Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

AAP सरकार के खिलाफ वाहन चालकों में आक्रोश, प्रतिबंध नहीं हटा तो रोड करेंगे जाम

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 6, 2022
in दिल्ली
A A
Delhi Traffic
18
SHARES
584
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली । वायु प्रदूषण के नाम पर वाहनों पर प्रतिबंध लगाने के फैसले को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार के खिलाफ चालकों और वाहन मालिकों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। यही नहीं, अब इस फैसले के खिलाफ विरोध दर्ज कराने की भी तैयारी तेज हो गई है। दिल्ली टैक्सी एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन (डीटीटीटीए) ने वायु प्रदूषण के नाम पर वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध के विरोध में दिल्ली व पंजाब में सड़क जाम की धमकी दी है।

प्रतिबंध के खिलाफ मुख्यमंत्री आवास का किया था घेराव
पहले भी ट्रांसपोर्टरों ने इसके पहले अक्टूबर माह में इस तरह के प्रतिबंध के खिलाफ मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया था। तब दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव को देखते हुए सरकार ने प्रतिबंध से फैसला वापस ले लिया था। डीटीटीटीए के अध्यक्ष संजय सम्राट ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण के नाम पर हजारों गरीब टैक्सी व टेंपो ट्रेवलर के मालिकों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है।

इन्हें भी पढ़े

उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू

सड़कों से जाम हटाने की बड़ी तैयारी, एलजी ने मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

September 23, 2026
ED

ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे

September 22, 2026
rekha gupta

दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

September 22, 2026
CM Rekha Gupta

सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान, साउथ रिज में 1000 एकड़ से बढ़ेगा ग्रीनरी का दायरा!

September 20, 2026
Load More

दिल्ली सरकार ने इन वाहनों पर लगाया बैन
दिल्ली सरकार ने डीजल यूरो- 4 गाड़ियों और पेट्रोल की यूरो- 3 गाड़ियों को चलने पर रोक लगा दी है। यह फैसला अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए है। पहले केजरीवाल सरकार द्वारा पंजाब पर प्रदूषण का ठीकरा फोड़ा जाता था। अब वहां भी आप की सरकार है। इसलिए अब निर्माण मजदूरों के साथ ही वाहन चलाकर रोजीरोटी कमाने वालों को निशाना बनाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सोमवार को दिल्ली सरकार के इस निर्णय के खिलाफ ट्रांसपोर्टरों की बैठक हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया है कि दिल्ली व पंजाब में आप के खिलाफ रोड जाम किया जाएगा। सम्राट ने कहा कि इसके पहले भी इस सरकार के फैसले के कारण हजारों चालक व वाहन मालिकों के सामने रोजीरोटी का संकट गहरा गया था।

एमसीडी चुनाव के अगले दिन प्रतिबंध फिर से लागू
दीपावली के कुछ दिन बाद ही लगे प्रतिबंध के कारण उनके वाहन सड़कों पर नहीं उतर सके थे। इसके विरोध में सैकड़ों चालकों ने विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री आवास का घेराव भी किया था। अब एमसीडी चुनाव के संपन्न होने के अगले दिन ही यह प्रतिबंध फिर से लागू कर दिया गया है। इससे टूरिस्ट टैक्सी, बस और टेंपो ट्रेवलर के मालिकों में भारी असंतोष है, क्योंकि दिल्ली में ज्यादातर गाड़ियां बाहर से आती हैं।

वाहन चालक अभिषेक का कहना है कि हम प्रदूषण के लिए जिम्मेदार नहीं हैं, लेकिन आसान निशाना उन लोगों को बनाया जाता है। जबकि वाहन तो उनकी रोजी रोटी से जुड़ा है। यह फैसला सरासर गलत है। अशोक शर्मा, वाहन चालक यह पूरी तरह से साजिश लगती है। प्रदूषण केवल वाहनों का मामला नहीं है। इसके लिए कई अन्य मामले जिम्मेदार हैं। हम सुनते समझते आए हैं कि प्रदूषण का बड़ा कारण पंजाब में जलाई जा रही है पराली है। उस पर रोक क्यों नहीं लग रही है।

पर्यटन और शादियों पर पड़ेगा प्रभाव
पहाड़गंज के एक होटल संचालक विजय तिवारी के मुताबिक इन प्रतिबंधों की वजह से दिल्ली का पर्यटन उद्योग प्रभावित होगा। क्योंकि बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों से पर्यटक वाहन आते हैं। इस प्रतिबंध के चलते वे दिल्ली में आने से बचेंगे और दूसरे राज्यों में जाने की योजना बनाएंगे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

कांग्रेस डोजियर भेजती थी, हम घर में घुसकर मारते हैं : पीएम मोदी

April 30, 2024
Pandit Deendayal Upadhyay

इस वर्ष अन्तोदय का थीम क्या होगा?

September 3, 2024
सरकारी कर्मचारी

समय पर वित्तीय लाभ नहीं देने पर अधिकारियों के खिलाफ करें विभागीय कार्रवाई

July 6, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखण्ड: शहरों का होगा कायाकल्प, 98 छोटे-बड़े शहरों का मास्टर प्लान होगा तैयार
  • ₹25000 वेतन सीमा पर 35 साल में बनेगी कितनी पेंशन, तो हाथ में आएंगे कितने पैसै?
  • जेलेंस्की साहब, थोड़ा आंकड़े तो देख लेते, रूस की इकॉनमी सिर्फ हमारे भरोसे थोड़े ही है!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.