीकः सीएम : योगी

June 11, 2025
पंजाब में लगातार पेपर लीक

पंजाब में लगातार पेपर लीक के मामलों से उठे सवाल, युवाओं ने पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की मांग की

July 30, 2026
interest rates

ब्याज दरों को कम करने का चक्र हुआ प्रारंभ

September 20, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • संकल्प इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट ने मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का किया आयोजन!
  • चीन को साधने भारत में अपने जेट भेज रहा जापान, पहली बार हमारे आसमान में गरजेंगे F-2
  • विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप युवाओं को दिया जाए कौशल व भाषा प्रशिक्षण : सीएम धामी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.