Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

ईरान-अमेरिका के बीच डील की नहीं दिख रही उम्मीद!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 7, 2026
in विश्व
A A
us-iran war
25
SHARES
847
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अब शांति की उम्मीद और जंग की धमकी दोनों एक साथ चल रही हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कहा है कि ईरान के साथ बातचीत ‘अच्छी’ चल रही है और डील संभव है, लेकिन दूसरी तरफ ईरान अभी भी अमेरिकी प्रस्ताव को विचाराधीन बता रहा है.

दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच एक 14-पॉइंट समझौते की चर्चा तेज हो गई है. अमेरिकी मीडिया में खबर आई थी कि यह एक पेज का मेमोरेंडम हो सकता है, जो आगे की बड़ी डील का आधार बनेगा. हालांकि अभी तक इस प्रस्ताव को सार्वजनिक नहीं किया गया है और दोनों पक्षों के बीच कई बड़े मुद्दों पर मतभेद बने हुए हैं. ईरान ने रिपोर्ट से इनकार किया है. इस बीच खबर आई है कि इजरायल ने सीजफायर के बावजूद लेबनान की राजधानी बेरूत में हमला किया है.

इन्हें भी पढ़े

Omani co-pilot

फ्लाईदुबई प्लेन को हाईजैक करने वाला था ओमानी को-पायलट, क्रू दोस्त की वजह से टाला हमला

October 5, 2026
russia-ukraine conflict

रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, मध्यस्थता का दिया ऑफर

October 4, 2026

क्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू? भारत को मिली छूट

October 4, 2026
crude oil

न अमेरिका-ईरान के बीच डील हुई, न होर्मुज खुला, फिर भी गिरे कच्चे तेल के दाम

October 3, 2026
Load More

पाकिस्तान बना बीच का रास्ता

इस पूरे मामले में पाकिस्तान की भूमिका भी अहम हो गई है. ईरान ने साफ किया है कि वह अपनी प्रतिक्रिया पाकिस्तान के जरिए ही अमेरिका तक पहुंचाएगा. पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने भी कहा है कि उनकी कोशिश युद्धविराम को स्थायी शांति में बदलने की है. यानी यह सिर्फ दो देशों की बातचीत नहीं, बल्कि एक बड़ा कूटनीतिक खेल बन चुका है, जिसमें तीसरे देश भी अहम रोल निभा रहे हैं.

ट्रंप के बदले सुर

डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में बातचीत के दौरान कहा कि ‘पिछले 24 घंटों में बातचीत काफी अच्छी रही है और डील संभव है.’ लेकिन इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर चेतावनी भी दी थी कि अगर ईरान ने प्रस्ताव नहीं माना तो अमेरिका दोबारा बमबारी शुरू कर सकता है. यानी एक तरफ बातचीत की बात हो रही है, तो दूसरी तरफ सैन्य दबाव भी बरकरार है. यही डबल रणनीति इस पूरे घटनाक्रम को और जटिल बना रही है.

क्या है डील का फॉर्मूला?

मध्यस्थता से जुड़े सूत्रों का कहना है कि दोनों देशों के बीच एक छोटे मेमोरेंडम (MoU) पर सहमति बनने के करीब है. अगर यह साइन होता है, तो आगे 30 दिनों की विस्तृत बातचीत शुरू होगी. इसमें तीन बड़े मुद्दे शामिल होंगे.

  • होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही बहाल करना
  • ईरान पर लगे अमेरिकी प्रतिबंध हटाना
  • ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर कुछ सीमाएं तय करना

हालांकि, अभी तक मिसाइल प्रोग्राम और मिडिल ईस्ट में ईरान के सहयोगी संगठनों को लेकर कोई साफ सहमति नहीं बनी है.

ईरान क्या कह रहा है

ईरान के नेताओं ने इस प्रस्ताव को लेकर खुलकर सवाल उठाए हैं. संसद की विदेशी मामलों की समिति के प्रवक्ता इब्राहिम रेजाई ने इसे ‘अमेरिका की विशलिस्ट’ बताया.

तेल बाजार में बड़ा असर

इस संभावित समझौते की खबर का असर सीधे ग्लोबल मार्केट पर पड़ा. कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली और ब्रेंट क्रूड करीब 11% तक गिर गया. हालांकि बाद में कीमतें थोड़ा संभल गईं. विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर यह युद्ध खत्म होता है और होर्मुज दोबारा खुलता है, तो दुनिया भर में तेल की सप्लाई सामान्य हो सकती है, जिससे कीमतों में स्थिरता आएगी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Praja Foundation

प्रजा फाउंडेशन ने ‘दिल्ली नगर निगम की वार्ड समितियों की स्थिति’ पर जारी की अपनी रिपोर्ट

April 23, 2025
PM Modi

सम्राट भारतेश्वर धाम राष्ट्र मंदिर, पाठशाला के भूमिपूजन का पीएम मोदी को दिया निमंत्रण

September 27, 2024
जलियांवाला बाग

क्‍या था रोलेट एक्‍ट, जिसका विरोध करने पर गोलियों से भून दिए गए थे हजारों बेगुनाह

April 13, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.