Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

IPL में एक खिलाड़ी 670 पर भारी, विराट-रोहित-गेल से भी निकला आगे

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 7, 2023
in खेल
A A
काइल मायर्स
26
SHARES
862
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अबतक 2 मैच खेले हैं. एक में टीम को जीत मिली है और दूसरे में हार. केएल राहुल की अगुआई वाली इस टीम की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद से होगी. एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन और मार्को यानसेन की वापसी से हैदराबाद टीम काफी मजबूत हो गई है. ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए हैदराबाद की चुनौती आसान नहीं होगी. इसके अलावा भी लखनऊ के सामने एक बड़ी चुनौती और है और वो किसी और ने नहीं, बल्कि टीम के खिलाड़ी ने ही खड़ी की है.

क्विंटन डिकॉक की गैरहाजिरी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2023 के पहले 2 मैच में वेस्टइंडीज के ओपनर काइल मायर्स को ओपनिंग का मौका दिया और मेयर्स ने आईपीएल डेब्यू पर फिफ्टी ठोकी. इसके बाद दूसरे मैच में भी उन्होंने तूफानी अर्धशतक ठोका. आईपीएल के 16 सीजन में अबतक कुल 671 खिलाड़ी खेले हैं. इसमें से कायल मायर्स इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल की अपनी पहली 2 पारियों में अर्धशतक ठोके हैं.

इन्हें भी पढ़े

Armwrestling Champions

दिल्ली के आर्मरेसलिंग चैम्पियंस प्राइड ऑफ दिल्ली अवार्ड 2026 से हुए सम्मानित

July 6, 2026
vaibhav suryavanshi

इन 3 बल्लेबाजों ने इंग्लैंड की धरती पर जड़ा है शतक, क्या वैभव होंगे चौथे?

July 5, 2026
vaibhav suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी ने सचिन-शेफाली का तोड़ा रिकॉर्ड, मैच से पहले दिया था हिंट

July 4, 2026
ishan kishan

ईशान किशन ने की एमएस धोनी के साथ स्पेशल क्लब में एंट्री!

July 2, 2026
Load More

मायर्स ने IPL की पहली 2 पारी में फिफ्टी ठोके
काइल मायर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अपने आईपीएल डेब्यू पर 38 गेंद में 73 रन ठोके थे. इसके बाद मायर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में भी तूफानी पारी खेली थी. उस मैच में बाएं हाथ के इस बैटर ने 218 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 22 गेंद में 240 के स्ट्राइक रेट से 53 रन ठोके थे. इस पारी को खेलने के बाद मायर्स ने कहा था कि उन्होंने हमेशा से ही आईपीएल खेलने का सपना देखा था. देर से ही सही, वो पूरा हुआ.

मायर्स को डेब्यू के लिए करना पड़ा इंतजार
काइल मायर्स 2021 में राजस्थान रॉयल्स में बतौर रिजर्व प्लेयर शामिल हुए थे. लेकिन, तब सीजन कोरोना के कारण बीच में ही रोकना पड़ा था.लेकिन, कुछ महीनों बाद जब बाकी सीजन यूएई में खेला गया, तो मायर्स को राजस्थान की तरफ से बुलावा नहीं आया. 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 50 लाख रुपये में वेस्टइंडीज के इस धाकड़ बैटर को खरीदा. लेकिन, पूरे सीजन में ही इस खिलाड़ी को बेंच पर ही बैठाए रखा. इस सीजन में भी शायद मायर्स बेंच पर ही बैठे नजर आते. अगर क्विंटन डिकॉक दक्षिण अफ्रीका के लिए नहीं खेल रहे होते. मायर्स को भी ये पता था कि उन्हें अगर अपनी जगह प्लेइंग-XI में पक्की करनी है तो फिर उनके पास इक्का-दुक्का मौके ही होंगे.

मायर्स ने केएल राहुल की बढ़ाई टेंशन
आईपीएल के अपने पहले 2 मैच में काइल मायर्स ने तूफानी बैटिंग कर अपने कप्तान केएल राहुल और टीम के मेंटॉर गौतम गंभीर को ही धर्मसंकट में डाल दिया है. अब डिकॉक लखनऊ सुपर जाय़ंट्स से जुड़ चुके हैं. पिछले सीजन में डिकॉक ने ही ओपनिंग की थी. उनका हालिया फॉर्म में भी अच्छा रहा है. ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले लखनऊ के टीम मैनेजमेंट के सामने यही सवाल होगा कि मायर्स का क्या करें.

डिकॉक और मायर्स खेलेंगे तो कौन ओपनिंग करेगा?
काइल मायर्स ने अपने करियर की शुरुआत लोअर ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में की थी. लेकिन, बाद में ओपनिंग शुरू की और इसमें वो सबसे खतरनाक हैं. 2022 के बाद से, पावरप्ले में मायर्स का टी20 स्ट्राइक रेट 138 रहा है. वहीं, इस अवधि में डिकॉक का पावरप्ले स्ट्राइक रेट भी 139 रहा है. यानी दोनों ही बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट एक सा है. बस डिकॉक मिडिल ओवर में भी रन बनाने की काबिलियत रखते हैं और स्पिन गेंदबाजों को मायर्स के मुकाबले बेहतर खेलते हैं. मायर्स और डिकॉक सीपीएल और SA20 में एक ही टीम से खेल चुके हैं. तब मायर्स ओपनिंग कर सकें, इसलिए डिकॉक ने मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी की थी.

मायर्स-डिकॉक खेले तो कौन होगा बाहर?
लखनऊ सुपर जायंट्स अगर काइल मायर्स और क्विंटन डिकॉक को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने शुरुआती प्लेइंग-XI में मौका देता है तो फिर टीम कॉम्बिनेशन के हिसाब से मार्कस स्टोइनिस को बाहर बैठना पड़ सकता है. उस सूरत में निकोलस पूरन और मार्क वुड तीसरे और चौथे विदेशी खिलाड़ी के तौर पर खेलेंगे. डिकॉक ने 12 दिन पहले ही टी20 में 44 गेंद में शतक ठोका है. वहीं, स्टोइनिस ने 33 रन बनाए हैं और पहले दो मैच में गेंदबाजी नहीं की है. दूसरी तरफ, मायर्स पावरप्ले में गेंदबाजी कर सकते हैं. वो गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराते हैं और कई बार वेस्टइंडीज और कैरेबियन प्रीमियर लीग में अपनी टीम के लिए नई गेंद संभाल चुके हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Rashtriya Divyang Sena

रेलवे में भ्रष्टाचार के खिलाफ राष्ट्रीय दिव्यांग सेना का रेल भवन पर हल्ला बोल!

May 21, 2025
Sansad

पुरानी संसद की वो तस्वीरें जो नए भवन में ना ही दिखें तो अच्छा!

September 18, 2023
CM Dhami

सीएम धामी ने किया राज्य में 60 मोबाइल पशु चिकित्सालय इकाइयों का लोकार्पण

November 17, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 100 KM दूर से दुश्मन का खात्मा, टारगेट लॉक होते ही बचना नामुमकिन
  • 12 फीसदी से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार ने बदला नियम
  • AI सीखने का मौका, केंद्र सरकार ने शुरू किया फ्री कोर्स

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.