Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

न माया मिली न राम… उपचुनाव में ये 5 दलबदलू रहे खाली हाथ

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 13, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
neta cartun
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं. इन चुनावों में कई बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं. सबसे बड़ा खेल दल बदल कर आए नेताओं के साथ हुआ है. राजनीतिक महत्वकांक्षा में विधायक बनने के बावजूद पार्टी छोड़ने वाले 5 नेताओं को जनता ने बुरी तरह से परास्त कर दिया है. जिन विधायकों के साथ यह खेल हुआ है, उनमें 2 हिमाचल, एक बिहार, एक पंजाब और एक उत्तराखंड के हैं.

अब हारे हुए इन नेताओं के बारे में सियासी गलियारों में कहा जा रहा है कि इन्हें न तो माया मिल पाई और न ही राम. मतलब- न तो इन नेताओं को कोई बड़ा पद मिल पाया और न ही ये अब विधायक रह पाए.

इन्हें भी पढ़े

bjp team

बीजेपी की नई टीम में स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री हुए शामिल

August 17, 2026
bjp

BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?

August 17, 2026
BJP

कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप

August 17, 2026
CM Devendra Fadnavis met PM Modi

PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात

August 17, 2026
Load More

कौन हैं वो 5 नेता, डिटेल में जानिए

बीमा भारती- लोकसभा चुनाव से पहले पूर्णिया के रूपौली सीट से जेडीयू विधायक बीमा भारती ने आरजेडी का दामन थाम लिया था. बीमा को आरजेडी ने लोकसभा चुनाव में पूर्णिया सीट से उम्मीदवार बनाया, लेकिन इस चुनाव में वो तीसरे नंबर पर रहीं.

बीमा की वजह से खाली हुई रूपौली सीट पर चुनाव आयोग ने लोकसभा के बाद उपचुनाव की घोषणा की. जेडीयू ने यहां से कलाधर मंडल तो आरजेडी ने बीमा भारती को उम्मीदवार बनाया. टिकट न मिलने पर स्थानीय नेता शंकर सिंह निर्दलीय ही लड़ गए.

रूपौली के त्रिकोणीय मुकाबले में बीमा भारती बुरी तरह हार गईं. इस सीट से निर्दलीय शंकर सिंह चुनाव जीते. जेडीयू के कलाधर मंडल दूसरे स्थान पर रहे.

होशियार सिंह- 2022 के विधानसभा चुनाव में देहरा सीट पर होशियार सिंह निर्दलीय चुनाव जीते थे, लेकिन 2024 के मार्च में हुए सियासी उठापटक में वे बीजेपी के साथ खड़े हो गए. बीजेपी में बड़े पद की चक्कर में होशियार सिंह ने विधायकी से भी इस्तीफा दे दिया.

इसके बाद देहरा में उपचुनाव की घोषणा की गई. कांग्रेस ने इस सीट से मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर को मैदान में उतार दिया. कमलेश के मैदान में आने से देहरा में कांटे की टक्कर हो गई.

आखिर में कांग्रेस की कमलेश ठाकुर 9 हजार से ज्यादा वोटों से जीत गईं.

केएल ठाकुर- देहरा की तरह ही हिमाचल की नालागढ़ सीट पर 2022 में निर्दलीय केएल ठाकुर चुनाव जीते थे, लेकिन 2024 के मार्च में हुए सियासी उठापटक के बाद उन्होंने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. नालागढ़ में जब चुनाव की घोषणा हुई, तो केएल ठाकुर को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया.

ठाकुर के मुकाबले कांग्रेस ने हरदीप सिंह बावा को मैदान में उतारा. चुनाव आयोग के मुताबिक नालागढ़ सीट से केएल ठाकुर करीब 9 हजार वोटों से चुनाव हार गए हैं. 2022 में अकेले दम पर 33 हजार वोट लाने वाले केएल इस बार बीजेपी के समर्थन से भी सिर्फ 25 हजार का आंकड़ा पार कर पाए.

राजेंद्र भंडारी- उत्तराखंड के बद्रीनाथ सीट पर कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी के इस्तीफे की वजह से उपचुनाव कराया गया था. भंडारी लोकसभा से पहले कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आ गए थे. कहा जा रहा है कि भंडारी का बीजेपी में आने का उद्देश्य मंत्री बनना था, लेकिन उपचुनाव में ही उनके साथ खेल हो गया.

चुनाव आयोग के मुताबिक बद्रीनाथ सीट पर कांग्रेस के लखपत बुटौला ने 5 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है. भंडारी को 22 हजार के करीब वोट मिले हैं. 2022 में भंडारी को करीब 32 हजार वोट मिले थे.

शीतल अंगुराल- 2022 के विधानसभा चुनाव में शीतल अंगुराल जालंधर पश्चिम सीट से चुनाव जीते थे. इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के सुशील रिंकू को करीब 5 हजार वोटों से हराया था, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले शीतल ने पाला बदल लिया. वे बीजेपी में शामिल हो गए.

शीतल के बीजेपी में जाने से आप को बड़ा झटका माना जा रहा था, लेकिन आप ने तुरंत ही डैमेज कंट्रोल करते हुए यहां से बीजेपी प्रत्याशी रहे मोहिंदर पाल भगत को अपने पाले में ले लिया. अब जब उपचुनाव की रणभेरी बजी तो आप ने भगत और बीजेपी ने शीतल को मैदान में उतार दिया. चुनाव आयोग के मुताबिक भगत ने शीतल को करीब 40 हजार वोटों से यह चुनाव हराया है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
MBBS

देश में सबसे कम फीस में कहां होती है MBBS, जानें 5 मेडिकल कॉलेज की लिस्ट

April 14, 2026
blood moon

करीब ढाई साल बाद पहला पूर्ण ‘ब्लड मून’ ग्रहण 14 को, दुर्लभ है ये घटना

March 10, 2025
PM Modi

यूपी में बना है व्यापार, विकास और विश्वास का माहौल : PM मोदी

February 20, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
  • UGC NET की गड़बड़ियों पर NTA सख्त, पेपर से प्रिंटिंग तक होगी समीक्षा
  • बीजेपी की नई टीम में स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री हुए शामिल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.