Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

अपनी ही सरकार का विरोध, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम सुक्खू पर लगाए आरोप

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 30, 2024
in राज्य
A A
CM Sukhwinder Singh Sukhu
17
SHARES
566
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार व संगठन में एक बार फिर मनमुटाव सामने आया है। हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह अपनी ही सरकार से नाखुश हैं। उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व वाली सुक्खू सरकार से नाराजगी जताते हुए संगठन को नजरअंदाज करने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सरकार में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को अधिमान नहीं मिल रहा है और इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल गिर रहा है। प्रतिभा सिंह मंगलवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रही थी।

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस की सत्ताधारी सरकार में संगठन से जुड़े लोगों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू को सलाह देते हुए कहा है कि संगठन के लोगों को नजरअंदाज न किया जाए। उनका यह भी कहना है कि अगर कार्यकर्ता हताश हो कर घर में बैठ गया तो आगामी लोकसभा चुनावों में जीत दर्ज करने में भी मुश्किल आएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए कार्यकर्ताओ ने दिन-.,रात मेहनत की है और उन्हें सरकार में अधिमान दिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री से कई बार इसको लेकर कहा भी गया है, जिसे गंभीरता से लेने की जरुरत है।

इन्हें भी पढ़े

राशन कार्ड

उत्तराखंड में अमीर खा रहे थे गरीबों का राशन, जांच में हुआ खुलासा

August 20, 2026
cm Dhami

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बीच संतुलन बनाते हुए विकास को आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता : CM धामी

August 20, 2026
हर्बल आर्ट म्यूज़ियम

हरिद्वार में बना दुनिया का अनोखा हर्बल आर्ट म्यूज़ियम, 65 हजार से ज्यादा दुर्लभ वनस्पति कलाकृतियां

August 19, 2026
पान मसाला

भारत में जब बैन है तो पान मसाला के विज्ञापन कैसे कर लेते हैं स्टार्स?

August 18, 2026
Load More

यह पहला मौका नहीं है, जब प्रतिभा सिंह ने अपनी ही सरकार को निशाने पर लिया हो। इससे पहले भी उनके इस तरह के बयान आए हैं। बीते माह उन्होंने बयान दिया था कि सरकारें भी संगठन से बनती हैं और संगठन के काम करने से ही हिमाचल में कांग्रेस सरकार बन पाई, लेकिन आज संगठन को ही नजरअंदाज किया जा रहा है। आज अपनी सरकार के रहते हुए संगठन को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री खुद संगठन से उभरे हैं और वे हर बार कहते हैं कि वह एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस में रहे हैं और आज मुख्यमंत्री हैं।

हिमाचल से राज्यसभा जा सकती हैं सोनिया या प्रियंका

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की खाली हो रही एक सीट पर 27 फरवरी को चुनाव होना है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल पूरा होने पर सीट खाली हो रही है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है, ऐसे में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी या कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के इस सीट से राज्यसभा में जाने की चर्चा है। प्रियंका गांधी ने शिमला के समीप छराबड़ा में अपना आशियाना भी बनाया है, जहां उनका समय-समय पर आना लगा रहता है।

इस बारे पूछे जाने पर प्रतिभा सिंह ने बताया कि सोनिया या प्रियंका गांधी चाहे तो हिमाचल प्रदेश से सांसद के रूप में राज्यसभा जा सकते हैं। दोनों नेताओं से मंत्रणा के बाद इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। वहीं केंद्रीय बजट को लेकर भी प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के साथ केंद्र सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। बीते वर्ष के बजट में भी हिमाचल को अपेक्षाओं के अनुरूप बजट प्रावधान नहीं हुआ। आपदा में भी केंद्र ने प्रदेश की मदद नहीं की जबकि प्रदेश को आपदा से 12 हजार करोड़ का नुक्सान हुआ है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
USA-China fight over 'tariff war

USA-चीन में ‘टैरिफ वॉर’ पर संग्राम, भारत क्या फायदा उठाएगा?

April 15, 2025
Indian International Trade

बिहार सरकार के स्थानिक आयुक्त कुंदन कुमार और उद्योग विभाग के सचिव बी कार्तिकेय धनजी ने किया भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला का शुभारंभ

November 16, 2025
Sustainable Initiatives in Coal India Limited

‘Sustainable Initiatives in Coal India Limited’ विषय पर कार्यशाला संपन्न

July 13, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
  • WhatsApp पर PAN और Aadhaar शेयर करने वाले सावधान, आपकी एक गलती बढ़ा सकती है परेशानी
  • छात्र आंदोलन के बाद बीजेपी ने बदली रणनीति! ‘एक दिन, एक यूनिवर्सिटी’ दौरे का बना प्लान

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.